Bihar News : Rahul Gandhi Bihar To Empower Kanhaiya Kumar Congress Before Bihar Assembly Election 2025 – Amar Ujala Hindi News Live
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अभी करीब छह-सात महीने का समय है। राज्य में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं। गतिविधियां तेज कर कांग्रेस इस बार ज्यादा मुखर रूप से उतरी हुई नजर आ रही है। आश्चर्यज के रूप में कांग्रेस ने युवा नेता कन्हैया कुमार को दिल्ली में आजमाने के बाद बिहार भेजा है। कन्हैया दिल्ली में कांग्रेस की ओर से आजमाए जाने के पहले बिहार में वामदल के साथ अपनी किस्मत आजमा कर निकले थे। इस बार लौटे हैं तो कांग्रेस के नंबर वन नेता राहुल गांधी उन्हें ‘री-लांच’ करने बेगूसराय भी पहुंच रहे हैं। सोमवार को राहुल गांधी के साथ कन्हैया कुमार को पदयात्रा करनी है। युवाओं का मुद्दा है। माहौल भी बना हुआ है। ऐसे में यह भी जानना चाहिए कि कन्हैया कुमार का सियासी सफर कहां से शुरू होकर कहां तक पहुंचा और आगे की तैयारी क्या है?

Comments are closed.