Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
न्यूड लिपस्टिक के ये शेड्स हर भारतीय रंग पर लगेंगे कमाल, जानिए कौन सा है आपके लिए सबसे बेस्ट Bihar News : Education Department Bihar Order To Submit Bank Statement In Bpsc Tre 1 Diploma Patna High Court - Amar Ujala Hindi News Live Young Man Committed Suicide By Hanging Himself After Talking To His Fiancee - Amar Ujala Hindi News Live Panchkula Suicide Case Family Seven People Committed Suicide Neighbour In Dehradun Told Many Shocking Facts - Amar Ujala Hindi News Live Indore News: Celebrating Ahilya Bai Holkar’s Legacy Of Good Governance And Women Empowerment - Amar Ujala Hindi News Live Villagers Got Relief From Electricity Crisis Years Old Dream Came True Installation Of Transformer In Dabra - Karauli News Praveen Mittal Family Was From Hisar Family Suicide In Panchkula - Amar Ujala Hindi News Live Cm Sukhvinder Singh Sukhu Said Government Will Give Priority To Corona Warriors In The Recruitment Of Nurses - Amar Ujala Hindi News Live - Himachal News:सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले श्रेयस अय्यर महान इतिहास रचने से बस एक कदम दूर, पंजाब किंग्स का सपना होने वाला है सच साथ में दिख रहे इन तीनों स्टार किड्स का इंडस्ट्री से है खास नाता, दो बनीं एक्ट्रेस, 1 करती हैं ये काम

रामेश्वर शर्मा का कांग्रेस पर पलटवार, कहा ‘आरएसएस को हराना शेखचिल्ली का सपना है’

BJP MLA Rameshwar Sharma

Rameshwar Sharma Hits Back at Jitu Patwari : बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने जीतू पटवारी के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा है कि आरएसएस को हराना ‘शेखचिल्ली का सपना’ है। उन्होंने कहा कि ‘आरएसएस को तो चाचा नेहरू और इंदिरा गांधी भी नहीं हरा पाए।’ बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने एक दिन पहले कहा था कि ‘आरएसएस और बीजेपी एक हैं। इनके विचार और व्यवहार भी एक हैं। इन्हें एक ही दृष्टि और दृष्टिकोण से देखने की जरूरत है! अब इनके मिलकर लड़ने की जरूरत है।’

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि आरएसएस का कार्यकर्ता सत्ता के लिए नहीं, बल्कि हिंदुस्तान की संस्कृति के लिए लड़ता है। वह राम, कृष्ण, गौतम बुद्ध और गुरु नानक की संस्कृति को बचाने के लिए लड़ता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आरएसएस से इसलिए नहीं लड़ सकती क्योंकि वह झूठी बिरयानी खाने में मस्त है, आतंकवाद का समर्थन करने में व्यस्त है और पाकिस्तान व जिन्ना की भाषा बोलने में डूबी हुई है।

‘RSS को हराना कांग्रेस का शेखचिल्ली का सपना’

रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के आरएसएस को हराने और उसके खिलाफ मिलकर लड़ने के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को हराना असंभव है। उन्होंने कहा कि इसे हराने का सपना देखना “शेखचिल्ली के सपने” की तरह है। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि न तो जवाहरलाल नेहरू और न ही इंदिरा गांधी आरएसएस को हरा सके और आगे भी। शर्मा ने कहा कि “आरएसएस को आपके अब्बा चाचा नेहरू भी नहीं हरा पाए। चाचा नेहरू ने आरएसएस को हराने की कोशिश की, कई षड्यंत्र रचे, स्वयंसेवकों को जेल में डालने की साजिश की। इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर स्वयंसेवकों पर ज्यादती की, उनके साथ क्रूर व्यवहार किया गया, उन्हें मारा गया, सताया गया, उनकी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। लेकिन संघ का स्वयंसेवक देहनिष्ठ कार्यकर्ता है, उसका ध्येय है मैं रहूं न रहूं, मेरा हिंदुस्तान रहना चाहिए।”

कांग्रेस को आड़े हाथों लिया

उन्होंने कहा कि आरएसएस का कार्यकर्ता सत्ता के लिए नहीं, बल्कि हिंदुस्तान और उसकी संस्कृति के लिए लड़ता है। रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस ने गांधी के विचारों को छोड़कर सत्ता को हथियाने का चरित्र अपनाया है। और सत्ता चाहे व्यक्तियों को मारकर सत्ता ली जाए या देश को जलाकर सत्ता हासिल की जाए..यही इनका इतिहास रहा है। लेकिन जब तक आरएसएस है, न हिंदुस्तान का विभाजन हो सकता है और न ही देशद्रोही ताकतें पनप सकती हैं। साथ उन्होंने कहा कि आरएसएस को कोई नहीं हरा सकता। संघ को हराना सिर्फ कांग्रेस का शेखचिल्ली का सपना है।

2549730cookie-checkरामेश्वर शर्मा का कांग्रेस पर पलटवार, कहा ‘आरएसएस को हराना शेखचिल्ली का सपना है’
Artical

Comments are closed.

न्यूड लिपस्टिक के ये शेड्स हर भारतीय रंग पर लगेंगे कमाल, जानिए कौन सा है आपके लिए सबसे बेस्ट     |     Bihar News : Education Department Bihar Order To Submit Bank Statement In Bpsc Tre 1 Diploma Patna High Court – Amar Ujala Hindi News Live     |     Young Man Committed Suicide By Hanging Himself After Talking To His Fiancee – Amar Ujala Hindi News Live     |     Panchkula Suicide Case Family Seven People Committed Suicide Neighbour In Dehradun Told Many Shocking Facts – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indore News: Celebrating Ahilya Bai Holkar’s Legacy Of Good Governance And Women Empowerment – Amar Ujala Hindi News Live     |     Villagers Got Relief From Electricity Crisis Years Old Dream Came True Installation Of Transformer In Dabra – Karauli News     |     Praveen Mittal Family Was From Hisar Family Suicide In Panchkula – Amar Ujala Hindi News Live     |     Cm Sukhvinder Singh Sukhu Said Government Will Give Priority To Corona Warriors In The Recruitment Of Nurses – Amar Ujala Hindi News Live – Himachal News:सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले     |     श्रेयस अय्यर महान इतिहास रचने से बस एक कदम दूर, पंजाब किंग्स का सपना होने वाला है सच     |     साथ में दिख रहे इन तीनों स्टार किड्स का इंडस्ट्री से है खास नाता, दो बनीं एक्ट्रेस, 1 करती हैं ये काम     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088