Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar : Maharana Pratap Birth Anniversary Celebrated Bhama Sammelan Bjp Party Niraj Singh Targeted Pakistan - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar News :धूमधाम से मनाया गया राणा-भामा सम्मलेन, बिहार सरका... Aligarh: गायक ने खुद को गोली मारकर दी जान, खून के छींटों के साथ मासूम बेटी बिलखती मिली शव के पास Delhi News: विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने पीएचडीसीसीआई एडवेंचर राइड 2.0 का किया उद्घाटन Indore: सोशल मीडिया पर सख्ती, हर पोस्ट के लिए एडमिन जिम्मेदार, युद्ध जैसे हालात के बीच पुलिस की चेतावनी Rajasthan News: Jaipur Metro Receives Bomb Threat, Security Agencies On Alert - Amar Ujala Hindi News Live Himachal News: हिमाचल से पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें रवाना, विशेष ट्रेन में भेजा गया दिल्ली सेना के सपोर्ट में भारतीय खिलाड़ी, रोहित, सहवाग और नीरज चोपड़ा ने तारीफ में कही ऐसी बात कम बजट में बनी ये भोजपुरी फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर रहा भौकाल, लागत से ज्यादा की कमाई देश के सभी दुकानदारों को सरकार की चेतावनी, जरूरी सामान की जमाखोरी करने पर होगी सख्त कार्रवाई भोपाल स्टेशन पर यात्रियों से अवैध वसूली कर रहे किन्नरों पर RPF की कार्रवाई

आखिर क्यों लंबे समय बाद एक जैसे दिखने लगते हैं पति-पत्नी के चेहरे, जानिए क्या कहता है मनोविज्ञान

Convergence of Appearance Theory

Convergence of Appearance : क्या आपको कभी ऐसा महसूस हुआ है कि लंबे समय तक साथ रहने वाले जोड़े का व्यवहार और आदतें ही नहीं, बल्कि कई बार चेहरे भी मिलने लगते हैं। क्या कभी आपको ऐसा लगा है कि पति-पत्नी की शकल में इतना साम्य है जैसे भाई-बहनों में होता है। अगर आप भी इस बात को महसूस कर चुके हैं तो इसे अपने मन का वहम कहकर नकारिए मत..इसके पीछे बाकायदा एक थ्योरी है।

इसे लेकर मशहूर मनोवैज्ञानिक डॉ. रॉबर्ट ज़ाजोंक का कहना है कि हम जिनके साथ सबसे ज्यादा वक्त बिताते हैं, उनके भाव हमारे चेहरे पर उतरने लगते हैं। कुछ जानकारों का यह भी मानना है कि एक ही जगह रहने से त्वचा का रंग, धूप का असर और उम्र बढ़ने की रफ्तार भी एक जैसी हो जाती है। मगर यह सिर्फ बाहर की बात नहीं है। अंदर से एक-दूसरे को समझने और प्यार करने की वजह से भी चेहरों पर एक खास चमक और समानता आती है, जो दूर से भी नजर आती है।

क्या है Convergence of Appearance Theory 

आपने अक्सर देखा होगा कि लंबे समय तक साथ रहने वाले पति-पत्नी के चेहरे धीरे-धीरे एक जैसे दिखने लगते हैं। कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? यह कोई जादू नहीं, बल्कि विज्ञान और मनोविज्ञान का कमाल है। इस रहस्य को समझने के लिए वैज्ञानिकों ने “रूप-साम्यता सिद्धांत” यानी “Convergence of Appearance Theory” पर गहरी पड़ताल की है जिसके बाद कई रोचक कारण सामने आए हैं।

जानिए क्या कहती है रिसर्च

1987 में अमेरिकी मनोवैज्ञानिक रॉबर्ट ज़ाजोंक (Robert Zajonc) और उनकी टीम ने एक दिलचस्प अध्ययन किया। उन्होंने 12 जोड़ों की शादी के शुरुआती और 25 साल बाद की तस्वीरों की तुलना कराई। इस स्टडी में शामिल प्रतिभागियों से पूछा गया कि क्या ये जोड़े एक जैसे दिखते हैं। और नतीजा चौंकाने वाला था..ज़्यादातर लोगों को लगा कि समय के साथ उनके चेहरे वाकई एक जैसे हो गए हैं। हालांकि बिलकुल ज़रूरी नहीं कि सबपर ये बात लागू हो। कई बार लंबे साथ के बावजूद पति-पत्नी के चेहरे में कोई साम्य नहीं दिखता। इसीलिए इसे किसी नियम की तरह नहीं देखा जा सकता है।

इस बात को इस तरह आसानी से समझा जा सकता है कि जब दो लोग सालों तक साथ रहते हैं तो उनकी जिंदगी, आदतें और भावनाएं एक-दूसरे से मिलने लगती हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि जब दो लोग एक ही माहौल में रहते हैं, एक जैसा खाना खाते हैं, एक साथ हंसते-रोते हैं और लगभग सभी काम एक साथ करते हैं तो उनके चेहरे के हाव-भाव और निशान भी एक जैसे होने लगते हैं। मिसाल के तौर पर..अगर पति-पत्नी दोनों को हंसने की आदत है तो उनकी हंसी की लकीरें चेहरे पर एक जैसी बनने लगती हैं। इसके अलावा, भावनात्मक जुड़ाव भी बड़ा रोल निभाता है। जब दो लोग एक-दूसरे के साथ हर सुख-दुख बांटते हैं तो उनके चेहरे पर वही खुशी, गम या तनाव के निशान उभरने लगते हैं।

साथ और भावनात्मक जुड़ाव का असर

अमेरिका की मिशिगन यूनिवर्सिटी के अध्ययन में ये बात सामने आई कि लंबे समय तक साथ रहने वाले जोड़ों के चेहरे की समानता बढ़ जाती है। शोधकर्ताओं ने 20-30 साल तक शादीशुदा जोड़ों की तस्वीरों का विश्लेषण किया और पाया कि उनके चेहरे की बनावट में गजब की समानता थी। इसका एक कारण यह भी है कि लोग अक्सर अपने जैसे व्यक्तित्व वाले इंसान की तरफ आकर्षित होते हैं। यानी शादी से पहले ही कुछ हद तक चेहरे में समानता हो सकती है, जो समय के साथ और गहरी हो जाती है। इसलिए अगली बार जब आप किसी बुजुर्ग जोड़े को देखें और सोचें कि इनके चेहरे इतने एक जैसे क्यों हैं..तो समझ जाइए कि ये उनके प्यार, साथ और समय का कमाल है। विज्ञान इसे “रूप-साम्यता” कहता है लेकिन आम लोग इसे जिंदगी का एक खूबसूरत रंग मानते हैं।

2538310cookie-checkआखिर क्यों लंबे समय बाद एक जैसे दिखने लगते हैं पति-पत्नी के चेहरे, जानिए क्या कहता है मनोविज्ञान
Artical

Comments are closed.

Bihar : Maharana Pratap Birth Anniversary Celebrated Bhama Sammelan Bjp Party Niraj Singh Targeted Pakistan – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar News :धूमधाम से मनाया गया राणा-भामा सम्मलेन, बिहार सरकार के मंत्री ने कहा     |     Aligarh: गायक ने खुद को गोली मारकर दी जान, खून के छींटों के साथ मासूम बेटी बिलखती मिली शव के पास     |     Delhi News: विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने पीएचडीसीसीआई एडवेंचर राइड 2.0 का किया उद्घाटन     |     Indore: सोशल मीडिया पर सख्ती, हर पोस्ट के लिए एडमिन जिम्मेदार, युद्ध जैसे हालात के बीच पुलिस की चेतावनी     |     Rajasthan News: Jaipur Metro Receives Bomb Threat, Security Agencies On Alert – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal News: हिमाचल से पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें रवाना, विशेष ट्रेन में भेजा गया दिल्ली     |     सेना के सपोर्ट में भारतीय खिलाड़ी, रोहित, सहवाग और नीरज चोपड़ा ने तारीफ में कही ऐसी बात     |     कम बजट में बनी ये भोजपुरी फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर रहा भौकाल, लागत से ज्यादा की कमाई     |     देश के सभी दुकानदारों को सरकार की चेतावनी, जरूरी सामान की जमाखोरी करने पर होगी सख्त कार्रवाई     |     भोपाल स्टेशन पर यात्रियों से अवैध वसूली कर रहे किन्नरों पर RPF की कार्रवाई     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088