Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
LSG के खिलाफ मैच के लिए किस प्लेइंग XI के साथ उतरेगी RCB, यह धाकड़ खिलाड़ी हो सकता है बाहर भारत-पाक तनाव के बीच समय रैना को जम्मू से आया पिता का कॉल, भावुक हुए कॉमेडियन, भारतीय सेना पर जताया भरोसा India Pakistan Tension: सरकार की एडवाइजरी, बड़े साइबर अटैक की आशंका, रहें सावधान क्या आईपीएल 2025 किया जाएगा रद्द? क्या RCB को करना होगा फिर इंतजार? आज होगा फैसला उत्तरी, पश्चिमी और मध्य भारत में 430 फ्लाइट कैंसिल, 27 एयरपोर्ट किये गए हैं बंद Bihar News : अचानक मुख्यमंत्री पहुंचे जदयू कार्यालय, कार्यकर्ताओं में मचा हड़कंप; कहा- यह सब हमने ही करवाया है Jalaun Road Accident Bhaiyas Trolley Has Broken Rishu Drop Me Till Jalaun All Three Died While Lying On Bed - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand: अब मानसिक रोगियों को घर बैठे मिलेगी काउंसिलिंग और परामर्श की सुविधा, यहां पढ़ें पूरी जानकारी Mp News: Cm Will Inaugurate Tribal Craft Village Festival Today, Three-day Festival Will Be Held In Ravindra B - Amar Ujala Hindi News Live Rajasthan Weather Update: Storm And Rain Warning In 21 Cities Today - Amar Ujala Hindi News Live

Dispute Between Forest Workers And Villagers In Damoh – Damoh News


दमोह जिले के तारादेही थाने अंतर्गत कोटखेड़ा गांव में शुक्रवार दोपहर अतिक्रमण हटाने गए वनकर्मियों का ग्रामीणों से विवाद हो गया। विवाद में दो महिलाएं घायल हो गई, जिन्हें इलाज के लिए तेंदुखेडा सामुदायिक स्वस्थ केन्द्र लाया गया। जहां उनका उपचार जारी है। महिलाओं ने वन कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है।

ये बोले ग्रामीण

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की सर्रा रेंज अंतर्गत आने वाले कोटखेड़ा गांव में शुक्रवार को वन विभाग की कार्रवाई के दौरान विवाद हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि अतिक्रमण हटाने पहुंचे वन अमले ने महिलाओं के साथ मारपीट की और जेसीबी से धक्का देकर घायल कर दिया। वहीं, विभाग ने इन आरोपों को निराधार बताया है।

ग्राम निवासी गीता अहिरवार ने बताया कि कोटखेड़ा गांव में कुछ भूमि निजी, कुछ राजस्व और कुछ वन क्षेत्र की है, जिस पर ग्रामीणों ने कब्जा कर खेती की है। शुक्रवार दोपहर सर्रा रेंजर, डिप्टी रेंजर और वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और खेतों की सुरक्षा के लिए लगाई गई खखरी (कंटीले झाड़) को हटाने लगी। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, तो कथित रूप से दो महिलाओं के साथ मारपीट कर उन्हें जेसीबी के सामने फेंक दिया गया। मशीन की टक्कर लगने से वे बेहोश हो गईं।

पढ़ें: धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, नाबालिग लड़की का कर रहा था ब्रेन वॉश    

ग्रामीण गुड्डा अहिरवार ने बताया कि वन विभाग की टीम पूर्व में भी खेती रोकने आई थी। उस समय गेहूं की बुआई चल रही थी, तब ग्रामीणों ने वनकर्मियों को एक लाख रुपये देकर कार्रवाई टाल दी थी। अब जबकि फसल कटाई का समय है, तो फिर से वन अमला आकर खखरी हटाने लगा। उन्होंने कहा कि यदि खखरी हटा दी गई तो मवेशी फसल नष्ट कर देंगे, इसी कारण ग्रामीणों ने विरोध किया।

घायल महिलाओं को तेंदुखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, बट्टू अहिरवार की पत्नी सेलो को गंभीर चोटें आई हैं, हालत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें जबलपुर रेफर किया जा सकता है। दूसरी महिला पूना, पत्नी जमुना अहिरवार ने बताया कि विरोध करने पर जेसीबी से धक्का मार दिया गया, जिससे वह बेहोश हो गईं।

इस पूरे मामले में सर्रा रेंजर बलविंदर सिंह ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पूर्व में अतिक्रमणकारियों से सहमति बनी थी कि फसल कटाई के बाद कब्जा हटा लिया जाएगा। कुछ लोगों ने अतिक्रमण हटा भी लिया, लेकिन कुछ ने टालमटोल शुरू कर दी। शुक्रवार को जब टीम पहुंची, तो महिलाओं ने गाली-गलौज शुरू कर दी, जिस पर टीम को लौटना पड़ा। रेंजर ने फसल नष्ट करने या पैसे लेने के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है।



Source link

2520350cookie-checkDispute Between Forest Workers And Villagers In Damoh – Damoh News
Artical

Comments are closed.

LSG के खिलाफ मैच के लिए किस प्लेइंग XI के साथ उतरेगी RCB, यह धाकड़ खिलाड़ी हो सकता है बाहर     |     भारत-पाक तनाव के बीच समय रैना को जम्मू से आया पिता का कॉल, भावुक हुए कॉमेडियन, भारतीय सेना पर जताया भरोसा     |     India Pakistan Tension: सरकार की एडवाइजरी, बड़े साइबर अटैक की आशंका, रहें सावधान     |     क्या आईपीएल 2025 किया जाएगा रद्द? क्या RCB को करना होगा फिर इंतजार? आज होगा फैसला     |     उत्तरी, पश्चिमी और मध्य भारत में 430 फ्लाइट कैंसिल, 27 एयरपोर्ट किये गए हैं बंद     |     Bihar News : अचानक मुख्यमंत्री पहुंचे जदयू कार्यालय, कार्यकर्ताओं में मचा हड़कंप; कहा- यह सब हमने ही करवाया है     |     Jalaun Road Accident Bhaiyas Trolley Has Broken Rishu Drop Me Till Jalaun All Three Died While Lying On Bed – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand: अब मानसिक रोगियों को घर बैठे मिलेगी काउंसिलिंग और परामर्श की सुविधा, यहां पढ़ें पूरी जानकारी     |     Mp News: Cm Will Inaugurate Tribal Craft Village Festival Today, Three-day Festival Will Be Held In Ravindra B – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rajasthan Weather Update: Storm And Rain Warning In 21 Cities Today – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088