Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Video : Kapurthala Science City Celebrated World Water Day - Amar Ujala Hindi News Live Bombay high court to hear writ petition in Disha Salian death case on April 2 | India News Bihar News : Children Appeared Exam Playing Filmi Songs In Class Room Begusarai Bihar School - Amar Ujala Hindi News Live Police Identified Accused After Check 600 Cctv And List Of 5000 Mobile Numbers Killed One In An Encounter - Amar Ujala Hindi News Live Pm Surya Ghar Yojana 8000 Beneficiaries Are Wandering For Subsidy Of Pm Surya Ghar Yojana Uttarakhand News - Amar Ujala Hindi News Live Indore News: गरीबों के हक के लिए सरकारों से भिड़ जाते थे आनंद मोहन माथुर Rajasthan: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के अधिकारी, CBI ने अजमेर में की बड़ी कार्रवाई Hisar: इंटरनेशनल बॉक्सर स्वीटी बूरा को पुलिस ने थाने में तलब किया, पति ने लगाया मारपीट का आरोप किन कंडीशन में पति को भी मिल सकती है तलाक के बाद एल्यूमिनी रकम? यहां जानिए क्या कहता है नियम! Honeywell India Hosts Inaugural 'LeadHERS in Tech' Event, Breaks New Ground in Empowering Women to Lead in Tech

गुड न्यूज! भारत की इकोनॉमी ने की रिकवरी, तीसरी तिमाही में वास्तविक विकास दर 6.2% रही


सालाना आधार पर देखा जाए तो विकास दर में कमी आई है।

Photo:FILE सालाना आधार पर देखा जाए तो विकास दर में कमी आई है।

वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में भारत की आर्थिक वृद्धि दर बढ़कर 6.2% हो गई है। यह दर दूसरी तिमाही में 5.4% थी। यानी पिछली तिमाही के मुकाबले देश की अर्थव्यस्था ने रिकवरी की है। इकोनॉमी को अच्छे मॉनसून के बाद मजबूत ग्रामीण खपत और सरकारी व्यय में वृद्धि का सपोर्ट मिला। शुक्रवार को जारी राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। हालांकि, सालाना आधार पर देखा जाए तो विकास दर में कमी आई है। पिछले साल इसी तिमाही में यह दर 9.5 प्रतिशत थी। वित्तीय वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के लिए वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर को संशोधित कर 5.6% कर दिया गया है।

2024-25 के लिए वृद्धि दर का अनुमान

एनएसओ ने राष्ट्रीय खातों के अपने दूसरे अग्रिम अनुमान में 2024-25 के लिए देश की वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। जनवरी 2025 में जारी अपने पहले अग्रिम अनुमान में इसने चालू वित्त वर्ष के लिए 6.4 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया था। एनएसओ ने 2023-24 के लिए जीडीपी वृद्धि को भी संशोधित कर 8.2 प्रतिशत के पहले के अनुमान के मुकाबले 9.2 प्रतिशत कर दिया।

वास्तविक जीडीपी का अनुमान

ताजा आंकडों में बताया गया है कि वित्त वर्ष 2024-25 में वास्तविक जीडीपी या स्थिर मूल्यों पर जीडीपी ₹187.95 लाख करोड़ के स्तर पर पहुंचने का अनुमान है, जबकि वर्ष 2023-24 के लिए जीडीपी का पहला संशोधित अनुमान ₹176.51 लाख करोड़ है। इसी तरह, 2024-25 के दौरान वास्तविक जीडीपी में वृद्धि दर 6.5% अनुमानित है, जबकि 2023-24 में यह 9.2% थी। नाममात्र जीडीपी या वर्तमान मूल्यों पर जीडीपी वर्ष 2024-25 में ₹331.03 लाख करोड़ के स्तर पर पहुंचने का अनुमान है, जबकि 2023-24 में यह ₹301.23 लाख करोड़ थी, जो 9.9% की वृद्धि दर दर्शाता है।

वित्त वर्ष 2023-24 में रियल जीडीपी

पहले संशोधित अनुमान के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 में रियल जीडीपी में 9.2% की वृद्धि हुई है, जो वित्त वर्ष 2021-22 (कोविड के बाद का वर्ष) को छोड़कर पिछले 12 वर्षों में सबसे अधिक है। इस वृद्धि में ‘विनिर्माण’ क्षेत्र (12.3%), ‘निर्माण’ क्षेत्र (10.4%) और ‘वित्तीय, रियल एस्टेट और व्यावसायिक सेवा’ क्षेत्र (10.3%) में दोहरे अंकों की वृद्धि दर का योगदान है।

Latest Business News





Source link

2504870cookie-checkगुड न्यूज! भारत की इकोनॉमी ने की रिकवरी, तीसरी तिमाही में वास्तविक विकास दर 6.2% रही
Artical

Comments are closed.

Video : Kapurthala Science City Celebrated World Water Day – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bombay high court to hear writ petition in Disha Salian death case on April 2 | India News     |     Bihar News : Children Appeared Exam Playing Filmi Songs In Class Room Begusarai Bihar School – Amar Ujala Hindi News Live     |     Police Identified Accused After Check 600 Cctv And List Of 5000 Mobile Numbers Killed One In An Encounter – Amar Ujala Hindi News Live     |     Pm Surya Ghar Yojana 8000 Beneficiaries Are Wandering For Subsidy Of Pm Surya Ghar Yojana Uttarakhand News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indore News: गरीबों के हक के लिए सरकारों से भिड़ जाते थे आनंद मोहन माथुर     |     Rajasthan: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के अधिकारी, CBI ने अजमेर में की बड़ी कार्रवाई     |     Hisar: इंटरनेशनल बॉक्सर स्वीटी बूरा को पुलिस ने थाने में तलब किया, पति ने लगाया मारपीट का आरोप     |     किन कंडीशन में पति को भी मिल सकती है तलाक के बाद एल्यूमिनी रकम? यहां जानिए क्या कहता है नियम!     |     Honeywell India Hosts Inaugural ‘LeadHERS in Tech’ Event, Breaks New Ground in Empowering Women to Lead in Tech     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088