Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Uddhav Thackeray says ‘not against Hindi, only its imposition’ as Sena (UBT) burns 3-language GR | India News “रिश्ते अब पहले जैसे नहीं रहे, लोग टाइमपास के लिए प्यार करते हैं” छोटे पर्दे की इस एक्ट्रेस का दर्द छलका, रिश्तों की सच्चाई सुनकर सोच में पड़ जाएंगे आप Bihar News: Chirag Paswan Grand Rally In Rajgir Slogan Of Bihar First, Bihari First Echoed - Amar Ujala Hindi News Live Way For Keshari Khera Flyover Has Been Cleared In Lucknow After Land Dispute Is Over Land Measured - Amar Ujala Hindi News Live Rishikesh: पूर्व पति के साथ परमार्थ निकेतन पहुंचीं अभिनेत्री ईशा देओल, गंगा पूजन और आरती कर लिया आशीर्वाद Two Elderly People Died Of Corona In Delhi - Amar Ujala Hindi News Live Sagar News: Food Minister Govind Rajput Gave Instructions To Inspect All Petrol Pumps In The State - Madhya Pradesh News Jhunjhunu News: युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा, सोशल मीडिया पर मामला आने के बाद मचा हड़कंप Seminar Organised By Indian Army At Artrac Shimla Claude Arpi On China Reincarnation Of Dalai Lama - Amar Ujala Hindi News Live - Himachal Pradesh:क्लॉड अर्पी बोले केशव महाराज ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले बने पहले साउथ अफ्रीकी स्पिनर

व्यापार समझौतों पर हस्ताक्षर भारत के सर्वोत्तम हितों को ध्यान में रखकर होगा, जानें पीयूष गोयल ने और क्या भरोसा दिलाया


मंगलवार को दुबई इंडिया बिजनेस फोरम में बोलते हुए केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल।

Photo:X HANDLE @PIYUSHGOYAL मंगलवार को दुबई इंडिया बिजनेस फोरम में बोलते हुए केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल।

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को भरोसा दिलाते हुए कहा कि किसी भी देश के साथ जब व्यापार समझौते होंगे तो उस पर हस्ताक्षर भारत के सर्वोत्तम हितों को ध्यान में रखकर किया जाएगा। पीटीआई की खबर के मुताबिक, गोयल ने कहा कि भारत प्रथम हमारा मंत्र है, हमारा मार्गदर्शक सिद्धांत है। अमेरिका के साथ चल रही व्यापार बातचीत की रूपरेखा बताने से इनकार करते हुए गोयल ने कहा कि भारत कई देशों के साथ बातचीत कर रहा है। वे सकारात्मक दिशा में बहुत सुचारू रूप से आगे बढ़ रहे हैं और सब कुछ ठीक है।

अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौता होगा फायदेमंद

खबर के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम बहुत सारे विषयों, बहुत सारे उत्पादों को कवर कर रहे हैं और मैं देश भर के कारोबारियों को आश्वस्त कर सकता हूं कि हम अपनी चर्चाओं में भारत के सर्वोत्तम हितों को सबसे आगे रख रहे हैं। गोयल का कहना था कि अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौता 2047 तक अर्थव्यवस्था को विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में ले जाएगा, जब देश आजादी के 100 साल पूरे होने का जश्न मनाएगा।

यूएई में ये प्रतिष्ठित संस्थान खोलने पर हो रहा विचार

दुबई इंडिया बिजनेस फोरम में बोलते हुए गोयल ने कहा कि भारत यूएई में भारतीय प्रबंधन संस्थान और भारतीय विदेश व्यापार संस्थान खोलने पर विचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि आईआईटी की स्थापना के बाद इन दो प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों को खोलने के फैसले को भारत के संबंधों को दर्शाने वाली एक महत्वपूर्ण घटना के रूप में देखा जाना चाहिए। भारत चाहता है कि दुबई मध्य पूर्व क्षेत्र के साथ भारत के जुड़ाव के लिए प्रवेश द्वार के रूप में काम करे और कहा कि शहर में 20 लाख भारतीय रहते हैं। दुबई स्थित संस्थाओं द्वारा इस कार्यक्रम में कई घोषणाएं की गईं, जिसमें अल जाबेली में भारत मार्ट के निर्माण की शुरुआत भी शामिल है। अधिकारियों ने कहा कि मार्ट अगले साल के अंत तक पूरा हो जाएगा।

भारत-अफ्रीका सेतु भी हुआ लॉन्च

भारत-अफ्रीका सेतु जो भारतीय निर्यातकों को डीपी वर्ल्ड द्वारा ऑपरेटेड अफ्रीकी महाद्वीप के 53 शहरों तक पहुंचने में मदद करेगा, को भी लॉन्च किया गया है। साथ ही डीपी वर्ल्ड ने वैश्विक स्तर पर प्रोजेक्ट्स के विकास के लिए सरकारी स्वामित्व वाली राइट्स के साथ और भारतीय तटरेखा के साथ जहाज मरम्मत, जहाज निर्माण और जहाज मरम्मत क्लस्टर के लिए कोचीन शिपयार्ड के साथ करार किया है। इस मौके पर दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम भी मौजूद थे।

Latest Business News





Source link

2540520cookie-checkव्यापार समझौतों पर हस्ताक्षर भारत के सर्वोत्तम हितों को ध्यान में रखकर होगा, जानें पीयूष गोयल ने और क्या भरोसा दिलाया
Artical

Comments are closed.

Uddhav Thackeray says ‘not against Hindi, only its imposition’ as Sena (UBT) burns 3-language GR | India News     |     “रिश्ते अब पहले जैसे नहीं रहे, लोग टाइमपास के लिए प्यार करते हैं” छोटे पर्दे की इस एक्ट्रेस का दर्द छलका, रिश्तों की सच्चाई सुनकर सोच में पड़ जाएंगे आप     |     Bihar News: Chirag Paswan Grand Rally In Rajgir Slogan Of Bihar First, Bihari First Echoed – Amar Ujala Hindi News Live     |     Way For Keshari Khera Flyover Has Been Cleared In Lucknow After Land Dispute Is Over Land Measured – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rishikesh: पूर्व पति के साथ परमार्थ निकेतन पहुंचीं अभिनेत्री ईशा देओल, गंगा पूजन और आरती कर लिया आशीर्वाद     |     Two Elderly People Died Of Corona In Delhi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sagar News: Food Minister Govind Rajput Gave Instructions To Inspect All Petrol Pumps In The State – Madhya Pradesh News     |     Jhunjhunu News: युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा, सोशल मीडिया पर मामला आने के बाद मचा हड़कंप     |     Seminar Organised By Indian Army At Artrac Shimla Claude Arpi On China Reincarnation Of Dalai Lama – Amar Ujala Hindi News Live – Himachal Pradesh:क्लॉड अर्पी बोले     |     केशव महाराज ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले बने पहले साउथ अफ्रीकी स्पिनर     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088