Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
'Not a binary choice': SC quashes Bombay HC order to demolish park to revive 100-year-old lake | India News Bihar: 50 Lakh Students Got Benefit Of 786 Crores From Scholarship Schemes, Bihar Educational Empowerment - Amar Ujala Hindi News Live मुख्य सचिव ने परियोजनाओं की समीक्षा की: बोले-निवेश की अड़चनें करें दूर, नियमों की अनावश्यक व्याख्या से बचें DM Delhi: उद्योग भवन को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खाली कराया गया परिसर: सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Wife, Sister-in-law And Daughter Sit On Hunger Strike Against Husband's Objectionable Post - Guna News Jaisalmer News: Mock Drill Will Be Held Tomorrow Under Operation Shield In Balotra - Jaisalmer News Himachal Petition Of Vikas Bansal Arrested In Scholarship Scam Rejected - Amar Ujala Hindi News Live पहले नंबर पर पहुंचे राशिद खान, IPL में सभी गेंदबाजों को छोड़ा पीछे; हो गया ऐसा कर्जे पर पति हर्ष संग भारती सिंह कर रहीं गुजारा, टीवी कलाकारों को लेकर भी किया बड़ा खुलासा ₹500 से लेकर ₹1.50 लाख तक सालाना जमा करने वाली ये स्कीम है बेजोड़, पैसे से बनेगा पैसा

Chittorgarh News Dirty Work Going On In Cafe When Operator Mobile Was Searched 33 Obscene Videos Came Out – Chittorgarh News


Chittorgarh News Dirty work going on in cafe when operator mobile was searched 33 obscene videos came out

चित्तौड़गढ़ शहर कोतवाली थाना
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


चित्तौड़गढ़ शहर में संचालित होटल और कैफे आदि में गंदा खेल चल रहा है। इसका खुलासा एक कैफे संचालक के मोबाइल से हुआ है। संदेह होने पर पुलिस ने इसे पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपित ने तलवार लहरा दी। बाद इसमें मोबाइल की तलाशी में 33 अश्लील वीडियो के अलावा कई फोटो मिले हैं। इस पर पुलिस ने आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos

जानकारी में सामने आया कि कोतवाली थानाधिकारी भवानी सिंह मय जाब्ते गांधीनगर स्थित गंभीरी नदी की पुलिया परशुराम सेतू पर गश्त करते हुए पहुंचे। इसी दौरान वहां एक व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। इसके एक हाथ में प्लास्टिक का कट्टा था। पुलिस के पहुंचने पर उसमें से तलवार निकाल कर हवा में लहराने लगा। इस पर पुलिस ने मुश्किल से नियंत्रण किया और पकड़कर थैले की तलाशी ली तो उसमें एक और तलवार निकली। पुलिस ने उसे डिटेन कर पूछताछ की, जिसमें इसने अपना नाम दुष्यंत कुमावत होना बताया।

हिडन फोल्डर में थे अश्लील वीडियो

पुलिस ने दुष्यंत कुमावत को पकड़ कर उसके पास आईफोन 14 को खंगालना शुरू किया। मोबाइल का स्क्रीन लॉक होने पर पासवर्ड पूछे, जिसमें कई एप होना पाया गया। इस दौरान पुलिस को एक हिडन फोल्डर मिला। इसे ओपेन करने पर कई महिला और पुरुषों के अश्लील फोटो और वीडियो मिले। आरोपी ने चालाकी पूर्वक एक फोटो में हिडन फोल्डर बना रखा था।

फोर्ट कैफे में बनाता था वीडियो

पुलिस ने आरोपित से पूछताछ की तो कुमावत ने स्वीकार किया कि महाराणा प्रताप सेतू मार्ग पर जॉकी शोरूम के ऊपर वह फोर्ट कैफे का संचालन करता है। कैफे में कई लड़के, लड़कियां, कपल काॅफी पीने और बातचीत करने आते हैं। इस कैफे में अलग-अलग केबिन बनी है, जिसमें लड़के-लड़कियां बैठते हैं।

इसी दौरान यह लड़के-लड़कियां प्राइवेट कार्य और अश्लील हरकतें करते हैं। उसने बताया कि वह केबिन में लगे पर्दे को साइड में कर एप्पल के आईफोन से वीडियो बना लेता है। आरोपित के मोबाइल में करीब 33 वीडियो और कई फोटो मिले हैं, जो कैफे में आने वाले कपल के बिना सहमति और बिना जानकारी के बनाये गए हैं। पुलिस ने आरोपी दुष्यंत कुमावत को गिरफ्तार कर लिया है।

अश्लील काम का अड्डा बने कैफे

जानकार सूत्रों की माने तो शहर में इस प्रकार के विभिन्न क्षेत्रों में कई कैफे संचालित हो रहे हैं। यह कैफे चाय-नाश्ते का स्थान न होकर लड़के-लड़कियों के अश्लील कामों का अड्डा बना चुके हैं। कई कैफे में तो खुलेआम हुक्का बार संचालित होता है। चित्तौड़गढ़ में कई गलियों, मुख्य मार्गाें के ऊपरी तल पर इस प्रकार के कैफे चल रहे हैं। लेकिन पुलिस को इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ प्रकरण

कोतवाली थानाधिकारी भवानी सिंह की ओर से कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज करवाया है। आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट, बीएनएस 2023 व 66ई आईटी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच सदर थानाधिकारी निरंजन प्रताप सिंह की ओर से की जा सही है।



Source link

2505560cookie-checkChittorgarh News Dirty Work Going On In Cafe When Operator Mobile Was Searched 33 Obscene Videos Came Out – Chittorgarh News
Artical

Comments are closed.

‘Not a binary choice’: SC quashes Bombay HC order to demolish park to revive 100-year-old lake | India News     |     Bihar: 50 Lakh Students Got Benefit Of 786 Crores From Scholarship Schemes, Bihar Educational Empowerment – Amar Ujala Hindi News Live     |     मुख्य सचिव ने परियोजनाओं की समीक्षा की: बोले-निवेश की अड़चनें करें दूर, नियमों की अनावश्यक व्याख्या से बचें DM     |     Delhi: उद्योग भवन को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खाली कराया गया परिसर: सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट     |     Wife, Sister-in-law And Daughter Sit On Hunger Strike Against Husband’s Objectionable Post – Guna News     |     Jaisalmer News: Mock Drill Will Be Held Tomorrow Under Operation Shield In Balotra – Jaisalmer News     |     Himachal Petition Of Vikas Bansal Arrested In Scholarship Scam Rejected – Amar Ujala Hindi News Live     |     पहले नंबर पर पहुंचे राशिद खान, IPL में सभी गेंदबाजों को छोड़ा पीछे; हो गया ऐसा     |     कर्जे पर पति हर्ष संग भारती सिंह कर रहीं गुजारा, टीवी कलाकारों को लेकर भी किया बड़ा खुलासा     |     ₹500 से लेकर ₹1.50 लाख तक सालाना जमा करने वाली ये स्कीम है बेजोड़, पैसे से बनेगा पैसा     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088