Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

गर्मी के मौसम में लड्डू गोपाल को लगाए इनका भोग, होंगे प्रसन्न, बरसेगी कृपा

गर्मी के मौसम में लड्डू गोपाल को लगाए इनका भोग, होंगे प्रसन्न, बरसेगी कृपा

वैसे तो कृष्ण भगवान के हजारों नाम हैं, हजारों स्वरूप हैं, लेकिन भक्त लड्डू गोपाल की पूजा विशेष रूप से करते हैं क्योंकि लड्डू गोपाल को बाल स्वरूप में पूजा जाता है और किसी छोटे बच्चे की तरह उनकी सेवा की जाती है, उनकी देखभाल की जाती है। सर्दी आने पर भक्त उन्हें गर्म कपड़े पहनाते हैं, तो गर्मियों में उनके आगे पंखा लगाते हैं, उन्हें तरह-तरह का भोग लगाते हैं और सेवा करते हैं।

ऐसे में गर्मी के सीजन में भक्त किस प्रकार से लड्डू गोपाल की सेवा कर सकते हैं, कौन-कौन से भोग उन्हें अर्पित किए जा सकते हैं इसके लिए आज हम आपको इस खबर में जानकारी देंगे। आप गर्मी के सीजन में भोग लगाकर लड्डू गोपाल को प्रसन्न कर सकते हैं।

मीठे दही का भोग लगा सकते हैं

लड्डू गोपाल को वैसे तो माखन मिश्री हमेशा से ही पसंद है, लेकिन गर्मियों के सीजन में आप लड्डू गोपाल को मीठे दही का भोग लगा सकते हैं। धार्मिक विद्वानों के मुताबिक यह पेट के लिए बेहद फायदेमंद होता है और इससे शरीर में ठंडक रहती है। इसीलिए लड्डू गोपाल को भी आप इसका भोग लगाकर सेवा कर सकते हैं।

लस्सी का भोग

वहीं लड्डू गोपाल को गर्मियों के मौसम में लस्सी का भोग भी चढ़ाना बेहद सही माना जाता है क्योंकि इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और पेट को शीतलता भी मिलती है। आप लड्डू गोपाल को लस्सी का भोग चढ़ाकर भी सेवा कर सकते हैं।

नारियल पानी भी पिला सकते हैं

इसके अलावा गर्मियों के मौसम में आप लड्डू गोपाल को नारियल पानी भी पिला सकते हैं। यह शरीर के लिए बेहद ठंडा होता है और गर्मियों के मौसम में पेट को ठंडक देता है। लड्डू गोपाल को नारियल पानी का भोग लगाने से आपको लड्डू गोपाल का भरपूर प्यार मिलेगा।

ठंडा दूध

इसके अलावा आप ठंडा दूध भी कान्हा जी को भोग में लगा सकते हैं। गर्मियों में उन्हें ठंडा दूध अर्पित करना धार्मिक शास्त्रों में बताया गया है। आप दूध में हल्की चीनी डाल सकते हैं और इसका प्रसाद भी परिवार को बांट सकते हैं।

2540920cookie-checkगर्मी के मौसम में लड्डू गोपाल को लगाए इनका भोग, होंगे प्रसन्न, बरसेगी कृपा
Artical

Comments are closed.

‘He was visibly emotional’: What PM Modi told kin of Pahalgam attack victim Shubham Dwivedi | India News     |     Bihar News: Women Empowerment In Bihar, Bihar Rajya Jeevika Nidhi Credit Cooperative Limited Registered – Amar Ujala Hindi News Live     |     Agra: चौराहों पर लगे बोलार्ड तोड़ दिए…हरियाणा नंबर की थी कार, सीसीटीवी कैमरों में हो गए कैद     |     Ankita Murder Case Her Parents Broke Down After Court Decision, Said Death For Death Should Be Given – Amar Ujala Hindi News Live – Ankita Murder Case:कोर्ट के फैसले के बाद बिलख पड़े अंकिता के माता-पिता, कहा     |     Railways Will Remove The Diamond Crossing Of The British Era – Katni News     |     Chittorgarh News: More Than 48 Kg Of Ganja Seized From A Chemicals Warehouse In Chanderia – Chittorgarh News     |     Himachal Cabinet Meeting Will Be Held On Saturday 31st May Shimla – Amar Ujala Hindi News Live     |     Transfer News : राज्य शासन ने IPS अधिकारियों के तबादले किये, अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा, पदस्थापना आदेश जारी     |     Rajya Sabha MP Dr. Ashok Kumar Mittal Joins All-Party Parliamentary Delegation Visit to Latvia     |     Crompton Celebrates World Interiors Day with its Sculpted Marvel – SilentPro Fluido Series     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088