Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar Crime: भोरे में छात्रा की हत्या से सनसनी, पोखरे से मिला शव; परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप Bahraich: छत पर सो रही महिला पर तेंदुए का अटैक; गर्दन दबोच खेत में लगाई छलांग, दृश्य देख कांप गई बच्चों की रूह Tehri Accident: थत्यूड़ मार्ग पर हादसा...देर रात खाई में गिरा डंपर, चालक की मौके पर मौत Delhi News: जेएनयू में 92 फीसदी से अधिक छात्र प्रवेश परीक्षा बहाली के पक्ष में Sehore News: The Youth Was Murdered Due To A Love Affair, Police Revealed The Body Found From The Well - Madhya Pradesh News Weather: Dust Storm And Heat Wave Wreak Havoc, Life Disrupted With 48 Degree Temperature; Red Alert Issued - Amar Ujala Hindi News Live Accident: अंबाला में एक कैंटर ने हाईवे किनारे 5 लोगों को कुचला, एक महिला की हुई मौत Corona Virus JN-1 Variant: कोरोना और इन्फ्लूएंजा को लेकर हिमाचल प्रदेश में अलर्ट, एनएचएम ने जारी की एडवाइजरी 6 जून का दिन बेहद खास, बुध और चंद्रमा बदलेंगे चाल, इन 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, चमकेगी किस्मत, बरसेगा धन, मिलेगी सफलता  2 साल से बाहर, फिर भी इस खिलाड़ी को टीम में वापसी का इंतजार; विदेशी धरती पर लगा चुका इतने शतक

Dhar Mohan Yadav Campaign One Lakh Government Recruitments Going On Big Announcement Milk Producing Cowherds – Amar Ujala Hindi News Live – Dhar:cm मोहन यादव बोले


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को भाजपा के स्थापना दिवस के तहत धार जिले के कुक्षी विधानसभा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश में करीब 50 वर्षों तक शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी ने कभी भी माताओं-बहनों की भलाई की चिंता नहीं की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार लाड़ली बहनों का ध्यान रख रही और उनके आर्थिक सशक्तिकरण और उत्थान के लिए लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना जैसी कई योजनाएं चला रही है।

Trending Videos

मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने एक लाख पदों की भर्ती का अभियान चला रही है। प्रदेश सरकार प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने 25 गाय से अधिक गाय पालने वाले दुग्ध उत्पादक गौपालकों को 25 प्रतिशत अनुदान देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुक्षी में पश्चिमी बाइपास रोड बनाने के साथ पांच सड़कों की सौगात भी दी। सम्मेलन को केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने भी संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर का बड़ी माला से स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें: इंदौर में स्वच्छता सर्वेक्षण पूरा होते ही फिर सड़क, बेकलेन में नजर आने लगा कचरा

कांग्रेस के 55 साल के शासन में गेहूं का समर्थन मूल्य 500 रुपये था, आज 2600 में गेहूं खरीद रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में वर्ष 1977 में सरदार सरोवर बांध की शुरुआत की थी। इस अधूरी परियोजना को पूरा करने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। कांग्रेस के 55 साल के शासनकाल में गेहूं का समर्थन मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल था। आज मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार 2600 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर किसानों से गेहूं खरीद रही है।

यह भी पढ़ें: सीएम मोहन यादव बोले- कांग्रेस ने वर्ग विशेष के चक्कर में बहुसंख्यक वर्ग के साथ अन्याय किया

भारत में देवता से ज्यादा मां-देवियों की पूजा की जाती है। दुनिया में भारत की पहचान भारत माता के रूप में है। विपक्ष को कभी बहनों की याद नहीं आई, भाजपा सरकार मध्यप्रदेश की करीब सवा करोड़ लाड़ली बहनों के बैंक खाते में प्रति माह 1250 रुपये भेज रही है। कांगेस सरकारों ने कभी भी बहन-बेटियों के हित में योजनाएं नहीं बनाईं। भाजपा सरकार ने बहनों को प्रापर्टी खरीदने पर दो प्रतिशत की छूट देने के साथ नगरीय निकाय व स्थानीय निकाय में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया है। 

उद्योगों के जरिए हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा, क्षेत्र में सड़कों का बिछेगा जाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार एक लाख पदों पर भर्ती का अभियान चला रही है। इसके साथ ही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) के तहत 30 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव आए हैं। यह निवेश प्रस्ताव अब धरातल पर उतरने जा रहे हैं। उद्योगों की स्थापना से भी हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। प्रदेश सरकार करीब चार लाख सरकारी कर्मचारियों को पदोन्नति का रास्ता निकाल लिया है। भाजपा सरकार लगातार गरीबों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुक्षी पश्चिमी बाईपास रोड के साथ गुरूपद पंप से बाइपास चौराहे तक वॉकिंग रोड, कापसीपुरा पुल, देशवालिया से खंडवा रोड, लिंगवा से दो किलोमीटर सड़क और निंबोल से कांकड़ तक सड़क निर्माण की घोषणा की।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार मेड़ा, पूर्व सांसद  छतर सिंह दरबार, पूर्व मंत्री रंजना बघेल, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश धाड़ीवाल, जिला पंचायत सदस्य  दरियाव सिंह जमरा, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राज बर्फा, नगर परिषद अध्यक्ष रेलम चौहान, विरेन्द्र सिंह बघेल, गणेश भाई जिराती, ओपी पाटीदार एवं विक्रम रावत मंचासीन रहे। 



Source link

2546130cookie-checkDhar Mohan Yadav Campaign One Lakh Government Recruitments Going On Big Announcement Milk Producing Cowherds – Amar Ujala Hindi News Live – Dhar:cm मोहन यादव बोले
Artical

Comments are closed.

Bihar Crime: भोरे में छात्रा की हत्या से सनसनी, पोखरे से मिला शव; परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप     |     Bahraich: छत पर सो रही महिला पर तेंदुए का अटैक; गर्दन दबोच खेत में लगाई छलांग, दृश्य देख कांप गई बच्चों की रूह     |     Tehri Accident: थत्यूड़ मार्ग पर हादसा…देर रात खाई में गिरा डंपर, चालक की मौके पर मौत     |     Delhi News: जेएनयू में 92 फीसदी से अधिक छात्र प्रवेश परीक्षा बहाली के पक्ष में     |     Sehore News: The Youth Was Murdered Due To A Love Affair, Police Revealed The Body Found From The Well – Madhya Pradesh News     |     Weather: Dust Storm And Heat Wave Wreak Havoc, Life Disrupted With 48 Degree Temperature; Red Alert Issued – Amar Ujala Hindi News Live     |     Accident: अंबाला में एक कैंटर ने हाईवे किनारे 5 लोगों को कुचला, एक महिला की हुई मौत     |     Corona Virus JN-1 Variant: कोरोना और इन्फ्लूएंजा को लेकर हिमाचल प्रदेश में अलर्ट, एनएचएम ने जारी की एडवाइजरी     |     6 जून का दिन बेहद खास, बुध और चंद्रमा बदलेंगे चाल, इन 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, चमकेगी किस्मत, बरसेगा धन, मिलेगी सफलता      |     2 साल से बाहर, फिर भी इस खिलाड़ी को टीम में वापसी का इंतजार; विदेशी धरती पर लगा चुका इतने शतक     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088