Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
2 Accused Wanted In The Case Of Diesel Theft From Vehicles Parked On The Highway At Night Arrested - Rajasthan News अंबाला पुलिस की कार्रवाई: गप्पू हत्याकांड का मुख्य आरोपी बंटी कौशल तीन साल बाद काबू, सात दिन का रिमांड Himachal News Sukhu Became An Observer To Take Stock Of Congress Election Preparations In Kerala - Amar Ujala Hindi News Live VIDEO: बाउंड्री पर दिखी हैरतअंगेज फील्डिंग, 2 फील्डरों ने मिलकर लपका करिश्माई कैच, हर कोई रह गया हैरान नीता अंबानी की छोटी बहू का दिखा राजसी ठाठ, चोली की जगह पहना 35 साल पुराना कॉरसेट, खूबसूरती पर फैंस फिदा Jio सिम इस्तेमाल करने वाले स्मार्टफोन यूजर्स को बड़ी राहत, डेटा के खर्च में कॉलिंग मिलेगी मुफ्त इस IPO के GMP में दिख रहा जोरदार जंप, लेकिन निवेशक हैं दूर, जानें बोली की आखिरी तारीख VIDEO : फिरोजपुर में रात को कामर्शियल इलाके की होगी सफाई 'Unprovoked firing': What Indian Army said on Pakistan violating ceasefire at LoC in J&K's Poonch | India News वक्फअमेंडमेंट बिल के समर्थन में भोपाल में जश्न, मुस्लिम महिलाओं ने कहा ‘थैंक यू मोदी जी’

मध्यप्रदेश पुलिस के e-Rakshak App को मिला FICCI स्मार्ट पुलिसिंग अवॉर्ड

मध्यप्रदेश पुलिस के e-Rakshak App को मिला FICCI स्मार्ट पुलिसिंग अवॉर्ड

BHOPAL NEWS : नई दिल्ली में 4 मार्च 2025 को आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश पुलिस के अत्याधुनिक e-Rakshak App को प्रतिष्ठित FICCI स्मार्ट पुलिसिंग अवॉर्ड 2024 से सम्मानित किया गया। भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (FICCI) द्वारा पुलिसिंग में डिजिटल नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इस वर्ष इस पुरस्कार के लिए सम्पूर्ण भारत से 200 से अधिक नामांकन प्राप्त हुए थे, जिनका गहन मूल्यांकन करने के पश्चात मध्यप्रदेश पुलिस के e-Rakshak App को इस प्रतिष्ठित अवार्ड के लिए चयनित किया गया। इस अवसर पर जी.के. पिल्लई पूर्व गृह सचिव, भारत सरकार द्वारा मध्यप्रदेश पुलिस के चंचल शेखर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो, भोपाल को इस अभिनव पहल के लिए FICCI स्मार्ट पुलिसिंग अवॉर्ड 2024 से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर मध्यप्रदेश पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना ने प्रसन्नता व्यक्त की और SCRB के समस्त अधिकारियों को बधाई दी।

e-Rakshak App: पुलिसिंग में डिजिटल क्रांति

जनता की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए “MP e-Rakshak – The Smart Cop App” विकसित किया गया है। यह ऐप बीट स्तर पर कार्यरत पुलिसकर्मियों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाकर उन्हें अपराधियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान में मदद करता है। पहले पुलिसकर्मियों को अपराधियों की पहचान मुख्य रूप से व्यक्तिगत अनुभव और जान-पहचान के आधार पर करनी पड़ती थी, लेकिन अब इस ऐप के माध्यम से संपूर्ण मध्यप्रदेश के अपराधियों की जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध हो जाती है। इससे संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की त्वरित वेरिफिकेशन संभव हो पाती है, जिससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है।

ऐप के प्रमुख फीचर्स

आदतन अपराधियों की जानकारीः पुलिसकर्मी अपने कार्यक्षेत्र में मौजूद अपराधियों की पूरी जानकारी ऐप के माध्यम से देख सकते हैं। गश्त के दौरान त्वरित पहचानः किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के नाम को अपराधियों के डेटाबेस में सर्च किया जा सकता है। Face Recognition Module: किसी भी आरोपी की फोटो अपलोड करने पर उससे मिलते-जुलते अपराधियों के रिकॉर्ड तत्काल प्राप्त किए जा सकते हैं। फोटो मिलान के बाद डेटा सुरक्षित रूप से हटा दिया जाता है। Vehicle Search: वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर, इंजन नंबर या चेसिस नंबर से उसकी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यह सुविधा RTO डेटाबेस से भी जुड़ी हुई है, जिससे चोरी या अपराध में शामिल वाहनों की त्वरित पहचान हो सके।

 

एप विकास में योगदान

इस महत्वपूर्ण तकनीकी नवाचार को विकसित करने में श्री हेमंत चौहान (उप पुलिस महानिरीक्षक, राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो), आर. एस. प्रजापति (सहायक पुलिस महानिरीक्षक), प्रांजलि शुक्ला (सहायक पुलिस महानिरीक्षक, सीसीटीएनएस), इंद्रा नामदेव (निरीक्षक, सीसीटीएनएस), हीरा सिंह ठाकुर (सहायक उपनिरीक्षक), सुरेंद्र रघुवंशी (सहायक उपनिरीक्षक) एवं अर्शदीप सिंह (प्रधान आरक्षक) का विशेष योगदान रहा। इस पुरस्कार से मध्यप्रदेश पुलिस को डिजिटल पुलिसिंग में अपनी भूमिका को और अधिक सशक्त करने की प्रेरणा मिलेगी, जिससे अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।

 

2527400cookie-checkमध्यप्रदेश पुलिस के e-Rakshak App को मिला FICCI स्मार्ट पुलिसिंग अवॉर्ड
Artical

Comments are closed.

2 Accused Wanted In The Case Of Diesel Theft From Vehicles Parked On The Highway At Night Arrested – Rajasthan News     |     अंबाला पुलिस की कार्रवाई: गप्पू हत्याकांड का मुख्य आरोपी बंटी कौशल तीन साल बाद काबू, सात दिन का रिमांड     |     Himachal News Sukhu Became An Observer To Take Stock Of Congress Election Preparations In Kerala – Amar Ujala Hindi News Live     |     VIDEO: बाउंड्री पर दिखी हैरतअंगेज फील्डिंग, 2 फील्डरों ने मिलकर लपका करिश्माई कैच, हर कोई रह गया हैरान     |     नीता अंबानी की छोटी बहू का दिखा राजसी ठाठ, चोली की जगह पहना 35 साल पुराना कॉरसेट, खूबसूरती पर फैंस फिदा     |     Jio सिम इस्तेमाल करने वाले स्मार्टफोन यूजर्स को बड़ी राहत, डेटा के खर्च में कॉलिंग मिलेगी मुफ्त     |     इस IPO के GMP में दिख रहा जोरदार जंप, लेकिन निवेशक हैं दूर, जानें बोली की आखिरी तारीख     |     VIDEO : फिरोजपुर में रात को कामर्शियल इलाके की होगी सफाई     |     ‘Unprovoked firing’: What Indian Army said on Pakistan violating ceasefire at LoC in J&K’s Poonch | India News     |     वक्फअमेंडमेंट बिल के समर्थन में भोपाल में जश्न, मुस्लिम महिलाओं ने कहा ‘थैंक यू मोदी जी’     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088