Papers With Pictures Of Gods And Goddesses Used As Napkins – Amar Ujala Hindi News Live उत्तरप्रदेश By On Apr 16, 2025 अलीगढ़ के अतरौली कस्बे में सुभाष चौक पर स्थित एक होटल पर देवी-देवताओं के नाम और चित्रों वाले कागजों का नैपकिन के रूप में हाथ पोछने के लिए इस्तेमाल करने पर बजरंग दल कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने होटल पर जमकर हंगामा किया। 14 अप्रैल रात हुई इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इन्हें शांत किया और रिपोर्ट दर्ज कर होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं यह मामला घंटाघर के निकट सुभाष चौक पर स्थित ख्वाजा होटल का है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप है कि 14 अप्रैल रात करीब साढ़े दस बजे उन्हें सूचना मिली थी कि होटल पर हाथ पोछने के लिए जो कागज लटकाए गए हैं, उन पर भारत माता की आरती लिखी है और देवी-देवताओं के चित्र छपे हैं। यहां मीट और बिरयानी बनाई जाती है। उन्होंने कुछ कागजों को हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस को भी सौंपा है। बाद में पुलिस ने होटल से कागजों को हटवा दिया। गौरव शर्मा की तहरीर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने और शांति भंग करने की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया गया है। हंगामा करने वाले बजरंग दल कार्यकर्ताओं में गौरव शर्मा के अलावा वैभव वार्ष्णेय, धर्मेंद्र, संस्कार गौड़, मोहन वर्मा, अभिषेक, जितेंद्र राजपूत आदि शामिल थे। Hisar News: नगर निगम का पहला आधुनिक शौचालय तैयार, सेनेटरी नैपकिन भी होंगे उपलब्ध सीओ सर्जना सिंह ने बताया कि शांति भंग करने में होटल मालिक सलीम को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई है। यह भी पढ़ें Fir Registered Against Two Gynecologists In Sagar For Death… Sep 10, 2024 अपने ही संगीत में छिपाया बेगम का चेहरा, ‘बिग बॉस OTT… Sep 24, 2024 Source link Like0 Dislike0 25822300cookie-checkPapers With Pictures Of Gods And Goddesses Used As Napkins – Amar Ujala Hindi News Liveyes
Comments are closed.