Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Did Pakistan use Chinese fighter jets against India during Operation Sindoor? What Beijing said | India News सरपंच ने ली 10,000 रुपये की रिश्वत, संकुल प्राचार्य ने भी ली घूस, दोनों को लोकायुक्त पुलिस ने दबोचा Road Accident: One Student Died, Two Injured In Collision Of Four Chamber Vehicles - Bihar News UP: यह है देश का पहला दिव्यांग फ्रेंडली रेलवे स्टेशन...लेकिन सुविधाओं पर ताले, ये तस्वीरें कर देंगी हैरान Chardham Yatra 2025: Pilgrims From Madhya Pradesh Going To Yamunotri Dham Died, Two People Have Lost Their L - Amar Ujala Hindi News Live Dangerous Stunt Of Bride And Groom In Gwalior Groom Wields Sword While Sitting On Car Bride Dances Video - Gwalior News Balotra News: Burglars Steal Gold Ornaments From Devi Temple, Caught On Cctv - Rajasthan News Bus Fares Hike In Himachal, Government Issued Notification, Now This Much Money Will Be Charged Per Kilometer - Amar Ujala Hindi News Live PBKS vs DC: क्या होगी पंजाब किंग्स की प्लेइंग XI, श्रेयस अय्यर करेंगे कोई बदलाव? जानें यहां कन्नड़ विवादों में उलझे सोनू निगम को लगा झटका, माफी भी नहीं आई काम, पहलगाम हमले के बाद कही थी ये बात

एक बस ड्राइवर… जिसने रजनीकांत को बनाया सुपरस्टार, अपना पेट काट कर हर महीने भेजता था आधी वेतन


Rajinikanth
Image Source : INSTAGRAM
रजनीकांत ने 70 के दशक में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

अमिताभ बच्चन और अमजद खान पर फिल्माया एक गाना ‘तेरे जैसा यार कहां…’ एक शख्स पर बिलकुल फिट बैठता है। ये वो शख्स है, जिसने सिनेमा जगत को रजनीकांत जैसा सुपरस्टार दिया। रजनीकांत को हीरो बनाने के लिए इस शख्स ने कई कुर्बानियां दीं। अगर आप सोच रहे हैं कि हम किसी एक्टर, डायरेक्टर या प्रोड्यूसर की बात कर रहे हैं तो नहीं हम बात कर रहे हैं उस ड्राइवर की, जिसने अपना पेट काट कर रजनीकांत को सुपरस्टार बनाने में मदद की और 55 साल बाद भी थलाइवा इस शख्स का कर्जा नहीं उतार सके हैं।

रजनीकांत को किसने बनाया सुपरस्टार?

आज हम आपको रजनीकांत के सबसे अच्छे दोस्त के बारे में बताते हैं, जिन्होंने मुश्किल वक्त में उनकी मदद की और थलाइवा को शोहरत और नाम दिलाने में सबसे अहम भूमिका निभाई। दुनिया भले ही थलाइवा को रजनीकांत के नाम से जानती हो, लेकिन अपने दोस्त के लिए वे हमेशा शिवाजी थे और रहेंगे। रजनीकांत के ये दोस्त कभी बस ड्राइवर का काम किया करते थे और इनका नाम राज बहादुर है।

राज बहादुर से कैसे हुई रजनीकांत की मुलाकात?

दरअसल, फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले रजनीकांत अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए बस कंडक्टर का काम किया करते थे। उनकी आर्थिक स्थिति ने उन्हें अपना घर चलाने के लिए अलग-अलग काम करने के लिए मजबूर किया। 1970 में रजनीकांत की मुलाकात राज बहादुर से हुई। तब वे बैंगलोर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज में काम करते थे। जल्दी ही रजनीकांत और राज बहादुर अच्छे दोस्त बन गए।

राज बहादुर ने पहचानी रजनीकांत की प्रतिभा

राज बहादुर ने रजनीकांत के अंदर छुपी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें एक्टर बनने का अपना सपना पूरा करने के लिए कहा। लेकिन, आर्थिक समस्याओं के चलते रजनीकांत फिल्मी दुनिया में कदम रखने से हिचकिचा रहे थे। क्योंकि, उन्हें लग रहा था कि अगर वह बस कंडक्टर की नौकरी से भी हाथ धो बैठे और एक्टर भी नहीं बन पाए तो खर्च कैसे चलाएंगे। इस पर राज बहादुर ने उन्हें मदद का आश्वासन दिया और मदद की भी।

Rajinikanth

Image Source : INSTAGRAM

रजनीकांत के साथ दोस्त राज बहादुर।

रजनीकांत को आधी वेतन भेजते थे राज बहादुर

राज मुश्किल समय में रजनीकांत का सहारा बने और फिल्म इंस्टीट्यूट में उन्हें दाखिला दिलाया। इसके बाद वह हर महीने अपनी आधी सैलेरी रजनीकांत को भेज दिया करते, ताकि वह अपनी फीस दे सकें और अपना खर्च चला सकें। उन दिनों राज बहादुर को 400 रुपये वेतन मिलती थी, लेकिन अपनी जरूरतों, इच्छाओं को परे रखते हुए उन्होंने अपने जिगरी दोस्त रजनीकांत की मदद करना चुना और उनका हीरो बनने का सपना पूरा करने में सबसे अहम भूमिका निभाई। यही वजह है कि भले ही आज रजनीकांत सुपरस्टार बन चुके हैं, लेकिन वह राज बहादुर के साथ वही रिश्ता साझा करते थे, जो एक्टर बनने से पहले करते थे। दोनों के बीच दोस्ती से भी बढ़कर भाईयों वाला रिश्ता है।

Latest Bollywood News





Source link

2572470cookie-checkएक बस ड्राइवर… जिसने रजनीकांत को बनाया सुपरस्टार, अपना पेट काट कर हर महीने भेजता था आधी वेतन
Artical

Comments are closed.

Did Pakistan use Chinese fighter jets against India during Operation Sindoor? What Beijing said | India News     |     सरपंच ने ली 10,000 रुपये की रिश्वत, संकुल प्राचार्य ने भी ली घूस, दोनों को लोकायुक्त पुलिस ने दबोचा     |     Road Accident: One Student Died, Two Injured In Collision Of Four Chamber Vehicles – Bihar News     |     UP: यह है देश का पहला दिव्यांग फ्रेंडली रेलवे स्टेशन…लेकिन सुविधाओं पर ताले, ये तस्वीरें कर देंगी हैरान     |     Chardham Yatra 2025: Pilgrims From Madhya Pradesh Going To Yamunotri Dham Died, Two People Have Lost Their L – Amar Ujala Hindi News Live     |     Dangerous Stunt Of Bride And Groom In Gwalior Groom Wields Sword While Sitting On Car Bride Dances Video – Gwalior News     |     Balotra News: Burglars Steal Gold Ornaments From Devi Temple, Caught On Cctv – Rajasthan News     |     Bus Fares Hike In Himachal, Government Issued Notification, Now This Much Money Will Be Charged Per Kilometer – Amar Ujala Hindi News Live     |     PBKS vs DC: क्या होगी पंजाब किंग्स की प्लेइंग XI, श्रेयस अय्यर करेंगे कोई बदलाव? जानें यहां     |     कन्नड़ विवादों में उलझे सोनू निगम को लगा झटका, माफी भी नहीं आई काम, पहलगाम हमले के बाद कही थी ये बात     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088