
फिरोजपुर में भारती किसान यूनियन एकता सिद्धिपुर की तरफ से दाना मंडी कैंट में रैली की गई। इसमें किसान नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। किसानों पर लाठीचार्ज कर सही नहीं किया है। किसान अपनी सभी मांगे स्वीकार कर ही चैन लेंगे। इस मौके पर की बड़ी संख्या में किसान और महिलाएं पहुंचीं हैं। किसान नेताओं ने कहा कि किसान आंदोलन में जो किसान शहीद हुए हैं उनकी कुर्बानी बेकार नहीं जाने देंगे।
इस अवसर पर जगजीत सिंह डल्लेवाल एंबुलेंस में पहुंचे हैं।

Comments are closed.