Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar Pulses Development Office Will Open In Barhiya Adequate Number Of Cold Storage Facilities Will Available - Amar Ujala Hindi News Live UP: नीम के पेड़ पर लटका सुई से भेदा गुड्डा...नीचे पड़ी दो लाशें, देखकर कांप गई रूह; लड्डू खोलेगा माैत का राज Ujjain News: Water Crisis In The City And Water Is Being Stolen From Gambhir River - Madhya Pradesh News Ajmer: 50 Crores Fraud From More Than 100 Policemen, Govt Teacher Arrested; Constable Brother Still Absconding - Ajmer News रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखा बिग बॉस विनर, घर के अंदर चली थी प्यार की हवा क्या होती हैं हाइपरसोनिक मिसाइलें? आवाज की गति से 5 गुना ज्यादा स्पीड, भारत ने दागी तो दहल जाएगा पाकिस्तान Karmanasha River: जैतपुरा पंप नहर योजना से सिंचाई को नया जीवन, नुआंव प्रखंड की कई हेक्टेयर भूमि होगी लाभांवित UP: मैनपुरी में दर्दनाक हादसा...बाइकों की भिड़ंत, सड़क पर गिरे घायलों को ट्रक ने राैंदा; दो की माैत Delhi News: निगम उप-चुनाव में ईवीएम की जानकारी को लेकर कांग्रेस से जताया विरोध Ujjain Mahakal: Devendra Fadnavis Visited Baba Mahakal - Madhya Pradesh News

अक्षरा सिंह ने किया कमर तोड़ डांस, ‘जोगीरा सा रा रा’ पर विशाल सिंह संग जमकर थिरकीं एक्ट्रेस


Akshara Singh, vishal aditya singh, jogira sa ra ra

Image Source : INSTAGRAM
विशाल आदित्य सिंह और अक्षरा सिंह।

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री अपने तड़कते-भड़कते गानों के लिए जानी जाती है। खास मौकों पर खास गाने धूम मचाते हैं। अब होली आने वाली है तो इस मौके पर भी भोजपुरी गानों की धूम देखने को मिलेगी। मार्च की शुरुआत होने से पहले ही होली की धमाका शुरू हो गया है। एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह अपना नया गाना लेकर आ गई हैं। स्पेशल गाना ‘जोगीरा सा रा रा’ रिलीज होते ही धमाल मचाने लगा है। इस गाने में अक्षरा सिंह का धमाकेदार डांस देखने को मिल रहा है और उनके साथ टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता विशाल आदित्य सिंह नजर आ रहे हैं। ये जोड़ी पहली बार एक साथ नजर आ रही है और लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। 

शानदार है ये गाना

‘जोगीरा सा रा रा’ में अक्षरा सिंह ने फीमेल वॉइस दी है। वहीं सुगम सिंह इसकी मेल वॉइस हैं। गाने में बॉलीवुड वाला फ्लेवर डाला गया है। होली के रंग-गुलास, मस्ती और धमाल, सबकी झलक इस गाने में देखने को मिल रही है। इसके अलावा विशाल आदित्य सिंह और अक्षरा सिंह की केमिस्ट्री भी कमाल की है। गाने की रिलीज के साथ ही फैंस को गाना भा गया है। यूट्यूब पर आते ही गाना ट्रेंडिंग बन गया है और सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। गाने को दर्शकों से तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 

अक्षरा ने फैंस से की अपील

‘जोगीरा सा रा रा’ के बोल छोटू यादव ने लिखे हैं और इसका संगीत लक्ष्मीकांत एल.के ने तैयार किया है। गाने का निर्देशन मोहित यादव ने किया है। वहीं विशाल आदित्य सिंह और अक्षरा सिंह को डांस सिखाने का जिम्मा मोहित यादव ने संभाला है। पंकज सोनी के पास इसके प्रोडक्शन का जिम्मा रहा। गाने की रिलीज पर अक्षरा सिंह ने कहा, ‘कहते हैं, एक बिहारी सब पर भारी! जब सारे बिहारी साथ हों तो धमाल तय है। यही जोश और मस्ती आपको इस गाने में देखने को मिलेगी।’ सोशल मीडिया पर वो अपने फैंस से गाने को प्यार देने की अपील भी कर रही हैं।  

क्या है विशाल का कहना

पहली बार भोजपुरी गाने में नजर आने वाले टीवी एक्टर विशाल आदित्य सिंह ने भी अपना अनुभव साझा किया है। उन्होंने बताया, ‘भोजपुरी सिनेमा और म्यूजिक का क्रेज तेजी से हर दिन बढ़ रहा है। अक्षरा सिंह के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा और मुझे खुशी है कि दर्शक इस गाने को पसंद कर रहे हैं।’





Source link

2497990cookie-checkअक्षरा सिंह ने किया कमर तोड़ डांस, ‘जोगीरा सा रा रा’ पर विशाल सिंह संग जमकर थिरकीं एक्ट्रेस
Artical

Comments are closed.

Bihar Pulses Development Office Will Open In Barhiya Adequate Number Of Cold Storage Facilities Will Available – Amar Ujala Hindi News Live     |     UP: नीम के पेड़ पर लटका सुई से भेदा गुड्डा…नीचे पड़ी दो लाशें, देखकर कांप गई रूह; लड्डू खोलेगा माैत का राज     |     Ujjain News: Water Crisis In The City And Water Is Being Stolen From Gambhir River – Madhya Pradesh News     |     Ajmer: 50 Crores Fraud From More Than 100 Policemen, Govt Teacher Arrested; Constable Brother Still Absconding – Ajmer News     |     रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखा बिग बॉस विनर, घर के अंदर चली थी प्यार की हवा     |     क्या होती हैं हाइपरसोनिक मिसाइलें? आवाज की गति से 5 गुना ज्यादा स्पीड, भारत ने दागी तो दहल जाएगा पाकिस्तान     |     Karmanasha River: जैतपुरा पंप नहर योजना से सिंचाई को नया जीवन, नुआंव प्रखंड की कई हेक्टेयर भूमि होगी लाभांवित     |     UP: मैनपुरी में दर्दनाक हादसा…बाइकों की भिड़ंत, सड़क पर गिरे घायलों को ट्रक ने राैंदा; दो की माैत     |     Delhi News: निगम उप-चुनाव में ईवीएम की जानकारी को लेकर कांग्रेस से जताया विरोध     |     Ujjain Mahakal: Devendra Fadnavis Visited Baba Mahakal – Madhya Pradesh News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088