Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस

5 सुपरस्टार्स से सजी थी ये फिल्म, बनाने में लगे 10 साल और हुई एक मौत, पिद्दी सा था बजट, फिर भी हो गया डब्बा गोल


gang
Image Source : INSTAGRAM
गैंग फिल्म का सीन।

आज से दो दशक पहले मल्टीस्टारर फिल्मों का दौर लौटा था। मेकर्स छोटे बजट की फिल्मों में भी कई बड़े सितारों को कास्ट करते थे। कई बार ये फिल्में सिनेमाघरों में कमाल करती थीं तो कई बार बुरी तरह पिट जाती थी। आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताएंगे, जो साल 2000 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म चार दिग्गज सितारों से सजी हुई थी। फिल्म का बजट भी काफी छोटा था। फिर भी फिल्म इस कदर फ्लॉप हुई की लागत भी नहीं निकाल पाई। हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, ये कोई और नहीं बल्कि 14 अप्रैल 2000 को रिलीज हुई गैंग है। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, कुमार गौरव, जूही चावला और जावेद जाफरी जैसे सितारे नजर आए थे। 

10 साल में बनी फिल्म 

आज इस बॉलीवुड फिल्म की सिल्वर जुबली है, जिसे सिनेमाघरों में आने में करीब 10 साल लग गए। जी हां! नाना पाटेकर की गैंग को बनने में एक दशक का समय लगा था। रिलीज के 25 साल पूरे होने के मौके पर आइए जानते हैं फिल्म से जुड़ी कुछ रोचक बातें। ‘गैंग’ की शूटिंग 1990 में शुरू हुई थी, लेकिन इसके निर्देशक मजहर खान की खराब सेहत के कारण यह फिल्म कई सालों तक अटकी रही। मजहर खान इस फिल्म को अपने करियर का बड़ा प्रोजेक्ट मानते थे, लेकिन 1998 में उनकी मृत्यु हो गई। उनके असिस्टेंट डायरेक्टर ने इसे पूरा किया और आखिरकार 2000 में फिल्म रिलीज हुई।

gang

Image Source : INSTAGRAM

गैंग।

आरडी बर्मन का आखिरी संगीत

मशहूर संगीतकार आरडी बर्मन ने आखिरी बार इसी फिल्म में संगीत दिया था। 1994 में उनकी मृत्यु हो गई, लेकिन ‘गैंग’ के गाने उनकी अनूठी शैली को दर्शाते हैं। इस फिल्म को सिल्वर जुबली पर याद करना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इस फिल्म में आखिरी बार पंचम दा के संगीत का जादू सुनने को मिला था। फिल्म की कहानी चार दोस्तों गंगू, अब्दुल, निहाल और गैरी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनके नाम से गैंग बनता है। उस दौर में यह कॉन्सेप्ट काफी नया था। सिटकॉम पर ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी।

कम बजट में बनी थी फिल्म

फिल्म में जावेद जाफरी ने हल्का-फुल्का किरदार निभाया था, जिसने गंभीर गैंगस्टर ड्रामा में कॉमेडी का तड़का लगाया था। उनके डायलॉग और अंदाज आज भी उनके चाहने वालों को याद हैं। गैंग बहुत बड़े बजट की फिल्म नहीं थी, लेकिन इसके किरदारों और कहानी ने दर्शकों पर गहरा असर छोड़ा। हालांकि फिल्म अपनी प्रोडक्शन लागत भी नहीं निकाल पाई। महज 5 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4.1 करोड़ रुपये की कमाई की।

Latest Bollywood News





Source link

2574600cookie-check5 सुपरस्टार्स से सजी थी ये फिल्म, बनाने में लगे 10 साल और हुई एक मौत, पिद्दी सा था बजट, फिर भी हो गया डब्बा गोल
Artical

Comments are closed.

UP Weather : आज 35 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट , चलेगी तेज आंधी , मेघगर्जन-बिजली चमकने के भी आसार     |     Chull OTT Launches in India: USA-Based Flickfusion Media INC Introduces A Next-Gen Streaming Platform for Regional and Global Storytelling     |     ‘Targets chosen on credible intel’: Govt shares details of India’s ‘Operation Sindoor’ | India News     |     Bihar News : Bihar Police Lathicharged Bpsc Tre-3 Candidates Cm House – Amar Ujala Hindi News Live     |     Operation Sindoor: यूपी में रेड अलर्ट घोषित, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए     |     India Air Strike Dehradun Police On High Alert After Operation Sindoor Uttarakhand News Read All Updates – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: माता-पिता के विवाद के कारण स्कूल टीसी देने से नहीं कर सकता इन्कार     |     High Court Takes Strict Action Against Saw Machines – Madhya Pradesh News     |     Udaipur News: Civil Defense Mock Drill In Udaipur Tonight – Rajasthan News     |     Accident: दो बाइकों की आपस में हुई टक्कर, दो लोगों की मौत और तीन लोग हुए घायल     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088