Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
करारी शिकस्त का कप्तान रहाणे को कोई अफसोस नहीं, कहा- अगले साल मजबूत होकर वापस आएंगे साउथ के मशहूर एक्टर का निधन, फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका क्या होगा अगर आप हर दिन चिया सीड्स और नींबू पानी पीते हैं, जानिए इससे क्या फायदे मिलेंगे Leela Hotels का IPO आज से खुला, निवेश से पहले जानें क्या चल रहा ताजा GMP? Personality Test: फेवरेट रंग से जानें व्यक्ति का स्वभाव, उजागर होंगे व्यक्तित में छुपे गुण Bihar Police Investigating: Saharsa Today Accident : Uncontrolled Truck Ran Over A Girl, Causing Her Death - Amar Ujala Hindi News Live UP: गाजियाबाद में वांटेड को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, भीड़ ने की पत्थरबाजी और फायरिंग, कांस्टेबल की मौत Adorned Cannabis, Offered Fruits, Baba Mahakal Dressed Like During Bhasma Aarti Today - Madhya Pradesh News SI Paper leak case: एसआई भर्ती पर फैसला लेने के लिए सरकार की डेड लाइन खत्म, आज हाईकोर्ट में होगी अहम सुनवाई रोहित शर्मा आज रचेंगे इतिहास?, अब तक सिर्फ क्रिस गेल के नाम दर्ज है ये बड़ा कीर्तिमान

Manish Sisodia Aap Education And Healthcare Politics Delhi Bjp Congress – Amar Ujala Hindi News Live


loader


आम आदमी पार्टी की दिल्ली में हार से हमारा राजनीतिक सफर रुक नहीं गया। पार्टी का पूरा फोकस अभी पंजाब पर है। पंजाब में हमें सकारात्मक परिणाम लाकर दिखाना हैं। भारत की जनता जागरूक हो रही है और भविष्य में वह पूरी तरह से शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे विषयों पर वोट देगी। हम देशभर में जागरूकता कार्यक्रम चला रहे हैं और लोगों को सही विषयों पर वोट देने के लिए जागरूक कर रहे हैं। जल्द ही जनता जागरूक होगी और आम आदमी पार्टी वापसी करेगी। दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने यह बातें अमर उजाला से विशेष साक्षात्कार के दौरान कहीं। उन्होंने कई मुद्दों पर बेबाक राय रखी। 




Trending Videos

Manish Sisodia aap education and healthcare politics delhi bjp congress

2 of 3

मनीष सिसोदिया
– फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर


प्र. आपने दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य पर काम किया पर हार क्यों मिली

वोट प्रतिशत की बात करें तो भाजपा और आप में यह अंतर बहुत कम रहा। हमें सिर्फ दो प्रतिशत वोट कम मिले हैं। आजादी के बाद से जनता को शिक्षित करने पर ध्यान नहीं दिया गया। हमने दिल्ली में देश के सबसे बेहतर सरकारी स्कूल बनाकर दिए। जनता अब जागरूक हो रही है। किसी भी हार से कोई सफर रुक नहीं जाता। भविष्य में जनता जागरूक होगी और शिक्षा और स्वास्थ्य में बेहतर परिणाम देने वाले नेताओं को ही चुनेगी। हम जल्द वापसी करेंगे और देश की राजनीतिक को भ्रामक मुद्दों से हटाकर जनता से जुड़े मुद्दों पर ले जाएंगे। 

प्र. दिल्ली में हार के बाद पार्टी की आगामी योजनाएं क्या हैं

पार्टी देशभर में जनता को जागरूक करने पर काम करेगी। हम जनता से संवाद का दायरा बढ़ा रहे हैं। जनता को बता रहे हैं कि आपको किन मुद्दों पर वोट देना चाहिए। हम दूरगामी योजनाएं बनाकर काम कर हैं जिनके परिणाम भी समय के साथ दिखेंगे। 


Manish Sisodia aap education and healthcare politics delhi bjp congress

3 of 3

मनीष सिसोदिया
– फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर


प्र. मप्र समेत देशभर में सरकारी स्कूल बंद हो रहे हैं, क्या कारण हैं

सरकारें माफियाओं के साथ काम कर रही हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्र भी प्राइवेट कंपनियों को दिए जा रहे हैं। यह कंपनियां माफियाओं की तरह काम कर रही हैं। आप देखेंगे कि जहां पर भी स्कूल बंद हुए हैं वहां पर कुछ समय के बाद स्थानीय पार्षद ने स्कूल बना लिया है। हर जगह यही हो रहा है। इसी तरह अस्पतालों में भी नेताओं की पार्टनरशिप है। सरकारें जनता को बेहतर स्कूल और अस्पताल भी नहीं दे सकतीं तो क्या करेंगी। 

प्र. दिल्ली में भाजपा की सरकार आ गई है, आप विपक्ष में कैसे काम करेंगे

दिल्ली में भाजपा की सरकार आते ही प्राइवेट स्कूलों की फीस 30 प्रतिशत तक बढ़ गई है। हमने प्राइवेट स्कूलों पर सख्ती की ताकि माता पिता पर फीस का बोझ न आए। हम विपक्ष में हर गलत निर्णय का पुरजोर तरीके से विरोध करेंगे। विधानसभा से सड़क तक हर मोर्चे पर जनता की लड़ाई लड़ेंगे। 




Source link

2569950cookie-checkManish Sisodia Aap Education And Healthcare Politics Delhi Bjp Congress – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

करारी शिकस्त का कप्तान रहाणे को कोई अफसोस नहीं, कहा- अगले साल मजबूत होकर वापस आएंगे     |     साउथ के मशहूर एक्टर का निधन, फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका     |     क्या होगा अगर आप हर दिन चिया सीड्स और नींबू पानी पीते हैं, जानिए इससे क्या फायदे मिलेंगे     |     Leela Hotels का IPO आज से खुला, निवेश से पहले जानें क्या चल रहा ताजा GMP?     |     Personality Test: फेवरेट रंग से जानें व्यक्ति का स्वभाव, उजागर होंगे व्यक्तित में छुपे गुण     |     Bihar Police Investigating: Saharsa Today Accident : Uncontrolled Truck Ran Over A Girl, Causing Her Death – Amar Ujala Hindi News Live     |     UP: गाजियाबाद में वांटेड को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, भीड़ ने की पत्थरबाजी और फायरिंग, कांस्टेबल की मौत     |     Adorned Cannabis, Offered Fruits, Baba Mahakal Dressed Like During Bhasma Aarti Today – Madhya Pradesh News     |     SI Paper leak case: एसआई भर्ती पर फैसला लेने के लिए सरकार की डेड लाइन खत्म, आज हाईकोर्ट में होगी अहम सुनवाई     |     रोहित शर्मा आज रचेंगे इतिहास?, अब तक सिर्फ क्रिस गेल के नाम दर्ज है ये बड़ा कीर्तिमान     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088