Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Operation Sindoor: पाकिस्तान से साइबर अटैक का खतरा! BSE-NSE से लेकर बैंकों ने की ये तैयारी Neither doctors nor pharma firm penalized for sponsored trip to Paris | India News Patna Stf Raided A Minigun Factory Operating Near Khagaria City And Recovered A Huge Amount Of Weapons - Bihar News Akhilesh Said: Bjp Has Political Animosity Against Brahmins, Brajesh Pathak Retorted- They Have No Right To Sp - Amar Ujala Hindi News Live - अखिलेश बोले:भाजपा ब्राह्मणों के खिलाफ रखती है राजनीतिक दुर... Kedarnath Dham Yatra Darshan Is Being Done For 16 Hours Devotees Are Lining Up Since 2am Late Night - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: दिल्ली में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए होगी वैज्ञानिक तकनीक से बारिश Bhopal: Mahila Congress Protests Against Increased Milk Prices In Mp, Demands Withdrawal Of Increased Prices - Amar Ujala Hindi News Live Jaipur News: Blackout Happened Area Wise At Different Times In The City, People Switched Off The Lights - Amar Ujala Hindi News Live इंडियन आर्मी के स्पेशल ऑपरेशन पर बनी ये फिल्म देखना न भूलें, खड़े कर देगी रोंगटे Himachal: शिमला से कार्यालय शिफ्ट करने से कांगड़ा में होगा समान विकास, गोमा और पठानिया ने जताया सीएम का आभार

IPL के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा, पंजाब ने डिफेंड किया सबसे छोटा स्कोर


PBKS vs KKR
Image Source : AP
पंजाब बनाम KKR

IPL 2025 के 31वें मैच में पंजाब किंग्स यानी PBKS की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कमाल कर दिया। पंजाब ने रोमांचक लो स्कोरिंग मुकाबले में कोलकाता को 16 रनों से हराकर नया इतिहास रच दिया। मेजबान पंजाब की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 111 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई। पंजाब का एक भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका। प्रभसिमरन ने सबसे ज्यादा 30 रनों का योगदान दिया। कोलकाता की ओर से हर्षित राणा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट झटके।

पंजाब ने रचा नया इतिहास

पंजाब के 111 रनों के स्कोर के जवाब में कोलकाता की टीम 15.1 ओवरों में 95 रनों पर ढेर हो गई। इस तरह पंजाब ने IPL में सबसे छोटा स्कोर डिफेंड करने का बड़ा कारनामा कर दिया। इससे पहले IPL में सबसे छोटा स्कोर डिफेंड करने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के नाम था। CSK ने IPL 2009 में 116/9 रनों का स्कोर डिफेंड किया था। अब पंजाब ने CSK के इस कीर्तिमान को ध्वस्त कर दिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि IPL में सबसे बड़ा लक्ष्य चेज करने का रिकॉर्ड भी पंजाब किंग्स के नाम दर्ज है। दिलचस्प बात ये है कि पंजाब ने ये बड़ा कारनामा IPL 2024 में कोलकाता के खिलाफ ही किया था। 

सबसे कम कुल रनों का रिकॉर्ड भी ध्वस्त

पंजाब किंग्स और कोलकाता ने मिलाकर इस मैच में कुल 206 रन बनाए, जो IPL में एक मैच में बना सबसे कम कुल रनों का रिकॉर्ड है। इससे पहले ये कारनामा IPL 2009 में पंजाब बनाम कोलकाता मैच में ही देखने को मिला था। डरबन में खेले गए उस मैच में दोनों टीमों ने कुल मिलाकर 237 रन बनाए थे।  

कोलकाता के बल्लेबाजों ने किया निराश

पंजाब के मामूली स्कोर का पीछा करते हुए कोलकाता के बल्लेबाज भी संघर्ष करते नजर आए। पहले 2 ओवर में कोलकाता के सलामी बल्लेबाज सुनील नरेन और क्विंटन डिकॉक पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने मोर्चा संभाला और स्कोर को 62 रन तक ले गए। इसके बाद पंजाब के स्पिनर चहल ने अपनी फिरकी का जादू चलाया और रहाणे और रघुवंशी को अपने लगातार 2 ओवर में चलता कर दिया। इसके बाद वेंकटेश अय्यर 11वें ओवर में मैक्सवेल का शिकार बने। कोलकाता की आधी टीम 74 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट चुकी थी। 

पंजाब के गेंदबाजों ने किया कमाल

मैक्सवेल के बाद 12वें ओवर में गेंदबाजी करने आए चहल ने लगातार 2 गेंदों पर रिंकू सिंह और रमनदीप सिंह को आउट कर कोलकाता को बैकफुट पर धकेल दिया। इसके बाद मार्को येनसन ने हर्षित राणा को आउट करते हुए पंजाब की जीत की उम्मीद जगा दी। वैभव अरोड़ा के रुप में कोलकाता को 9वां झटका लगा। इसके बाद आंद्रे रसेल ने कुछ बड़े शॉट खेलकर मैच को अपनी तरफ मोड़ने की कोशिश की लेकिन अंत में मार्को येनसेन ने आखिरी विकेट लेते हुए पंजाब को रोमांचक जीत दिला दी। कोलकाता की ओर से अंगकृष रघुवंशी ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए। रघुवंशी ने अपनी पारी में 5 चौके और 1 छक्का लगाया। पंजाब की ओर से युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए। मार्को येनसन ने 3 बल्लेबाजों का शिकार किया। 

Latest Cricket News





Source link

2582130cookie-checkIPL के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा, पंजाब ने डिफेंड किया सबसे छोटा स्कोर
Artical

Comments are closed.

Operation Sindoor: पाकिस्तान से साइबर अटैक का खतरा! BSE-NSE से लेकर बैंकों ने की ये तैयारी     |     Neither doctors nor pharma firm penalized for sponsored trip to Paris | India News     |     Patna Stf Raided A Minigun Factory Operating Near Khagaria City And Recovered A Huge Amount Of Weapons – Bihar News     |     Akhilesh Said: Bjp Has Political Animosity Against Brahmins, Brajesh Pathak Retorted- They Have No Right To Sp – Amar Ujala Hindi News Live – अखिलेश बोले:भाजपा ब्राह्मणों के खिलाफ रखती है राजनीतिक दुर्भावना, ब्रजेश पाठक का पलटवार     |     Kedarnath Dham Yatra Darshan Is Being Done For 16 Hours Devotees Are Lining Up Since 2am Late Night – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: दिल्ली में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए होगी वैज्ञानिक तकनीक से बारिश     |     Bhopal: Mahila Congress Protests Against Increased Milk Prices In Mp, Demands Withdrawal Of Increased Prices – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jaipur News: Blackout Happened Area Wise At Different Times In The City, People Switched Off The Lights – Amar Ujala Hindi News Live     |     इंडियन आर्मी के स्पेशल ऑपरेशन पर बनी ये फिल्म देखना न भूलें, खड़े कर देगी रोंगटे     |     Himachal: शिमला से कार्यालय शिफ्ट करने से कांगड़ा में होगा समान विकास, गोमा और पठानिया ने जताया सीएम का आभार     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088