Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Pm Modi Bihar Visit: People Coming Close To Pm Narendra Modi Will Be Tested For Corona, Health News Rapid Kit - Amar Ujala Hindi News Live Father's Love Bees Attacked The Children Lay Down On Them To Save Them Condition Became Critical - Amar Ujala Hindi News Live Chamoli News 51 Litterateurs Of State Were Honoured With Maa Saraswati Samman 2025 Award - Amar Ujala Hindi News Live Baba Mahakal Decorated Bhaang In Bhasma Aarti, Worship Started At 4 Am, Donation Came Today - Madhya Pradesh News Alwar News: A Rotten Body Was Found In The Quarters Near Transport Nagar, Police Suspected Murder - Alwar News Panchkula Family Suicide Story Family Arrived At 6.40 Pm Car Remained Parked 10 Pm Sister-in-law Reveal Secret - Amar Ujala Hindi News Live Himachal: करुणामूलक आश्रितों को नौकरी के लिए आय सीमा बढ़ाने की तैयारी, जिनके माता-पिता नहीं, उन्हें प्राथमिकता IND vs ENG टेस्ट सीरीज से पहले BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया में इस कोच की फिर से हुई वापसी खतरनाक कैंसर की चपेट में दीपिका कक्कड़, दर्द झेल कर भी नहीं हारी हिम्मत, खुद बयां किया अब क्या होगा आगे इस सरकारी सेविंग स्कीम में 3 लाख रुपये करें निवेश, पाएं ₹1.34 लाख का गारंटीड रिटर्न

Bihar News : Khelo India Youth Games In Bihar: Cm Nitish Kumar, Logo And Mascot: Unveiling: Sports Department – Amar Ujala Hindi News Live


हॉकी और सेपकटकरा विश्वकप के बाद बिहार अब खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी करने जा रहा है। चार से 15 मई तक होने वाले इस खेल के लोगो एवं शुभंकर का आज अनावरण हो गया। सीएम नीतीश कुमार ने संवाद कक्ष में इसका लोकापर्ण किया। इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया मौजूद रहे।  इस दौरान मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री ने खेल सॉन्ग का भी शुभारंभ किया। साथ ही खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल गौरव यात्रा रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2025 का बिहार में आयोजन हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 मई को खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2025 का पटना में उद्घाटन करेंगे। हम सभी खिलाड़ियों का बिहार की धरती पर स्वागत करते हैं। यह आयोजन बिहार में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस आयोजन के माध्यम से राज्य में खेलों की बुनियादी संरचना को और मजबूत करने तथा युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

Trending Videos

वहीं, मशाल, गान और जर्सी का अनावरण शाम छह बजे ज्ञान भवन में होगा। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम भी होगा। इसके लिए सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। इधर, खेल विभाग की ओर से बताया गया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 के तहत अलग-अलग शहरों में हॉकी, बॉक्सिंग, भारोत्तोलन, कबड्डी, टेबल टेनिस, खो-खो, फुटबॉल व तलवारबाजी जैसे खेलों का आयोजन किया जाना है।  खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के लोगो, मैस्कॉट का लोकार्पण सोमवार को हुआ। मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष में 11 बजे सीएम नीतीश कुमार ने लोकापर्ण किया। इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया मौजूद रहे। वहीं, मशाल, गान और जर्सी का अनावरण शाम 6 बजे ज्ञान भवन में होगा। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम भी होगा।

खेल परिसरों को अपग्रेड किया जा रहा

खेलो इंडिया यूथ गेम्स को लेकर राज्य के खेल परिसरों को मानकों के अनुरूप अपग्रेड करने का कार्य किया जा रहा है। पटना, राजगीर, गया, भागलपुर और बेगूसराय इसकी मेजबानी करेंगे। इसके लिए भवन निर्माण विभाग द्वारा खेल मैदानों की बुनियादी ढांचों का विकास और एथलीटों के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए स्थल की तैयारियां तेजी से की जा रही है। इनमें खेल परिसरों को अपग्रेड करना, वीआईपी गैलरी का नवीनीकरण, लाइटिंग, बाउंड्री बॉल निर्माण, हॉस्टल, शौचालय आदि जरूरी सुविधाएं विकसित की जा रही है।  

Women Kabaddi World Cup: राजगीर में महिला कबड्डी विश्व कप का आयोजन, एक-10 जून तक 14 देशों की टीमें लेंगी भाग

सचिव कुमार रवि बोले- बिहार के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर

भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स एक बड़ा आयोजन है और विभाग द्वारा खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास प्रमुखता से की जा रही है। खेल एवं खिलाड़ियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर कार्य किए जा रहे हैं। राजगीर खेल परिसर, पाटलीपुत्र खेल परिसर समेत अन्य शहरों के खेल परिसरों को अपग्रेड करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है और क्षेत्रीय एवं मुख्यालय स्तर से लगातार इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। साप्ताहिक समीक्षा बैठक की जा रही है। यह सुनिश्चित की जा रही है कि सभी सुविधाएं समय पर तैयार हो जाए और खिलाड़ियों को बेहतर माहौल मिल सके। अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय आयोजन के लिए खेल परिसर को मानक स्तर के अनुरूप विकसित करने के लिए भवन निर्माण विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 बिहार के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो राज्य की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।



Source link

2573210cookie-checkBihar News : Khelo India Youth Games In Bihar: Cm Nitish Kumar, Logo And Mascot: Unveiling: Sports Department – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Pm Modi Bihar Visit: People Coming Close To Pm Narendra Modi Will Be Tested For Corona, Health News Rapid Kit – Amar Ujala Hindi News Live     |     Father’s Love Bees Attacked The Children Lay Down On Them To Save Them Condition Became Critical – Amar Ujala Hindi News Live     |     Chamoli News 51 Litterateurs Of State Were Honoured With Maa Saraswati Samman 2025 Award – Amar Ujala Hindi News Live     |     Baba Mahakal Decorated Bhaang In Bhasma Aarti, Worship Started At 4 Am, Donation Came Today – Madhya Pradesh News     |     Alwar News: A Rotten Body Was Found In The Quarters Near Transport Nagar, Police Suspected Murder – Alwar News     |     Panchkula Family Suicide Story Family Arrived At 6.40 Pm Car Remained Parked 10 Pm Sister-in-law Reveal Secret – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal: करुणामूलक आश्रितों को नौकरी के लिए आय सीमा बढ़ाने की तैयारी, जिनके माता-पिता नहीं, उन्हें प्राथमिकता     |     IND vs ENG टेस्ट सीरीज से पहले BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया में इस कोच की फिर से हुई वापसी     |     खतरनाक कैंसर की चपेट में दीपिका कक्कड़, दर्द झेल कर भी नहीं हारी हिम्मत, खुद बयां किया अब क्या होगा आगे     |     इस सरकारी सेविंग स्कीम में 3 लाख रुपये करें निवेश, पाएं ₹1.34 लाख का गारंटीड रिटर्न     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088