Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं इंडियन क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर? जानिए गंभीर की नेटवर्थ और लग्जरी लाइफ़स्टाइल Bihar News: Three People Died In A Road Accident In Siwan, One In Critical Condition; Patna Airport - Amar Ujala Hindi News Live Husband Dirty Deeds At Night Daughter Also Not Spared Wife Reached Police Station With Children - Amar Ujala Hindi News Live Chardham Pilgrims Will Get Security Cover Special Shelters Will Be Built Uttarakhand News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live Gwalior News: केंद्रीय मंत्री सिंधिया बोले-देश की अखंडता, एकता और मान-सम्मान पर प्रश्न करना राहुल गांधी की आदत Rajasthan Weather Update: Temperature Reaches 48 Degree, Red Alert For Heat Wave In Bikaner, Barmer, Jaisalmer - Amar Ujala Hindi News Live Jyoti Malhotra Police Will Take Jyoti To Pahalgam Sit From Two States Also Arrived For Investigation - Amar Ujala Hindi News Live RCB के लिए प्लेऑफ से पहले बढ़ गई टेंशन, SRH के खिलाफ मैच में चोटिल हुआ ये खिलाड़ी विराट कोहली के हेलमेट पर लगी बॉल, बुरी तरह घबरा गईं अनुष्का, खुला रह गया मुंह क्या कभी एप्पल शेक पिया है? गर्मियों में इस हेल्दी रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखें

एमएस धोनी का एक और कारनामा, आईपीएल में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने


ms dhoni ravindra jadeja
Image Source : AP
एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा

आईपीएल में एमएस धोनी जब भी मैच खेलने के लिए उतरते हैं तब कोई ना कोई रिकॉर्ड उनका इंतजार कर रहा होता है। सोमवार को जब एलएसजी और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुकाबला खेला गया तो उसमें भी धोनी के निशाने पर एक कीर्तिमान था, जो उन्होंने पहली ही पारी के दौरान छू लिया। इतना ही नहीं, जो कारनामा धोनी ने किया है, वो इससे पहले आईपीएल में दुनिया का कोई भी खिलाड़ी नहीं कर पाया है। धोनी अब आईपीएल में 200 डिस्मसल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 

धोनी ने छुआ नया मुकाम

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में अब तक 154 कैच पकड़े हैं और इस दौरान 46 बार स्टंपिंग भी की है। इतना ही नहीं, धोनी ने चार कैच बतौर फील्डर भी आईपीएल में पकड़े हैं। इन सभी को अगर मिला दें तो ये आंकड़ा 200 तक पहुंच जाता है। धोनी आईपीएल में अब तक 271 मैच खेल चुके हैं। धोनी ने जैसे ही एलएसजी के बल्लेबाज आयुष बदोनी को रवींद्र जडेजा की बॉल पर स्टंप किया, उन्होंने ये आंकड़ा छू लिया। 

धोनी और जडेजा की सुपरहिट जोड़ी

धोनी ने आईपीएल में रवींद्र जडेजा की बॉल पर ये नौवीं स्टंपिंग की है। अब तक आईपीएल में केवल तीन ही विकेट कीपर और बॉलर की जोड़ी ऐसी हैं, जो नौ बार ये काम कर चुकी है। अमित मिश्रा की बॉल पर दिनेश कार्तिक ने नौ बार स्टंपिंग की है, वहीं प्रज्ञान ओझा की बॉल पर एडम गिलक्रिस्ट ने 9 बार स्टंपिंग की है। अब धोनी ने उनकी बराबरी कर ली है। अभी इस सीजन अगर एक और बार जडेजा और धोनी ने ऐसा किया तो वे फिर नंबर एक पर पहुंच जाएंगे। धोनी ने अश्विन की बॉल पर 8 बार स्टंपिंग की है। रवींद्र जडेजा की बॉल पर एमएस धोनी नौ बार स्टंपिंग करने के अलावा 10 कैच भी पकड़ चुके हैं। यानी कुल मिलाकर ये आंकड़ा 19 तक जा पहुंचा है। इस मामले में ऋषभ पंत और कगिसो रबाडा पहले नंबर पर है। इन दोनों की जोड़ी ने 20 विकेट स्टंप और कैच करके चटकाए हैं। 

सीएसके लिए अच्छा नहीं जा रहा है ये सीजन

चेन्नई सुपरकिंग्स की हाल इस बार काफी पहली है। टीम को लगातार हार पर हार का सामना करना पड़ा है। एलएसजी के मैच से पहले तक सीएसके ने अपने छह मैचों में से एक ही जीता है। उसके पास केवल दो ही अंक हैं और यही वजह है कि टीम नंबर दस पर संघर्ष कर रही है। अब टीम की कमान​ फिर से धोनी के हाथ में है, लिहाजा उम्मीद की जानी चाहिए कि टीम अब जीत की पटरी पर वापस लौटेगी।

Latest Cricket News





Source link

2575140cookie-checkएमएस धोनी का एक और कारनामा, आईपीएल में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
Artical

Comments are closed.

कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं इंडियन क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर? जानिए गंभीर की नेटवर्थ और लग्जरी लाइफ़स्टाइल     |     Bihar News: Three People Died In A Road Accident In Siwan, One In Critical Condition; Patna Airport – Amar Ujala Hindi News Live     |     Husband Dirty Deeds At Night Daughter Also Not Spared Wife Reached Police Station With Children – Amar Ujala Hindi News Live     |     Chardham Pilgrims Will Get Security Cover Special Shelters Will Be Built Uttarakhand News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Gwalior News: केंद्रीय मंत्री सिंधिया बोले-देश की अखंडता, एकता और मान-सम्मान पर प्रश्न करना राहुल गांधी की आदत     |     Rajasthan Weather Update: Temperature Reaches 48 Degree, Red Alert For Heat Wave In Bikaner, Barmer, Jaisalmer – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jyoti Malhotra Police Will Take Jyoti To Pahalgam Sit From Two States Also Arrived For Investigation – Amar Ujala Hindi News Live     |     RCB के लिए प्लेऑफ से पहले बढ़ गई टेंशन, SRH के खिलाफ मैच में चोटिल हुआ ये खिलाड़ी     |     विराट कोहली के हेलमेट पर लगी बॉल, बुरी तरह घबरा गईं अनुष्का, खुला रह गया मुंह     |     क्या कभी एप्पल शेक पिया है? गर्मियों में इस हेल्दी रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखें     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088