Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar Body Of Missing Youth Found In Panchayat Bhawan Five Members Were Killed In Land Dispute - Amar Ujala Hindi News Live Skeleton Of Missing Youth Found In Field In Tundla - Amar Ujala Hindi News Live Case Filed Against Former Mla Champion And Mla Umesh Kumar Roorkee Uttarakhand News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: हत्या व दुष्कर्म में फरार बदमाश 17 साल बाद गिरफ्तारर Damoh News: नेशनल हाईवे को मंजूरी, पहले फेज में दमोह से जबेरा तक बनेगी 45 किमी लंबी सड़क, टेंडर प्रक्रिया पूरी Udaipur News: उदयपुर में 10 हजार का इनामी हार्डकोर अपराधी गिरफ्तार, महिला के वेश धरकर घूम रहा था 'लगता है...अब हम ही छुड़ाएंगे', भारत-पाक तनाव के बीच, बॉलीवुड के फेमस एक्टर ने लिए इमरान खान के मजे 50MP सेल्फी कैमरा वाले Motorola Edge 50 Pro की कीमत धड़ाम, Flipkart में हुआ बड़ा Price cut अमेरिका के साथ ट्रेड डील करते समय सावधानी बरते भारत, कमर्शियल खरीदारी का बना सकता है दबाव, GTRI ने दिया सुझाव बिजली कंपनी का EE निकला करोड़पति, EOW के छापे में अनुपातहीन संपत्ति का खुलासा

कप्तान का भरोसा तोड़ रहा दिल्ली कैपिटल्स का युवा खिलाड़ी, टीम के लिए बना ‘मुजरिम’


जैक फ्रेजर मैक्गर्क
Image Source : AP
जैक फ्रेजर मैक्गर्क

अक्षर पटेल की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स की टीम बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम ने अभी तक पांच मुकाबले खेले हैं, जिसमें से सिर्फ एक बार ही हार का मुंह देखना पड़ा है। भले ही टीम के हौसले बुलंदी पर हैं, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के लिए युवा जैक फ्रेजर मैक्गर्क अच्छा प्रदर्शन करने में बुरी तरह से नाकाम साबित हुए हैं और उनके बल्ले से रन निकलना मुश्किल हो गए हैं।

मौजूदा सीजन में बनाए सिर्फ 46 रन

आईपीएल के मौजदा सीजन में जैक फ्रेजर मैक्गर्क क्रीज पर टिक ही नहीं पा रहे हैं। वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए ओपनिंग करने उतरते हैं। ऐसे में कोई भी टीम चाहेगी कि उनका ओपनर उन्हें अच्छी शुरुआत दिलाए, लेकिन वह ऐसा करने में फ्लॉप हो रहे हैं। इसी वजह से बाद के आने वाले बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ जाता है। आईपीएल 2025 के 5 मैचों में उन्होंने अभी तक कुल 46 रन ही बनाए हैं और वह एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ नहीं खोल पाए खाता

मुंबई इंडियंस के खिलाफ जब टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी, तब वह बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर दीपक चाहर का शिकार बन गए। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में वह जीरो रन पर आउट हो गए थे। वह कप्तान और टीम मैनेजमेंट के भरोसे पर बिल्कुल खरा नहीं उतर रहे हैं। अगर दिल्ली की टीम को आने वाले मैचों में दम दिखाना है, तो मैक्गर्क को अपनी खोई हुई फॉर्म वापस पानी होगी, ताकि वह टीम की जीत में योगदान दे सकें।

दिल्ली कैपिटल्स ने चुकाए थे 9 करोड़ रुपए

जैक फ्रेजर मैक्गर्क ने पिछले सीजन ही आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से डेब्यू किया था, तब उन्होंने 9 मैचों में कुल 330 रन बनाए थे, जिसमें चार अर्धशतक शामिल रहे थे। उनकी काबिलियत को देखते हुए ही दिल्ली की टीम ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में 9 करोड़ रुपए में खरीद लिया। लेकिन वह उम्मीदों पर बिल्कुल खरे नहीं उतर रहे और टीम के लिए मुजरिम बन गए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अभी तक आईपीएल 2025 में कुल पांच मुकाबले खेले हैं, जिसमें से चार में टीम ने जीत हासिल की है और सिर्फ एक मैच हारा है। उसके प्लेऑफ में पहुंचने के पूरे चांस हैं। 8 अंकों के साथ उसका नेट रन रेट प्लस 0.899 है और वह प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है।

Latest Cricket News





Source link

2582870cookie-checkकप्तान का भरोसा तोड़ रहा दिल्ली कैपिटल्स का युवा खिलाड़ी, टीम के लिए बना ‘मुजरिम’
Artical

Comments are closed.

Bihar Body Of Missing Youth Found In Panchayat Bhawan Five Members Were Killed In Land Dispute – Amar Ujala Hindi News Live     |     Skeleton Of Missing Youth Found In Field In Tundla – Amar Ujala Hindi News Live     |     Case Filed Against Former Mla Champion And Mla Umesh Kumar Roorkee Uttarakhand News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: हत्या व दुष्कर्म में फरार बदमाश 17 साल बाद गिरफ्तारर     |     Damoh News: नेशनल हाईवे को मंजूरी, पहले फेज में दमोह से जबेरा तक बनेगी 45 किमी लंबी सड़क, टेंडर प्रक्रिया पूरी     |     Udaipur News: उदयपुर में 10 हजार का इनामी हार्डकोर अपराधी गिरफ्तार, महिला के वेश धरकर घूम रहा था     |     ‘लगता है…अब हम ही छुड़ाएंगे’, भारत-पाक तनाव के बीच, बॉलीवुड के फेमस एक्टर ने लिए इमरान खान के मजे     |     50MP सेल्फी कैमरा वाले Motorola Edge 50 Pro की कीमत धड़ाम, Flipkart में हुआ बड़ा Price cut     |     अमेरिका के साथ ट्रेड डील करते समय सावधानी बरते भारत, कमर्शियल खरीदारी का बना सकता है दबाव, GTRI ने दिया सुझाव     |     बिजली कंपनी का EE निकला करोड़पति, EOW के छापे में अनुपातहीन संपत्ति का खुलासा     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088