Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Himachal Shimla Cedar Trees Name Of Poisonous Vines Versicaria Pefolata Weakening The Roots Of Trees – Amar Ujala Hindi News Live


हर्षित शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा

Updated Fri, 11 Apr 2025 05:00 AM IST

विलायती बेल कहें या बिच्छू बेल या फिर वैज्ञानिक नाम वर्सीकारिया पफोलेटा कहें। ये जहरीली बेल पेड़ों पर लिपटकर उन्हें पूरी तरह से ढक रही है। इससे पेड़ कमजोर होकर गिरने लगते हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Himachal Shimla Cedar trees name of poisonous vines Versicaria pefolata weakening the roots of trees

देवदार के पेड़ पर लिपटी जहरीली बेल।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क


loader

Trending Videos



विस्तार


राजधानी शिमला के सैकड़ों देवदार और दूसरे पेड़ खतरनाक बेल पॉइजन आईवी के संक्रमण की चपेट में हैं। यह बेल पेड़ों को धीरे-धीरे निगल रही है और उनकी जड़ों को कमजोर कर गिरने पर मजबूर कर रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री आवास के पास एक बड़ा पेड़ गिरा था। इसके पीछे इसी बेल का असर बताया जा रहा है।

Trending Videos

इस बेल को स्थानीय भाषा में विलायती बेल या बिच्छू बेल कहा जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम वर्सीकारिया पफोलेटा है। यह बेल बेहद तेजी से फैलने वाली प्रजाति में से है। इसे माइल-ए-मिनट वीड भी कहा जाता है। यह बेल प्रदेश के जंगलों में खासकर शिमला जिले में बड़ी संख्या में फैल चुकी है। पेड़ों पर लिपटकर उन्हें पूरी तरह से ढक रही है। शिमला के समरहिल, बालूगंज, छोटा शिमला, जाखू और संजौली में ये बेल सबसे ज्यादा बहर बरपा रही है। अनुमान है कि राजधानी के करीब 500 से अधिक पेड़ इस बेल की चपेट में हैं। इनमें से अधिकांश देवदार और चीड़ जैसे लंबे पेड़ हैं। हालांकि वन विभाग ने इसका कोई आधिकारिक सर्वे नहीं किया है।



Source link

2554040cookie-checkHimachal Shimla Cedar Trees Name Of Poisonous Vines Versicaria Pefolata Weakening The Roots Of Trees – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088