Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Atal Pension Yojana accumulates over 7.65 crore subscribers, mobilises Rs 45,974.67 crore by April | India News भोपाल-चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर महिला फिसली, पटरी पर गिरने से पहले ही RPF और ट्रेन मेनेजर ने बचाई जान Couples In Bihar Are Naming Their Children Sindoor Under Operation Sindoor - Amar Ujala Hindi News Live Up: Record Of Wheat Purchase Made In The State, 9.26 Lakh Metric Tonnes Purchased Till May 8; Purchased 1.5 Ti - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand Cm Met Union Transport Minister In Delhi Today Told About Kathgodam To Pancheshwar Road - Amar Ujala Hindi News Live Khargone Women Blocked Nh Against Illegal Liquor Being Sold Officials Said Will Keep Watch From Now On - Khargone News - Khargone:गांव में बिक रही अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने एनएच किया जाम, अधिकारी ... Kota News: Groom Dies Under Suspicious Circumstances On Wedding Day, Poison Consumption Suspected - Kota News Operation Sindoor Himachal On Alert Doctors Long Leave Cancelled Instructions Given To Be Ready 24 Hours - Amar Ujala Hindi News Live PBKS vs DC Live: पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच सोनिया बंसल ही नहीं, इन हसीनाओं ने भी शोबिज छोड़ चुनी धर्म की राह

ये भारतीय बल्लेबाज तोड़ सकता है क्रिस गेल की 175 रनों की पारी का रिकॉर्ड, खुद किया बड़ा खुलासा


क्रिस गेल
Image Source : INDIA TV YOU TUBE SCREEN GRAB
क्रिस गेल

क्रिस गेल की गिनती दुनिया के महानतम टी20 क्रिकेट खिलाड़ियों में होती है और एक बार जब वह क्रीज पर जम गए, तो उन्हें रोकना मुश्किल हो जाता है। टी20 क्रिकेट में वह इकलौते बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 20 से ज्यादा शतक जड़े हैं। उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का कोई भी सानी नहीं है। फैंस प्यार से उन्हें यूनिवर्स बॉस कहते हैं। गेल के नाम ही टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी 175 रनों की पारी खेलने का रिकॉर्ड है। अब इंडिया टीवी से बात करते हुए गेल का मानना है कि अभिषेक शर्मा उनका रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। 

अभिषेक शर्मा की खूब तारीफ की

इंडिया टीवी से एक्सक्लूसिव बात करते हुए क्रिस गेल ने कहा कि अभिषेक शर्मा मेरा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। 141 रनों की पारी टी20 क्रिकेट में बड़ी है। वह युवा हैं और उनके पास काबिलियत भी है। वह शानदार पारी थी। इन दिनों टी20 क्रिकेट में शतक बहुत ही आराम से बन रहे हैं। आईपीएल में खूब शतक बन रहे हैं। आपके पास निकोलस पूरन और ट्रेविस हेड जैसे भी खिलाड़ी है। ये सभी खतरनाक बल्लेबाज हैं, शानदार तरीके से रन बनाते हैं और अच्छा कर रहे हैं। आईपीएल में दुनिया के बेहतरीन गेंदबाज भी खेल रहे हैं। 

पंजाब किंग्स के खिलाफ खेली 141 रनों की पारी

आईपीएल 2025 में अभिषेक शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलते हुए बेहतरीन 141 रनों की पारी खेली। उन्होंने ओपनिंग से ही अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी और मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए और उनकी वजह से ही SRH की टीम 8 विकेट से मैच जीतने में सफल रही। उन्होंने सिर्फ 40 गेंदों में ही शतक लगा दिया था और मैच में कुल 55 गेंदों में 141 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और 10 छक्के शामिल रहे। वह आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बने और केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ा था। राहुल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 132 रनों की पारी खेली थी। 

विस्फोटक बैटिंग में हैं माहिर

अभिषेक शर्मा अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उनके तरकश में हर वो तीर मौजूद है, जिससे वह विरोधी टीम को ध्वस्त कर सकें। पिछले कुछ समय से उनका बल्ला आग उगल रहा है और जब भी उन्हें खुद को साबित करने का मौका मिला है। वह उस पर पूरी तरह से खरे उतरे हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल के 69 मैचों में कुल 1569 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से एक शतक और 7 अर्धशतक निकले हैं।

यह भी पढ़ें:

अक्षर पटेल को लगा तगड़ा झटका, हार के बाद अब BCCI ने लिया एक्शन; सामने आई बड़ी वजह

आखिरकार तिलक वर्मा के माथे से मिटा ये कलंक, पहली बार इस तरह से टीम की जीत में दिया योगदान

Latest Cricket News





Source link

2572190cookie-checkये भारतीय बल्लेबाज तोड़ सकता है क्रिस गेल की 175 रनों की पारी का रिकॉर्ड, खुद किया बड़ा खुलासा
Artical

Comments are closed.

Atal Pension Yojana accumulates over 7.65 crore subscribers, mobilises Rs 45,974.67 crore by April | India News     |     भोपाल-चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर महिला फिसली, पटरी पर गिरने से पहले ही RPF और ट्रेन मेनेजर ने बचाई जान     |     Couples In Bihar Are Naming Their Children Sindoor Under Operation Sindoor – Amar Ujala Hindi News Live     |     Up: Record Of Wheat Purchase Made In The State, 9.26 Lakh Metric Tonnes Purchased Till May 8; Purchased 1.5 Ti – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Cm Met Union Transport Minister In Delhi Today Told About Kathgodam To Pancheshwar Road – Amar Ujala Hindi News Live     |     Khargone Women Blocked Nh Against Illegal Liquor Being Sold Officials Said Will Keep Watch From Now On – Khargone News – Khargone:गांव में बिक रही अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने एनएच किया जाम, अधिकारी बोले     |     Kota News: Groom Dies Under Suspicious Circumstances On Wedding Day, Poison Consumption Suspected – Kota News     |     Operation Sindoor Himachal On Alert Doctors Long Leave Cancelled Instructions Given To Be Ready 24 Hours – Amar Ujala Hindi News Live     |     PBKS vs DC Live: पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच     |     सोनिया बंसल ही नहीं, इन हसीनाओं ने भी शोबिज छोड़ चुनी धर्म की राह     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088