Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News : Manoj Kumar Ias Bihar Transfer News Bihar Gad Job Posting Transfer And Posting - Amar Ujala Hindi News Live Kanungo Arrested For Taking Bribe Of 15000 For Measuring Land By Varanasi Team Of Anti Corruption - Amar Ujala Hindi News Live Jcb Used On Illegal Construction Near Mahakal Temple, 7 Houses Of Begumbagh Were Demolished - Madhya Pradesh News Bikaner News: दुष्कर्मी के ठिकाने पर चला प्रशासन का पीला पंजा, अवैध निर्माण ध्वस्त कर गोचर भूमि मुक्त कराई Litchi Ripened Before Time In Himachal Its Size Also Decreased Changing Weather Is Affecting The Crops - Amar Ujala Hindi News Live साउथ अफ्रीका ने कब जीती थी आखिरी आईसीसी ट्रॉफी, क्या इस बार हटेगा चोकर्स का टैग! डर फिल्म के शाहरुख खान की तरह प्यार करती हैं सुपरस्टार की पत्नी, खुद बताई वजह, बोलीं- 'बहुत पजेसिव हूं' Motorola ने भारत में लॉन्च किया 12GB रैम वाला 5G स्मार्टफोन, मिलेगी 5500mAh की बैटरी 131 किलो की थी ये महिला, चलना-फिरना हो गया था मुश्किल, अब इन 2 चीजों से 62 किलो वजन घटाने का किया दावा अमेरिका-चीन को पछाड़ भारतीय शेयर बाजार बना 'सरताज', मार्च के बाद निवेशकों की हुई चांदी, जानें कैसे?

Ambedkar Jayanti Madan Rathore If We Cannot Break Their Illusion Will Take Thousand Years To Create New Modi – Amar Ujala Hindi News Live – Ambedkar Jayanti:मदन राठौर बोले


राठौड़ ने कहा, “अगर हम इनका भ्रम नहीं तोड़ पाए, तो नया मोदी पैदा करने में एक हजार साल लगेंगे।” उन्होंने कांग्रेस के कथित पाखंड और साजिशों का जिक्र करते हुए कहा कि बाबा साहब आंबेडकर को कभी जीवन में न सम्मान मिला, न मृत्यु के बाद, और न ही कांग्रेस ने उनके सिद्धांतों को आत्मसात किया। उन्होंने आरोप लगाया कि नेहरू-गांधी परिवार की चार पीढ़ियों ने बाबा साहब को भारत रत्न देने में देरी की, जबकि भाजपा सरकार में पंचतीर्थों का विकास हुआ और संसद में उनका चित्र लगाने की परंपरा अटल बिहारी वाजपेयी ने शुरू की।

अशोक गहलोत पर हमला बोलते हुए राठौड़ ने कहा कि “गहलोत साहब की उम्र हो गई है, उन्हें भूलने की आदत हो गई है।” उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासन में आर्थिक भगौड़े पैदा हुए और ईआरसीपी जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर कोई काम नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे सरकार ने योजना बनाई थी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने उस पर पांच वर्षों तक कुंडली मारकर बैठी रही।

यह भी पढ़ें: जयपुर में तेज हवाओं और अंधड़ से बदला मौसम का मिजाज, तापमान में आई गिरावट

कार्यशाला के मुख्य वक्ता भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनव प्रकाश सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि “आज जो लोग संविधान की बातें करते हैं, वही कभी बाबा साहब को संविधान सभा में भेजने से रोकने के लिए षडयंत्र रचते थे।” उन्होंने इतिहास के तथ्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब की प्रेस जला दी, उन्हें अपमानित किया और आरक्षण का लगातार विरोध किया।

उन्होंने बताया कि नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी सभी ने किसी न किसी रूप में सामाजिक न्याय और आरक्षण का विरोध किया जबकि भाजपा और जनसंघ के कार्यकाल में जो भी संविधान संशोधन हुए, वे सामाजिक न्याय और महिलाओं को अधिकार देने के लिए किए गए। मोदी सरकार के 10 वर्षों में 8 संविधान संशोधन में से 5 इसी भावना से जुड़े थे।

यह भी पढ़ें: गहलोत का वसुंधरा पर तीखा प्रहार, बोले- दो बार सीएम रहने के बाद भी सिर्फ झालावाड़ की बात क्यों?

द्वितीय सत्र की अध्यक्षता करते हुए उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने भाजपा और डॉ. अंबेडकर के विचारों में समानता का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा का राष्ट्रवाद, समता मूलक समाज और महिला सशक्तिकरण का विचार बाबा साहब के विचारों से मेल खाता है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा, “बाबा साहब कहते थे कि हम भारतीय हैं, यही हमारी पहली और आखिरी पहचान है। और प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं – राष्ट्र प्रथम है। यही विचारधारा भाजपा की ताकत है।”



Source link

2557950cookie-checkAmbedkar Jayanti Madan Rathore If We Cannot Break Their Illusion Will Take Thousand Years To Create New Modi – Amar Ujala Hindi News Live – Ambedkar Jayanti:मदन राठौर बोले
Artical

Comments are closed.

Bihar News : Manoj Kumar Ias Bihar Transfer News Bihar Gad Job Posting Transfer And Posting – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanungo Arrested For Taking Bribe Of 15000 For Measuring Land By Varanasi Team Of Anti Corruption – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jcb Used On Illegal Construction Near Mahakal Temple, 7 Houses Of Begumbagh Were Demolished – Madhya Pradesh News     |     Bikaner News: दुष्कर्मी के ठिकाने पर चला प्रशासन का पीला पंजा, अवैध निर्माण ध्वस्त कर गोचर भूमि मुक्त कराई     |     Litchi Ripened Before Time In Himachal Its Size Also Decreased Changing Weather Is Affecting The Crops – Amar Ujala Hindi News Live     |     साउथ अफ्रीका ने कब जीती थी आखिरी आईसीसी ट्रॉफी, क्या इस बार हटेगा चोकर्स का टैग!     |     डर फिल्म के शाहरुख खान की तरह प्यार करती हैं सुपरस्टार की पत्नी, खुद बताई वजह, बोलीं- ‘बहुत पजेसिव हूं’     |     Motorola ने भारत में लॉन्च किया 12GB रैम वाला 5G स्मार्टफोन, मिलेगी 5500mAh की बैटरी     |     131 किलो की थी ये महिला, चलना-फिरना हो गया था मुश्किल, अब इन 2 चीजों से 62 किलो वजन घटाने का किया दावा     |     अमेरिका-चीन को पछाड़ भारतीय शेयर बाजार बना ‘सरताज’, मार्च के बाद निवेशकों की हुई चांदी, जानें कैसे?     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088