Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Air India plane crash: Government says formal probe launched; forming expert panel to examine incident | India News Bihar : Bjp Party Giriraj Singh Targeted Congress Party Rahul Gandhi Speaks Pakistan Language Bhagalpur Bihar - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar :गिरिराज सिंह कांग्रेस पर भड़के, कहा Meerut: Semi-nude Body Found Near Gandhi Bagh, The Woman Who Was Told, Turned Out To Be Alive - Amar Ujala Hindi News Live International Yoga Day 2025 Additional Secretary Held A Meeting Regarding The Program In Gairsain - Amar Ujala Hindi News Live Minor Son Killed His Father To Save His Mother - Jabalpur News Khushboo Rajpurohit Of Balotra Going To London To Meet Her Husband Died In Ahmedabad Plane Crash - Amar Ujala Hindi News Live प्रदूषण को लेकर हरियाणा में सख्ती: अब इन वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार लागू करने जा रही नए नियम बांग्लादेश क्रिकेट में हुआ बड़ा बदलाव, धाकड़ ऑलराउंडर बना टीम का नया कप्तान Ahmedabad Plane Crash: एक्टर विक्रांत मैसी के भाई की प्लेन क्रैश में दर्दनाक मौत, लिखा इमोशनल पोस्ट iPhone 14 256GB में हुआ बड़ा Price Drop, एंड्रॉयड की कीमत में बिक रहा Apple का फोन

Uddhav Won’t Have ‘any Issue’ With Raj If He Keeps Away From Bjp, Shinde’s Sena: Saamana News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live


महाराष्ट्र में इन दिनों उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के एक साथ आने की अटकलें तेज है। इसी बीच शिवसेना (यूबीटी) ने सोमवार को कहा कि अगर मनसे प्रमुख राज ठाकरे भाजपा और एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना से दूरी बना लें, तो उनके और उद्धव ठाकरे के बीच किसी भी तरह के विवाद की कोई गुंजाइश नहीं है। पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में लिखा गया कि उद्धव और राज के बीच संभावित सुलह की चर्चा से महाराष्ट्र विरोधी ताकतें परेशान हैं। साथ ही संपादकीय में ये भी दावा किया गया कि अगर भाजपा और शिंदे को दूर रखा जाए, तो दोनों ठाकरे भाई फिर साथ आ सकते हैं।

Trending Videos

बता दें कि इन अटकलों को खुद हा राज-उद्धव ठाकरे ने हवा दी है। जहां राज ठाकरे पहले ही कह चुके हैं कि अगर मराठी लोगों के हित में हो, तो एक साथ आना मुश्किल नहीं है। वहीं उद्धव ठाकरे ने भी कहा है कि वह छोटे-मोटे मुद्दों को नजरअंदाज करने को तैयार हैं, बशर्ते महाराष्ट्र के हितों के खिलाफ कोई काम न हो।

ये भी पढ़ें:- Maharashtra: क्या साथ आएंगे राज और उद्धव ठाकरे, क्यों और कैसे तेज हुई अटकलें, कब तक साफ हो सकती है स्थिति?

शिवसेना ने स्पष्ट किया रुख

सामना में यह भी कहा गया कि जिन मुद्दों की बात राज कर रहे हैं, वे कभी जनता के सामने नहीं आए। जब शिवसेना की शुरुआत हुई थी, तब भी लक्ष्य मराठी लोगों के हक की लड़ाई था। आज भी वही है। ऐसे में विवाद कहां है?इसके साथ ही संपादकीय में आरोप लगाया गया कि भाजपा और शिंदे की सेना ने जानबूझकर इन मुद्दों को हवा दी और राज के जरिए शिवसेना (यूबीटी) पर निशाना साधा। लेकिन इसका फायदा एमएनएस को नहीं हुआ, उल्टा इससे मराठी एकता को नुकसान पहुंचा।

लेख में आगे कहा गया कि राज ठाकरे ने पहले पीएम मोदी और अमित शाह को महाराष्ट्र में आने से रोकने की बात की थी, लेकिन बाद में अपने उस रुख पर कायम नहीं रह पाए। 2024 के चुनाव में एमएनएस ने पीएम मोदी को तीसरे कार्यकाल के लिए बिना शर्त समर्थन भी दे दिया।

ये भी पढ़ें:- Supreme Court: पूजा खेडकर को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, दो मई को दिल्ली पुलिस के सामने हाजिरी के दिया आदेश

भाजपा का हिंदुत्व नकली- शिवसेना

इसके साथ ही शिवसेना ने संपादकीय में यह आरोप भी लगाया कि भाजपा का हिंदुत्व नकली और खोखला है और राज ठाकरे उसके जाल में फंस गए। साथ ही अंत में चेतावनी दी गई कि अगर जीवनभर आपसी झगड़ों में ही समय बर्बाद होता रहा, तो महाराष्ट्र कभी माफ नहीं करेगा।



Source link

2611960cookie-checkUddhav Won’t Have ‘any Issue’ With Raj If He Keeps Away From Bjp, Shinde’s Sena: Saamana News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Air India plane crash: Government says formal probe launched; forming expert panel to examine incident | India News     |     Bihar : Bjp Party Giriraj Singh Targeted Congress Party Rahul Gandhi Speaks Pakistan Language Bhagalpur Bihar – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar :गिरिराज सिंह कांग्रेस पर भड़के, कहा     |     Meerut: Semi-nude Body Found Near Gandhi Bagh, The Woman Who Was Told, Turned Out To Be Alive – Amar Ujala Hindi News Live     |     International Yoga Day 2025 Additional Secretary Held A Meeting Regarding The Program In Gairsain – Amar Ujala Hindi News Live     |     Minor Son Killed His Father To Save His Mother – Jabalpur News     |     Khushboo Rajpurohit Of Balotra Going To London To Meet Her Husband Died In Ahmedabad Plane Crash – Amar Ujala Hindi News Live     |     प्रदूषण को लेकर हरियाणा में सख्ती: अब इन वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार लागू करने जा रही नए नियम     |     बांग्लादेश क्रिकेट में हुआ बड़ा बदलाव, धाकड़ ऑलराउंडर बना टीम का नया कप्तान     |     Ahmedabad Plane Crash: एक्टर विक्रांत मैसी के भाई की प्लेन क्रैश में दर्दनाक मौत, लिखा इमोशनल पोस्ट     |     iPhone 14 256GB में हुआ बड़ा Price Drop, एंड्रॉयड की कीमत में बिक रहा Apple का फोन     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088