Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
कप्तान बनते ही शुभमन गिल के नाम हुआ अनोखा कारनामा, खास क्लब में मारी एंट्री कान्स 2025 में छाईं आरुषि निशंक, नेटिजंस को भाया अंदाज, देखकर बोले- 'क्या खूब...' BSNL लेकर आया 30 दिन वाला सस्ता प्लान, Jio-Airtel-Vi की बढ़ गई टेंशन आलू पराठा बनाते समय फट जाती है लोई, आलू आ जाता है बाहर तो आज़मा लें ये कुछ ट्रिक, गोल गोल बनेंगे पराठे Delhi Airport ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी, कई फ्लाइट्स चल रहीं लेट और कुछ को किया डायवर्ट अगर लीग स्टेज के 14 मैच खेलते वैभव सूर्यवंशी तो रच देते इतिहास! टूट जाता छक्कों का यह रिकॉर्ड Dr. Ashok Kumar Mittal Joins Indian Parliamentary Delegation to Russia Bihar: Pm Modi Bihar Visit, Patna Road Show, Launch Of Development Projects Worth Crores, Bikramganj Program - Amar Ujala Hindi News Live Careful Of Such A Neighbor: Took Money From People In Name Of Buying A Flat, Absconded With Family Overnight - Amar Ujala Hindi News Live Corona Testing Preparations In Full Swing At Mussoorie Hospital Uttarakhand News - Amar Ujala Hindi News Live

Preparations For Riot During Procession In Lucknow So Permission Not Given Babasaheb Statue Remain Covered – Amar Ujala Hindi News Live


राजधानी लखनऊ में बख्शी का तालाब के खंतारी गांव में सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के मामले में सोमवार को पुलिस प्रशासन का अलर्ट रहा। प्रतिमा ढकी रही जिसे खोलने या माल्यार्पण की अनुमति नहीं थी। ग्रामीण आंबेडकर जयंती पर गांव से पहाड़पुर तक जुलूस निकालने की तैयारी में थे। जुलूस के दौरान उपद्रव की साजिश के खुफिया इनपुट के कारण ग्रामीणों को इसकी अनुमति नहीं दी गई। 

Trending Videos

सोमवार को भी पूरा गांव छावनी में तब्दील रहा। गांव के बाहर और प्रतिमा के चारों तरफ पीएसी, आरएएफ, पुलिस, महिला पुलिस बल की तैनाती रही। बवाल की आशंका पर वज्र वाहन भी तैनात किए गए थे। उल्लेखनीय है कि खंतारी गांव के बाहर बाजार में बिना परमिशन के प्रतिमा स्थापित कर दी गई थी। 12 अप्रैल को पुलिस प्रतिमा हटाने गई थी, जिसको लेकर बवाल हो गया था। ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया था। पथराव में पांच पुलिसकर्मी, एक एसडीएम समेत 16 लोग घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ेंः- लोकबंधु अस्पताल में आग: ‘पापा को बचाओ वो फंस गए हैं…’ चीख-पुकार और भगदड़; दहशत के वो चार घंटे, जानें हर अपडेट

ऐहतियात के लिए किया पैदल मार्च 

सूत्रों ने बताया कि खुफिया एजेंसियों ने इनपुट दिया था कि खंतारी के ग्रामीणों के जुलूस में कुछ अराजक तत्व माहौल खराब करने की तैयारी में हैं। इस पर एडीसीपी उत्तरी जितेंद्र दुबे, एसीपी बीकेटी अमोल मुरकुट की अगुवाई में पुलिस बल ने पैदल मार्च किया। ग्रामीणों को समझाते हुए जुलूस निकालने से रोका। डीसीपी ने बताया कि इलाके में पूरी तरह शांति है। शिवपुरी गांव में भी पुलिस तैनात की गई है। 

भाकपा माले के दल ने किया दौरा 

भाकपा माले के जिला प्रभारी रमेश सिंह सेंगर की अगुवाई में पार्टी के अंवेषण दल में शामिल राजीव गुप्ता, कमला गौतम, छोटे लाल रावत, मधुसूदन मगन, शांतम निधि और दिग्विजय सिंह गांव का दौरा कर मामले की जानकारी हासिल की। पुलिस पर जातिगत भेदभाव, महिलाओं की पिटाई और अभद्रता का आरोप लगाया है।



Source link

2579630cookie-checkPreparations For Riot During Procession In Lucknow So Permission Not Given Babasaheb Statue Remain Covered – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

कप्तान बनते ही शुभमन गिल के नाम हुआ अनोखा कारनामा, खास क्लब में मारी एंट्री     |     कान्स 2025 में छाईं आरुषि निशंक, नेटिजंस को भाया अंदाज, देखकर बोले- ‘क्या खूब…’     |     BSNL लेकर आया 30 दिन वाला सस्ता प्लान, Jio-Airtel-Vi की बढ़ गई टेंशन     |     आलू पराठा बनाते समय फट जाती है लोई, आलू आ जाता है बाहर तो आज़मा लें ये कुछ ट्रिक, गोल गोल बनेंगे पराठे     |     Delhi Airport ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी, कई फ्लाइट्स चल रहीं लेट और कुछ को किया डायवर्ट     |     अगर लीग स्टेज के 14 मैच खेलते वैभव सूर्यवंशी तो रच देते इतिहास! टूट जाता छक्कों का यह रिकॉर्ड     |     Dr. Ashok Kumar Mittal Joins Indian Parliamentary Delegation to Russia     |     Bihar: Pm Modi Bihar Visit, Patna Road Show, Launch Of Development Projects Worth Crores, Bikramganj Program – Amar Ujala Hindi News Live     |     Careful Of Such A Neighbor: Took Money From People In Name Of Buying A Flat, Absconded With Family Overnight – Amar Ujala Hindi News Live     |     Corona Testing Preparations In Full Swing At Mussoorie Hospital Uttarakhand News – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088