Bihar News : Hum Party Jitan Ram Manjhi Demanded To Increase Seats Nda 2025 Election 2025 – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar News :जीतन राम मांझी ने बढ़ाई एनडीए की परेशानी, फिर दुहराई सीटों की मांग; कहा बिहार By On Apr 14, 2025 यह भी पढ़ें Ims Bhu Hospital And Trauma Center Got 27 Junior Resident… Sep 9, 2024 Jacqueline Fernandez to be face of online dance competition… Jun 29, 2024 एनडीए के घटक दल हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा ने एक बार फिर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सीट शेयरिंग के लिए अपनी नाराजगी जाहिर की है। Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं इस खबर को भी पढ़िए –Bihar News: पीएम मोदी और आरएसएस पर टिप्पणी करना कन्हैया कुमार को पड़ा भारी, अब भाजपा ने पटना में किया केस एनडीए के घटक दल हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह से हमारी बात हुई थी कि हमारी पार्टी को दो लोकसभा और एक राज्यसभा सीट दी जाएगी, लेकिन हमें सिर्फ एक लोकसभा का सीट दिया गया। जीतन राम मांझी ने कहा है कि बहुत जल्द “हम सेना” का गठन किया जाएगा। फिलहाल एनडीए के घटक दल हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एनडीए में हलचल पैदा कर दी है। जनवरी महीने में सीट बढ़ाने की कर चुके हैं मांग जनवरी महीने में जहानाबाद के गांधी मैदान में मुसहर-भुईंया सम्मेलन का आयोजन किया गया था। उस कार्यक्रम में हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपनी राजनीतिक ताकत और एनडीए की उपेक्षा पर खुलकर बोला था। इस दौरान उन्होंने अपनी उपेक्षा को लेकर गहरी नाराजगी जताई थी। अपनी भाषण में जीतन राम मांझी ने कहा था कि एनडीए ने उनकी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) को कमजोर समझने की गलती की है। बिहार में मुसहर और भुईंया समाज की आबादी को देखते हुए उनकी राजनीतिक ताकत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। Source link Like0 Dislike0 25709900cookie-checkBihar News : Hum Party Jitan Ram Manjhi Demanded To Increase Seats Nda 2025 Election 2025 – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar News :जीतन राम मांझी ने बढ़ाई एनडीए की परेशानी, फिर दुहराई सीटों की मांग; कहाyes
Comments are closed.