Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

मई में NEET UG परीक्षा, नया होगा पैटर्न, अभ्यर्थी तैयारी के दौरान न करें ये 10 गलतियाँ, वरना बाद में होगा पछतावा, देखें खबर

career tips

नीट यूजी परीक्षा 4 मई से शुरू हो सकती है। इस साल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2025) के पैटर्न में कई बदलाव किए हैं। समय को भी घटाया गया है। एनटीए ने कोविड-19 के दौरान शुरू की गई सुविधाओं को बंद करने का फैसला लिया है। जिसका प्रभाव अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पड़ सकता है। इसलिए तैयारी भी बेहतर तरीके से करना जरूरी है। इस बदलावों की जानकारी जरूर होनी चाहिए।

परीक्षा में एक महीने से भी कम का समय बाकी है। छात्रों ने तैयारी भी शुरू कर दी है। इस दौरान कुछ गलतियों को करने से बचना जरूरी होता है। ताकि आप एग्जाम में और भी बेहतर प्रदर्शन कर सकें। सबसे पहले तो पूरे सिलेबस को समझ लें। इसके बिना कुछ भी पढ़ना व्यर्थ जा सकता है। आइए जानें क्या करें और क्या न करें?

एनसीईआरटी की किताबों को न करें इग्नोर 

कई छात्र एनसीईआरटी की किताबों को नजरअंदाज  कर देते हैं। जो उनके लिए सबसे बड़ी गलती साबित हो सकती है। ज्यादातर प्रश्न बायोलॉजी, फिजिक्स और केमिस्ट्री के एनसीईआरटी की बुक से ही पूछे जाते हैं। इन किताबों में कई महत्वपूर्ण टॉपिक और प्रश्न होते हैं। जिसे अच्छे से पढ़ना काफी जरूरी होता है।

इन गलतियों को करने से बचें

  • अलग-अलग रिसोर्सेस के जरिए पढ़ना भी गलत साबित हो सकता है। इसे कन्फ्यूजन पैदा होता है। डाउट या कांसेप्ट को क्लियर करने में परेशानी होती है।
  • परीक्षा की तैयारी के लिए पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों को जरूर सॉल्व करें। इससे आपको एग्जाम पैटर्न को समझने में मदद मिलेगी। एक्यूरेसी भी बेहतर होगी।
  • तैयारी के दौरान भी टाइम मैनेजमेंट करना बहुत जरूरी होता है। ताकि आप सही समय पर सारा सिलेबस कवर कर पाएं। कई छात्रों को नॉलेज तो होता है लेकिन समय का सही से प्रबंधन करने टॉपिक और कई प्रश्न छूट जाते हैं।
  • आप जो भी पढ़ रहे हैं उन्हें रेगुलर बेसिस पर रिवाइज करते रहें। वरना याद रखने में परेशानी होगी।
  • किसी भी टॉपिक या विषय को पढ़ते समय नोट्स या फ्लैश कार्ड बनाना ना भूलें। इससे आपको रिवीजन के दौरान मदद मिलेगी। साथ चीजें याद रखना भी आसान होगा।
  • कई छात्र परीक्षा की तैयारी के दौरान अपने कमजोरप्वाइंट को नजर अंदाज कर देते हैं और फोकस मजबूत प्वाइंट पर देते हैं। विषयों के महत्व को समझें और आपके कमजोर क्षेत्र को भी बेहतर करें।
  • नेगेटिव मार्किंग का विशेष महत्व होता है। आपकी छोटी सी गलती स्कोर को प्रभावित कर सकती है। तैयारी के दौरान इसे इग्नोर न करें।
  • कई छात्र बिना समझे याद करने की कोशिश करते हैं। यह तैयारी का गलत तरीका है। कॉन्सेप्ट को समझें फिर याद करें।
  • परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए मॉक टेस्ट जरूर दें। इसे स्किप करना बुरा साबित हो सकता है।

कैसा होगा पैटर्न?

नए पैटर्न के मुताबिक एग्जाम के लिए 3 घंटे यानी 180 मिनट का समय दिया जाएगा। इससे पहले उम्मीदवारों को 3 घंटे 20 मिनट का समय दिया जाता था। टाइम फ्रेम के कारण छात्रों को मुश्किलें हो सकती है। पेपर में पार्ट बी का ऑप्शन नहीं मिलेगा। सभी 180 प्रश्न अनिवार्य होंगे। पहले पार्ट बी के 15 में 10 प्रश्नों को सॉल्व करने की अनुमति होती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। 180 प्रश्नों में 45-45 प्रश्न फिजिक्स और केमिस्ट्री और 90 प्रश्न बायोलॉजी से पूछे जाएंगे।

2528520cookie-checkमई में NEET UG परीक्षा, नया होगा पैटर्न, अभ्यर्थी तैयारी के दौरान न करें ये 10 गलतियाँ, वरना बाद में होगा पछतावा, देखें खबर
Artical

Comments are closed.

Kashmir to Kargil: Timeline of Indo-Pak conflicts since independence | India News     |     एफआईआर से नाम से हटाने मांगी 15000 रुपये की रिश्वत, लोकायुक्त पुलिस ने एएसआई को रंगे हाथ पकड़ा     |     Rhenus Signs MoU with Inland Waterways Authority of India (IWAI)     |     Mock Drill 7th May : 7 बजते ही बजने लगेगा सायरन, मॉक ड्रिल के लिए बिहार के 6 जिले हैं तैयार     |     Agra Encounter News 90-hour Manhunt 9 Teams And Surveillance Crack Down Jewel Thief Aman – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Government Godowns Are Empty Wheat Is Being Sold From The Farm Itself – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sculptor Attacked With A Knife – Damoh News     |     Nagaur News: Potalia Family Of Nagaur Paid Dowry Of 21 Crores – Amar Ujala Hindi News Live     |     सोनीपत में युवती की हत्या: कहासुनी के बाद भाई ने मारी गोली, प्रीति की पानीपत के गांव गढ़ी छाजू में हो रखी शादी     |     Himachal News Lpg Scam 95 Cylinders Had Less Gas By 1.5 Kg Truck Seized – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088