Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद मजबूर हुईं अपूर्वा मखीजा, लाचारी में उठाया ये बड़ा कदम, पोस्ट में दिखाई झलक


Apoorva Makhija
Image Source : INSTAGRAM
अपूर्वा मखीजा।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा उर्फ ​​रिबेल किड रातों-रात ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद चर्चा में आ गईं। उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इस विवाद के चर्चा में आने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया से लंबा ब्रेक ले लिया था। 1 अप्रैल को अपूर्वा मखीजा ने अपने इंस्टाग्राम से सभी पोस्ट डिलीट कर दिए। ठीक इसके बाद ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर नए पोस्ट के साथ दोबारा वापसी की। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। कई लोग उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। इसके बाद ही वो एक लंबे वीडियो के साथ सामने आईं, जिसमें उन्होंने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में आने और फिर विवाद में उलझने के बाद हुए बर्ताव की कहानी सुनाई है। इस पूरे मामले पर अपूर्वा ने अपना पक्ष लोगों के सामने रखा है। अब खबरें सामने आ रही हैं कि अपूर्वा मखीजा ने अपना घर छोड़ दिया है।

छोड़ दिया घर

अपूर्वा मखीजा ने समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट को लेकर उठे विवाद के बाद मुंबई स्थित अपना फ्लैट खाली कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक अजीब पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इस कदम का संकेत दिया है। अपूर्वा मुखीजा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक छोटा वीडियो पोस्ट करके मुंबई स्थित अपने अपार्टमेंट को खाली करने का संकेत दिया है, जिससे पता चलता है कि वह वहां से चली गई हैं। एक साल भी नहीं हुए जब अपूर्वा इस अपार्टमेंट में शिफ्ट हुई थीं। वह मुंबई में अपने परिवार से दूर रह रही थीं। 

Apoorva Makhija

Image Source : INSTAGRAM

अपूर्वा मखीजा का हालिया पोस्ट।

अभी साफ नहीं है वजह

उनके इस निर्णय के पीछे का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है, लेकिन इंडियाज गॉट लेटेंट में उनकी उपस्थिति को लेकर हुए विवाद के बाद ही उन्होंने ये कदम उठाया है। वीडियो में उन्हें अब खाली पड़े लिविंग रूम की लाइट बंद करते हुए दिखाया गया है। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, ‘एक युग का अंत।’ वीडियो में वह एक सफेद ड्रेस पहने हुए हैं। वो खाली पड़े मुंबई अपार्टमेंट में एक दीवार के पास खड़ी हैं। कमरे में मंद रोशनी दिखाई देती है, फर्श पर कार्डबोर्ड बॉक्स, बोतलें और सफाई का सामान बिखरा हुआ है, जो उनके इस कदम के अंतिम चरण का संकेत देता है। यह स्पष्ट नहीं है कि वह अभी अपार्टमेंट से बाहर किसी नई जगह पर गई हैं या शहर से बाहर गई हैं।

पहले कही थी ये बात

वैसे इससे पहले अपने लंबे यूट्यूब वीडियो में अपूर्वा ने बताया था कि वो काफी परेशान हैं, क्योंकि उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि एक शख्स ने उन्हें धमकी दी कि उसे उनका घर पता है और वो उसे जान से मार देगा। इस पूरे मामले के बीच लगातार उन्हें खतरा महसूस होता रहा और इसके चलते वो अपने दोस्त के घर पर रहने के लिए मजबूर हो गई थीं। इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि उनके मैनेजर और वकील भी उन्हें ये घर छोड़ने के लिए कह रहे थे। शायद इसी के चलते उन्होंने ये घर बदला हो।





Source link

2589720cookie-check‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद मजबूर हुईं अपूर्वा मखीजा, लाचारी में उठाया ये बड़ा कदम, पोस्ट में दिखाई झलक
Artical

Comments are closed.

10 जून को एक बार फिर चैटजीपीटी डाउन, वैश्विक आउटेज से लाखों यूजर्स प्रभावित, ओपनएआई ने दी जानकारी     |     HDFC Life Declares Rs. 4102 Cr. Bonus for Policyholders     |     ‘Result of Centre’s callousness’: Mamata Banerjee slams government on Pahalgam terror attack; says BJP politicising bravery of forces | India News     |     Muzaffarpur Road Accident Hotel Owner Dies Children Injured – Amar Ujala Hindi News Live     |     Fraud In Postal Stamps Investigation Is Going On In The Files, The Mystery Is Not Being Solved – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: डंकी रूट से यात्री को अमेरिका भेजकर ठगी करने वाला एजेंट गिरफ्तार     |     Chhindwara News: Woman Brutally Murdered In Live-in Relationship With Brother-in-law In Barkuhi – Madhya Pradesh News     |     Alwar News: Cyber Fraud Of 93 Lakhs In Name Of Investment, 2nd Accused Vishal Arrested; Equipment Recovered – Alwar News     |     Flight Service Started From Hisar To Chandigarh – Amar Ujala Hindi News Live     |     Forest Fire Hp Weather Is Kind In Himachal Pradesh Fire Season Is More Relieving Than Last Year – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088