Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Operation Sindoor: Army releases videos of strikes on Pakistan terror camps | India News हाई अलर्ट के बीच हथियारों का जखीरा बेचने आया तस्कर गिरफ्तार, 10 पिस्टल व ज़िंदा राउंड जब्त Kyvos Insights Launches Kyvos Dialogs: Gen AI Analytics for the Modern Enterprise Celebration Success Operation Sindoor Siwan Muslims Waved Tricolor And Shouted Slogans Bharat Mata Ki Jai - Amar Ujala Hindi News Live Kanpur Rs 14.60 Lakh Fraud In State Bank Branch Dormant Account Was Activated This Is How Secret Was Revealed - Amar Ujala Hindi News Live Pocso Act: 91 Victims Uttarakhand Joined Financial Assistance Scheme Launched Under Name Pravartakta - Amar Ujala Hindi News Live Indore: After The Air Strike, Flights From Indore To Jammu And Jodhpur Were Cancelled, Connecting Flights Were - Amar Ujala Hindi News Live Jodhpur News: Bhagat Ki Kothi-chennai Central New Superfast Started Its First Journey - Jodhpur News हरियाणा में आज मॉक ड्रिल: ब्लैकआउट व सायरन के साथ युद्ध सतर्कता का अभ्यास, प्रदेश के नागरिकों से अपील... Hp High Court Directs Govt Should Implement The Notification Of Early Childhood Care And Education Rules-2019 - Amar Ujala Hindi News Live - Himachal:हाईकोर्ट के निर्देश

फ्रिज का ठंडा पानी पीने से बचें, हो सकती है ये गंभीर समस्याएं, जानिए क्या है कारण!

फ्रिज का ठंडा पानी पीने से बचें, हो सकती है ये गंभीर समस्याएं, जानिए क्या है कारण!

उत्तर भारत में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। कई राज्यों में तो तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर हो चुका है। ऐसे में लू जैसे हालात हर ओर दिखाई दे रहे हैं। दिन में कड़कड़ाती धूप और गर्मी से बचने के लिए लोग अक्सर ठंडा पानी पीते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि फ्रिज का ठंडा पानी या बर्फ डालकर पीने से शरीर को नुकसान हो सकता है? यह पानी भले ही ठंडक दे सकता है, लेकिन शरीर के लिए यह बेहद नुकसानदायक होता है।

दरअसल, लंबे समय तक बर्फ का पानी पीना शरीर के लिए खराब हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको इसका कारण बताएंगे कि यह नुकसानदायक क्यों है और इसे अवॉइड क्यों करना चाहिए।

जानिए क्यों नहीं पीना चाहिए ठंडा पानी

यह समझना जरूरी है कि फ्रिज का पानी हमारे शरीर के लिए खराब क्यों है। दरअसल, हमारे शरीर का सामान्य तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस होता है। लेकिन जब हम ठंडा पानी पीते हैं, तो हमारे शरीर को अपने सामान्य तापमान को बनाए रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इतना ही नहीं, ठंडा पानी हमारे मेटाबॉलिज्म को भी धीमा कर देता है। मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाने से शरीर में पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं और जरूरी न्यूट्रिएंट्स को अब्जॉर्ब करने में मुश्किल होती है।

ये पांच दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है

गर्मी में फ्रिज का ठंडा पानी पीने से कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। अगर मुख्य पांच नुकसानों की बात करें तो इसमें गले में खराश होना, टॉन्सिल में सूजन या इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा अपच, पेट दर्द और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ठंडा पानी पीने से सिर दर्द या माइग्रेन ट्रिगर हो सकता है। बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीने से हार्ट रेट भी धीमा हो सकता है। इतना ही नहीं, शरीर का तापमान इससे असंतुलित हो सकता है। हमें फ्रिज का ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए क्योंकि यह हमारे ब्लड वेसल्स को सिकोड़ देता है जिससे ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो सकता है।

यह समस्याएं भी हो सकती है

एक्सपर्ट्स की मानें तो ठंडा पानी पीने से पाचन तंत्र धीमा हो जाता है। इससे मोटापा बढ़ता है और वजन घटाने में भी समस्या हो सकती है। दरअसल, ज्यादा ठंडा पानी पीने से शरीर को तापमान सामान्य करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है जिससे उसकी एनर्जी अधिक खर्च होती है। इतना ही नहीं, अगर आप हद से ज्यादा ठंडा पानी पीते हैं तो शरीर के भीतर सूजन भी बढ़ सकती है, जो वजन बढ़ाने का मुख्य कारण हो सकती है। ऐसे में वजन घटाने के लिए सामान्य या गुनगुना पानी हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।

2570030cookie-checkफ्रिज का ठंडा पानी पीने से बचें, हो सकती है ये गंभीर समस्याएं, जानिए क्या है कारण!
Artical

Comments are closed.

Operation Sindoor: Army releases videos of strikes on Pakistan terror camps | India News     |     हाई अलर्ट के बीच हथियारों का जखीरा बेचने आया तस्कर गिरफ्तार, 10 पिस्टल व ज़िंदा राउंड जब्त     |     Kyvos Insights Launches Kyvos Dialogs: Gen AI Analytics for the Modern Enterprise     |     Celebration Success Operation Sindoor Siwan Muslims Waved Tricolor And Shouted Slogans Bharat Mata Ki Jai – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur Rs 14.60 Lakh Fraud In State Bank Branch Dormant Account Was Activated This Is How Secret Was Revealed – Amar Ujala Hindi News Live     |     Pocso Act: 91 Victims Uttarakhand Joined Financial Assistance Scheme Launched Under Name Pravartakta – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indore: After The Air Strike, Flights From Indore To Jammu And Jodhpur Were Cancelled, Connecting Flights Were – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jodhpur News: Bhagat Ki Kothi-chennai Central New Superfast Started Its First Journey – Jodhpur News     |     हरियाणा में आज मॉक ड्रिल: ब्लैकआउट व सायरन के साथ युद्ध सतर्कता का अभ्यास, प्रदेश के नागरिकों से अपील…     |     Hp High Court Directs Govt Should Implement The Notification Of Early Childhood Care And Education Rules-2019 – Amar Ujala Hindi News Live – Himachal:हाईकोर्ट के निर्देश     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088