Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Samastipur: Palayan Roko Naukari Do Yatra, Youth Congress Says Govt Is Not For Youth, But For Capitalists - Bihar News - पलायन रोको नौकरी दो यात्रा:बेरोजगारी पर फूटा युवाओं का गुस्सा, यूथ कांग्रेस बोल... यूपी कांग्रेस जिलाध्यक्ष विवाद: कमेटी बनाकर जिलास्तर पर दूर की जाएंगी समस्याएं, पदाधिकारी शुरू करेंगे दौरे Bhopal: टमाटर के गिरते दाम पर PCC चीफ का तंज, बोले-किसान घाटे में, सरकार करे गुणवत्तापूर्ण टमाटर की मार्केटिंग Karauli: Villagers Troubled By Waterlogging In Dirty Drains, Warned Of Agitation If Problem Is Not Resolved - Karauli News 'Kunal Kamra cannot freely go anywhere in India': Shiv Sena MP warns comedian over jibe at dy CM Eknath Shinde; all you need to know | India News DC vs LSG Dream11 Prediction: इस फॉर्मूले से बनाएं अपनी टीम, कप्तान और उपकप्तान के लिए चुनें ये प्लेयर Bihar News : भारत सरकार शिक्षकों को कराएगी स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग, जानिए किनको और कैसे मिलेगा फायदा Up: Dead Bodies Of Boyfriend And Girlfriend Found Hanging In The House In Muzaffarnagar - Amar Ujala Hindi News Live MP News: 31 मार्च तक नहीं चुकाया संपत्ति कर तो अदा करना होगी दोगुनी राशि, भोपाल नगर निगम ने चेताया Banswara News: 12-year-old Girl Throat-slit In Broad Daylight, Ornaments Snatched From Nose And Ears - Amar Ujala Hindi News Live

भारत के एक्सपोर्ट में लगातार चौथे महीने दर्ज की गई गिरावट, फरवरी में 36.91 अरब डॉलर का हुआ निर्यात


export, import, trade deficits, wholesale inflation rate, wpi

Photo:ADANI PORTS चालू वित्त वर्ष के पहले 11 महीनों में बढ़ा देश का निर्यात

पेट्रोलियम की कीमतों में उतार-चढ़ाव और वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण फरवरी में भारत का वस्तुओं का निर्यात लगातार चौथे महीने घटकर 36.91 अरब डॉलर रह गया। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों में ये जानकारी दी गई। बताते चलें कि पिछले साल फरवरी में भारत ने 41.41 अरब डॉलर की वस्तुओं का निर्यात किया था। हालांकि, वाणिज्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी में व्यापार घाटे में कमी देखने को मिली है और ये घटकर 14.05 अरब डॉलर रह गया। दरअसल, इस साल फरवरी में देश का आयात घटकर 50.96 अरब डॉलर पर आ गया था और इसी वजह से भारत के व्यापार घाटे में कमी दर्ज की गई है। 

चालू वित्त वर्ष के पहले 11 महीनों में बढ़ा देश का निर्यात

निर्यात के आंकड़ों के मुकाबले आयात का आंकड़ा ज्यादा होने पर व्यापार घाटे की स्थिति बनती है। कुल मिलाकर, चालू वित्त वर्ष के पहले 11 महीनों (अप्रैल-फरवरी) में वस्तु और सेवा निर्यात 6.24 प्रतिशत बढ़कर 750.53 अरब डॉलर हो गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में ये 706.43 अरब डॉलर था। पिछले चार महीनों (नवंबर, 2024-फरवरी-2025) के दौरान भारत के उत्पाद निर्यात में मूल्य के लिहाज से गिरावट देखी गई। जनवरी में उत्पाद निर्यात 36.43 अरब डॉलर रहा, जबकि एक साल पहले ये 37.32 अरब डॉलर था। दिसंबर में ये 38.01 अरब डॉलर रहा, जबकि दिसंबर 2023 में ये 38.39 अरब डॉलर था। वहीं नवंबर, 2024 में उत्पाद निर्यात 32.11 अरब डॉलर रह गया जो एक साल पहले की समान अवधि में 33.75 अरब डॉलर था।

थोक महंगाई में मामूली बढ़ोतरी

सरकार ने आज आयात-निर्यात के साथ-साथ मु्द्रास्फीति के भी आंकड़े जारी किए। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस साल फरवरी में थोक कीमतों पर आधारित मुद्रास्फीति मामूली रूप से बढ़कर 2.38 प्रतिशत हो गई। जनवरी में थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित मुद्रास्फीति 2.31 प्रतिशत के स्तर पर थी। लगातार तीन महीने की गिरावट के बाद फरवरी में डब्ल्यूपीआई में मामूली बढ़ोतरी देखी गई। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने बयान में कहा कि फरवरी, 2025 में मुद्रास्फीति की दर में हुई बढ़ोतरी मुख्य रूप से खाद्य उत्पादों, खाद्य वस्तुओं, अन्य विनिर्मित वस्तुओं, गैर-खाद्य वस्तुओं और कपड़ा आदि के मूल्यों में वृद्धि के कारण है।

पीटीआई इनपुट्स के साथ

Latest Business News





Source link

2600490cookie-checkभारत के एक्सपोर्ट में लगातार चौथे महीने दर्ज की गई गिरावट, फरवरी में 36.91 अरब डॉलर का हुआ निर्यात
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Samastipur: Palayan Roko Naukari Do Yatra, Youth Congress Says Govt Is Not For Youth, But For Capitalists – Bihar News – पलायन रोको नौकरी दो यात्रा:बेरोजगारी पर फूटा युवाओं का गुस्सा, यूथ कांग्रेस बोली     |     यूपी कांग्रेस जिलाध्यक्ष विवाद: कमेटी बनाकर जिलास्तर पर दूर की जाएंगी समस्याएं, पदाधिकारी शुरू करेंगे दौरे     |     Bhopal: टमाटर के गिरते दाम पर PCC चीफ का तंज, बोले-किसान घाटे में, सरकार करे गुणवत्तापूर्ण टमाटर की मार्केटिंग     |     Karauli: Villagers Troubled By Waterlogging In Dirty Drains, Warned Of Agitation If Problem Is Not Resolved – Karauli News     |     ‘Kunal Kamra cannot freely go anywhere in India’: Shiv Sena MP warns comedian over jibe at dy CM Eknath Shinde; all you need to know | India News     |     DC vs LSG Dream11 Prediction: इस फॉर्मूले से बनाएं अपनी टीम, कप्तान और उपकप्तान के लिए चुनें ये प्लेयर     |     Bihar News : भारत सरकार शिक्षकों को कराएगी स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग, जानिए किनको और कैसे मिलेगा फायदा     |     Up: Dead Bodies Of Boyfriend And Girlfriend Found Hanging In The House In Muzaffarnagar – Amar Ujala Hindi News Live     |     MP News: 31 मार्च तक नहीं चुकाया संपत्ति कर तो अदा करना होगी दोगुनी राशि, भोपाल नगर निगम ने चेताया     |     Banswara News: 12-year-old Girl Throat-slit In Broad Daylight, Ornaments Snatched From Nose And Ears – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088