Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Buxar: Ruckus Over Tampering Of Rahul Gandhi's Photo, Court Complaint Filed Against Bjp Spokesperson Ajay Alok - Amar Ujala Hindi News Live Sp Siege Intensifies Over Dna Statement In Up Posters Put Up In Support Of Brajesh Pathak - Amar Ujala Hindi News Live Hemkund Sahib Snow Removed From Path Decorating Gurudwaras Has Started First Batch Of Rishikesh Devotees Left - Amar Ujala Hindi News Live Indore: ब्लड कैंसर से पीडि़त पिता ने बेटे को जहर देखकर खुद लगा ली फांसी, पत्नी की हो चुकी है मौत Maharashtra: एमबीबीएस छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार; आरोपियों में दो सहपाठी भी शामिल Supreme Court Grills Rajasthan Over Surge In Student Suicides Ask Why Are They Dying Only In Kota - Amar Ujala Hindi News Live काव्या मारन ने जिस पर लुटा दिया खजाना, उसी ने दिया मौके पर धोखा अमिताभ बच्चन की पत्नी बन हुई थीं मशहूर, आज इस हाल में है 'रामायण' की एक्ट्रेस, एक्टिंग छोड़ कर रही ये काम शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 645 और निफ्टी 204 अंकों के नुकसान के साथ बंद Sheohar News Upsc Student's Body Found Hanging From Tree Panic Due To Suspicion Of Murder Police Investigation - Amar Ujala Hindi News Live

Mp Weather Today: Temperature Of 9 Districts Of Madhya Pradesh Crossed 40 Degrees, Heat Will Increase Further – Amar Ujala Hindi News Live


मध्य प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। एक बार फिर गर्मी का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 42 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया है। प्रदेश के 9 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। इनमें रतलाम, नर्मदापुरम, खंडवा, शाजापुर, खरगोन, नरसिंहपुर, उज्जैन, धार और गुना शामिल हैं। सबसे गर्म रतलाम रहा, जहां तापमान 42.6 डिग्री दर्ज किया गया। नर्मदापुरम में टेम्परेचर 41.6, खंडवा में 41.5, शाजापुर में 41.1 और खंडवा-नरसिंहपुर में 41 डिग्री रहा। प्रदेश में अगले 2 दिन तेज गर्मी का असर रहेगा। ग्वालियर, चंबल, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में हीट वेव यानी, लू भी चल सकती है। मौसम विभाग ने 18 अप्रैल तक तेज गर्मी की संभावना जताई है। इस दौरान बारिश के आसार नहीं है। पूर्वी हिस्से यानी, जबलपुर, रीवा-शहडोल संभाग में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

Trending Videos

दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम 

मध्य प्रदेश मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि प्रदेश में अभी तीन सिस्टम एक्टिव है। इनमें दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन और तीसरा ट्रफ शामिल हैं। 16 अप्रैल से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) प्रभावित कर सकता है। ऐसा होता है तो प्रदेश में दो दिन बाद असर देखने को मिलेगा। जिससे पारे में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। मंगलवार को तेज गर्मी का असर रहा। इस कारण कई शहरों में दिन का पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया।  रतलाम में सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज की गई।  यहां अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धार-नर्मदापुरम में 41.2 डिग्री, खंडवा में 41.1 डिग्री, शाजापुर-नरसिंहपुर में 40.6 डिग्री और खरगोन में तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बड़े शहरों की बात करें तो उज्जैन में सबसे ज्यादा 40.8 डिग्री रहा। इंदौर में 40.1 डिग्री, भोपाल में 39.5 डिग्री, जबलपुर में 38.6 डिग्री और ग्वालियर में तापमान 37.7 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-नगर निगम का 15 दिन बाद खोला पोर्टल,करदाताओं ने बढ़े हुए दरों के साथ जमा किया टैक्स,विपक्ष जाएगा कोर्ट

ऐसा रहेगा अप्रैल माह में मौसम

 तीसरे सप्ताह में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के जोर पकड़ने के साथ इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, नर्मदापुरम संभागों में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। पूरे प्रदेश में दिन में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 2 से 3 दिन लू चल सकती है। हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि चौथा सप्ताह मे उत्तर-पश्चिमी हवाओं के लगातार जोर पकड़ने के साथ न्यूनतम तापमान पूरे प्रदेश में सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक यानि 27 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। दिन के साथ रातें भी गर्म हो जाएंगी। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में पारा 43-45 डिग्री जबकि इंदौर, उज्जैन-भोपाल सहित बाकी प्रदेश में 41 से 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है। बंगाल क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से अप्रैल के आखिरी में 3 से 4 दिन तक लू का असर रह सकता है।

यह भी पढ़ें-नगर निगम के अमले ने कई क्षेत्रों से हटाए अतिक्रमण, प्रगति नगर में सरकारी जमीन पर बनीं चार दुकानें ढहाई

प्रदेश में तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम

17 अप्रैल: उज्जैन, देवास, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, नीमच, मंदसौर, पन्ना, छतरपुर, श्योपुर, मुरैना, निवाड़ी और भिंड में तेज गर्मी का असर रहेगा। भोपाल, इंदौर में भी पारा 41 डिग्री के पार पहुंच सकता है।

18 अप्रैल: उज्जैन, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी,अशोकनगर, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, हरदा, खंडवा और बुरहानपुर में तेज गर्मी की संभावना है। कहीं-कहीं गर्म हवाएं भी चल सकती है।

19 अप्रैल: दिन-रात के पारे में गिरावट हो सकती है। ऐसा वेस्टर्न डिस्टरबेंस की एक्टिविटी के चलते होगा।



Source link

2589110cookie-checkMp Weather Today: Temperature Of 9 Districts Of Madhya Pradesh Crossed 40 Degrees, Heat Will Increase Further – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Buxar: Ruckus Over Tampering Of Rahul Gandhi’s Photo, Court Complaint Filed Against Bjp Spokesperson Ajay Alok – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sp Siege Intensifies Over Dna Statement In Up Posters Put Up In Support Of Brajesh Pathak – Amar Ujala Hindi News Live     |     Hemkund Sahib Snow Removed From Path Decorating Gurudwaras Has Started First Batch Of Rishikesh Devotees Left – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indore: ब्लड कैंसर से पीडि़त पिता ने बेटे को जहर देखकर खुद लगा ली फांसी, पत्नी की हो चुकी है मौत     |     Maharashtra: एमबीबीएस छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार; आरोपियों में दो सहपाठी भी शामिल     |     Supreme Court Grills Rajasthan Over Surge In Student Suicides Ask Why Are They Dying Only In Kota – Amar Ujala Hindi News Live     |     काव्या मारन ने जिस पर लुटा दिया खजाना, उसी ने दिया मौके पर धोखा     |     अमिताभ बच्चन की पत्नी बन हुई थीं मशहूर, आज इस हाल में है ‘रामायण’ की एक्ट्रेस, एक्टिंग छोड़ कर रही ये काम     |     शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 645 और निफ्टी 204 अंकों के नुकसान के साथ बंद     |     Sheohar News Upsc Student’s Body Found Hanging From Tree Panic Due To Suspicion Of Murder Police Investigation – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088