Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar Meeting Held Prevent Waterlogging Patna Instructions Drone Survey For Cleaning Of Large Drains - Amar Ujala Hindi News Live Upmsp Up Board 10th 12th Result 2025 Date Time Live Updates Up Board Class 10 12 Result Kab Aayega - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand Police Brought Lucc Chairman Dinesh From Barabanki To Dehradun On Warrant B, Accused Of Fraud - Amar Ujala Hindi News Live Indore News: Google, Microsoft To Join Mp Tech Growth Conclave 2025 In Indore - Amar Ujala Hindi News Live Kota News: एयरपोर्ट परिसर में लगी भीषण आग, एनसीसी के छोटे प्लेन और पेट्रोल पंप पर मंडराया खतरा; जानें Himachal Congress: आतंकी हमले के चलते कांग्रेस ने रद्द की संविधान बचाओ रैली, 26 अप्रैल को थी प्रस्तावित RCB vs RR Live Score: आरसीबी और राजस्थान दोनों के लिए अहम मैच, थोड़ी देर में होगा टॉस सोने की कीमत में फिर हो गया उलटफेर, चांदी में हुई ये हलचल, जानें आज क्या है भाव Crime: ये क्या...जान से ज्यादा प्यारी कार, गाड़ी के नुकसान का झेल नहीं पाया सदमा, कारोबारी ने खुद को मारी गोली MG Hector E20 फ्यूल के साथ लॉन्च, कीमत 13.99 लाख से शुरू, बंपर डील्स!

Bihar News : After Pappu Yadav Congress Party New Hero Kanhaiya Kumar Cause Of Trouble For Tejashwi Yadav – Amar Ujala Hindi News Live


राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे पर चुनाव नहीं लड़ेगा- महागठबंधन के तमाम दिग्गज बीच-बीच में इस बात को उठाकर भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ जनता दल यूनाईटेड को भ्रमित करते हैं। लेकिन, दूसरी तरफ भी आग उसी तरह की है। भ्रम की आग। बिहार विधानसभा चुनाव में अभी लगभग सात महीने बाकी हैं, लेकिन कांग्रेस की सक्रियता देखकर राष्ट्रीय जनता दल के अंदर कहीं-न-कहीं उधेड़बुन की स्थिति जरूर है। जिस तरह से अचानक कन्हैया कुमार बिहार कांग्रेस में सक्रिय हुए हैं, उससे अंदरखाने गजब की हलचल है। खासकर राजद में। सवाल उठ रहा कि आखिर तेजस्वी यादव को भ्रमित क्यों कर रही है कांग्रेस?

Trending Videos

तब पप्पू के कारण राजद ने कर दिया था खेल

लोकसभा चुनाव के पहले राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने दिल्ली जाकर अपनी जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय कराते हुए इसकी सदस्यता ली थी। दिल्ली जाने से पहले पप्पू यादव राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव से मिलने आए थे। इस मुलाकात के अगले दिन पप्पू यादव ने अपनी पार्टी- जाप का कांग्रेस में विलय करा दिया। दिल्ली से लौटते समय पप्पू यादव पूरी तरह निश्चिंत थे कि उन्हें पूर्णिया लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने के लिए मिल जाएगा। लेकिन, जानकार बताते हैं कि यादवों के बीच तेजस्वी यादव के समकक्ष कोई खड़ा न हो, इसलिए लालू यादव ने कांग्रेस को किनारे करते हुए पूर्णिया सीट पर बीमा भारती को राजद का चुनाव चिह्न सौंप दिया। सामने बात यही रही कि बीमा को आश्वासन पहले से दिया गया था, लेकिन अंदर की बात कांग्रेस की पूरी रणनीति को ध्वस्त करने की थी। पप्पू यादव को किनारे किए जाने के मामले में बाहर-बाहर तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह खलनायक बने, लेकिन खेल कहीं और से हो चुका था। नतीजा यह रहा कि पप्पू यादव को कांग्रेस ने अपना सदस्य तक मानने से इनकार कर दिया। निर्दलीय लड़े, जीते, कांग्रेस के प्रति ही आस्था जताई; लेकिन सबकुछ वह एकतरफा ही करते रहे। दूसरी तरफ से प्रेम का इजहार नहीं हुआ। 

यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले राहुल ने बता दी बिहार कांग्रेस की तैयारी; तेजस्वी-लालू यादव के लिए दिए कैसे संकेत?

कन्हैया भूमिहार होकर भी वाम चेहरा, इसलिए प्रयोग

राहुल गांधी ने सोमवार को पहले बेगूसराय में कन्हैया कुमार के साथ पदयात्रा की और फिर पटना में गरीब-गुरबों, दलित-पिछड़ों की बात की, यह तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव के लिए आया संकेत ही है। कन्हैया कुमार बिहार की बेगूसराय सीट पर 2019 में गिरिराज सिंह से करारी हार के बाद दिल्ली की राजनीति करने लौट गए थे। इस बार कन्हैया कुमार को कांग्रेस ने भले अपने हटाए गए प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के भूमिहार चेहरे की भरपाई के लिए दिखावट के रूप में लाया है, लेकिन अंदर की बात यही है कि वह इस जाति के होकर भी वाम चेहरा हैं। मतलब, गरीब-गुरबों के बीच का चेहरा। राहुल गांधी ने लालू प्रसाद के वोटरों को लक्ष्य कर भी एक तरह से संदेश दिया है कि कांग्रेस किसी को आगे कर सकती है। वह चेहरा कौन होगा, यह राहुल गांधी अभी पत्ता नहीं खोल रहे। चेहरे के रूप में कन्हैया कुमार की बिहार वापसी को देखें तो यह तेजस्वी यादव के लिए सहज नहीं है।

तब भी तेजस्वी नहीं चाहते थे कन्हैया को, अब भी असहज

जब कन्हैया 2019 के चुनाव में वामपंथी प्रत्याशी थे, तो राजद ने बेगूसराय में अपना भी प्रत्याशी उतार दिया था। दोनों मिलाकर भी भाजपाई गिरिराज सिंह से भले दूर रहे हों, लेकिन यह संदेश साफ था कि राजद कन्हैया कुमार को बिहार में बढ़ते नहीं देखना चाहता है। ऐसे में एक बार फिर कन्हैया ने जब बिहार में वापसी की है तो राजद के अंदर भ्रम की स्थिति है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तेजस्वी यादव को सीएम का चेहरा तो बता रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी के मुंह से निकली योजना और कन्हैया कुमार की सक्रियता से राजद का भ्रमित होना स्वाभाविक भी है।

 



Source link

2533550cookie-checkBihar News : After Pappu Yadav Congress Party New Hero Kanhaiya Kumar Cause Of Trouble For Tejashwi Yadav – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Bihar Meeting Held Prevent Waterlogging Patna Instructions Drone Survey For Cleaning Of Large Drains – Amar Ujala Hindi News Live     |     Upmsp Up Board 10th 12th Result 2025 Date Time Live Updates Up Board Class 10 12 Result Kab Aayega – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Police Brought Lucc Chairman Dinesh From Barabanki To Dehradun On Warrant B, Accused Of Fraud – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indore News: Google, Microsoft To Join Mp Tech Growth Conclave 2025 In Indore – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kota News: एयरपोर्ट परिसर में लगी भीषण आग, एनसीसी के छोटे प्लेन और पेट्रोल पंप पर मंडराया खतरा; जानें     |     Himachal Congress: आतंकी हमले के चलते कांग्रेस ने रद्द की संविधान बचाओ रैली, 26 अप्रैल को थी प्रस्तावित     |     RCB vs RR Live Score: आरसीबी और राजस्थान दोनों के लिए अहम मैच, थोड़ी देर में होगा टॉस     |     सोने की कीमत में फिर हो गया उलटफेर, चांदी में हुई ये हलचल, जानें आज क्या है भाव     |     Crime: ये क्या…जान से ज्यादा प्यारी कार, गाड़ी के नुकसान का झेल नहीं पाया सदमा, कारोबारी ने खुद को मारी गोली     |     MG Hector E20 फ्यूल के साथ लॉन्च, कीमत 13.99 लाख से शुरू, बंपर डील्स!     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088