Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News: तेज रफ्तार वाहन ने युवक को कुचला, ममेरे भाई की मौत पर मां को ननिहाल पहुंचा कर लौट रहा था हज यात्रा 2025: सख्त हुए नियम, बीड़ी, तंबाकू सऊदी अरब न ले जाएं हज यात्री, हो सकती है सख्त कार्रवाई सिर्फ 7 सेकंड में ढूंढिए 52 के बीच छिपे नंबर 55 और 25, अभी ट्राय करें ये वायरल ब्रेन चैलेंज Mp Crime News 45 Year Old Woman Dies After Brutality In Khandwa - Amar Ujala Hindi News Live Sirohi: 70 Lakh Worth Of Liquor Seized, One Arrested; Two More Held In Ganja Smuggling Case - Rajasthan News Haryana Weather Today: हरियाणा में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आए तुफान के साथ हुई बारिश, बिजली आपूर्ति ठप IPL 2025 में टॉप-2 की रेस हुई दिलचस्प, MI और RCB सहित बाकी दोनों टीमों के लिए बन रहे ये समीकरण कान्स में हुआ चंदा पटेल की 'तेरा मेरा नाता' का ऐलान, कास्ट से लेकर फर्स्ट पोस्टर तक, यहां जानें सब Investment Tips : 15x15x15 के फॉर्मूले से आप बन सकते हैं करोड़पति, जानिए क्या करना होगा काम Niti Aayog Meeting In Delhi Cm Mann Told Pm Modi Punjab Is Not In Position To Give Additional Water To Anyone - Amar Ujala Hindi News Live - दिल्ली में नीति आयोग की बैठक:pm मोदी से बोले सीएम मान

हो गया साफ किसके सर सजेगी ऑरेंज कैप! अब इस खिलाड़ी से नहीं छीन सकेगा कोई ये सरताज

हो गया साफ किसके सर सजेगी ऑरेंज कैप! अब इस खिलाड़ी से नहीं छीन सकेगा कोई ये सरताज

आईपीएल 2025 में दो बल्लेबाजों ने कहर मचा रखा है। इन बल्लेबाजों को रोकना किसी भी गेंदबाज के लिए मुमकिन नहीं दिखाई दे रहा है। पहले स्थान पर निकोलस पूरन हैं तो दूसरे पर साईं सुदर्शन। दोनों ही बल्लेबाज जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। इन बल्लेबाजों को आउट करना गेंदबाजों के लिए हर मैच में मुश्किल साबित हो रहा है। इस समय ऑरेंज कैप में पहले स्थान पर 288 रन बना चुके निकोलस पूरन अब तक इस आईपीएल में तीन अर्धशतक लगा चुके हैं।

जबकि साईं सुदर्शन भी पांच मैचों में 273 रन बनाकर तीन अर्धशतक लगा चुके हैं। लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों को छोड़ दिया जाए तो भी ऑरेंज कैप की रेस बेहद रोमांचक दिखाई दे रही है। तीसरे नंबर पर मिशेल मार्श ने कब्जा जमाया हुआ है। मिशेल मार्श ने अब तक पांच मैचों में 265 रन बना लिए हैं और ऑरेंज कैप से मात्र 23 रन पीछे हैं।

इन खिलाड़ियों में है कड़ी टक्कर

टॉप 3 बल्लेबाजों को छोड़ दिया जाए तो अब ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाने के लिए सूर्यकुमार यादव, जोस बटलर, अजिंक्य रहाणे और संजू सैमसन में कड़ी टक्कर नजर आ सकती है। अगर टॉप 3 बल्लेबाज आने वाले मुकाबलों में फ्लॉप साबित होते हैं तो इन खिलाड़ियों के पास जबरदस्त मौका रहेगा। इस समय जोस बटलर 202 के स्कोर तक पहुंच चुके हैं। वह ऑरेंज कैप से मात्र 86 रन पीछे हैं। इस समय जोस बटलर जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पांच मैचों में 162 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले जोस बटलर अब तक दो अर्धशतक जोड़ चुके हैं और आईपीएल 2025 में 9 छक्के लगा चुके हैं।

इन दो खिलाड़ियों के सर पर सजेगी ऑरेंज कैप?

निकोलस पूरन और साईं सुदर्शन के बीच इस समय जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। साईं सुदर्शन निकोलस पूरन से मात्र 15 रन पीछे हैं। दोनों ही खिलाड़ियों ने अब तक तीन-तीन अर्धशतक लगाए हैं। निकोलस पूरन ने अब तक आईपीएल 2025 में 24 छक्के, जबकि साईं सुदर्शन ने 12 छक्के जड़े हैं। अब देखना होगा कि दोनों खिलाड़ियों में से ऑरेंज कैप अंत में किसके सिर पर सजती है। हालांकि अभी इसका पता लगाना नामुमकिन सा प्रतीत हो रहा है क्योंकि टॉप 10 की लिस्ट में सभी खिलाड़ी जबरदस्त फॉर्म में हैं। इसमें लखनऊ के दो खिलाड़ी हैं, जबकि गुजरात के दो खिलाड़ी, मुंबई का एक खिलाड़ी, कोलकाता का एक खिलाड़ी, राजस्थान और पंजाब का भी एक-एक खिलाड़ी है और आरसीबी के दो खिलाड़ी मौजूद हैं।

2549000cookie-checkहो गया साफ किसके सर सजेगी ऑरेंज कैप! अब इस खिलाड़ी से नहीं छीन सकेगा कोई ये सरताज
Artical

Comments are closed.

Bihar News: तेज रफ्तार वाहन ने युवक को कुचला, ममेरे भाई की मौत पर मां को ननिहाल पहुंचा कर लौट रहा था     |     हज यात्रा 2025: सख्त हुए नियम, बीड़ी, तंबाकू सऊदी अरब न ले जाएं हज यात्री, हो सकती है सख्त कार्रवाई     |     सिर्फ 7 सेकंड में ढूंढिए 52 के बीच छिपे नंबर 55 और 25, अभी ट्राय करें ये वायरल ब्रेन चैलेंज     |     Mp Crime News 45 Year Old Woman Dies After Brutality In Khandwa – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sirohi: 70 Lakh Worth Of Liquor Seized, One Arrested; Two More Held In Ganja Smuggling Case – Rajasthan News     |     Haryana Weather Today: हरियाणा में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आए तुफान के साथ हुई बारिश, बिजली आपूर्ति ठप     |     IPL 2025 में टॉप-2 की रेस हुई दिलचस्प, MI और RCB सहित बाकी दोनों टीमों के लिए बन रहे ये समीकरण     |     कान्स में हुआ चंदा पटेल की ‘तेरा मेरा नाता’ का ऐलान, कास्ट से लेकर फर्स्ट पोस्टर तक, यहां जानें सब     |     Investment Tips : 15x15x15 के फॉर्मूले से आप बन सकते हैं करोड़पति, जानिए क्या करना होगा काम     |     Niti Aayog Meeting In Delhi Cm Mann Told Pm Modi Punjab Is Not In Position To Give Additional Water To Anyone – Amar Ujala Hindi News Live – दिल्ली में नीति आयोग की बैठक:pm मोदी से बोले सीएम मान     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088