Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
गुंडागर्दी मंजूर नहीं चलेगी: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने फाइनेंस कंपनी को लगाई फटकार, अंबाला के एसपी को आदेश Himachal News: पुलिस को देख निगल लिया चिट्टा, घर से अमेरिकन पिस्टल हुई बरामद; बिलासपुर जिले का मामला IPL में अनसोल्ड रहे धाकड़ बल्लेबाज ने 19 गेंद में जड़ा तूफानी अर्धशतक, 10 ओवर में ठोक डाले 134 रन Reliance Jio का नया धमाका, स्मार्टफोन में अब कम स्टोरेज की नहीं खलेगी कमी क्या आपने कभी आटे के बिस्किट खाए हैं? घर पर ही इस रेसिपी को फॉलो कर बनाएं क्या रियल एस्टेट सेक्टर फिर मंदी की चपेट में आया? घरों की बिक्री 23% गिरी, जानें इसके पीछे की वजह Video : कपूरथला के जालंधर रोड पर कूड़े के ढेर में लगी आग, फैला धुआं - Amar Ujala Hindi News Live EC is a dysfunctional body, a failed institution: Kapil Sibal | India News भंसाली की ‘हीरामंडी’ में ये सीन करने से फरीदा जलाल ने साफ़ किया मना, बोलीं- ये मुझसे नहीं होगा, मैं अनकम्फर्टेबल.. Bihar Ness: A Young Man Who Went Out For A Morning Walk Died After Being Hit By A Truck: Bihar News Updates - Amar Ujala Hindi News Live

Radhakrishnan Phag Yatra Started In Dewas, Public Representatives And Common People Including Mla Participated – Dewas News


प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सामाजिक समरसता मंच द्वारा राधा-कृष्ण फाग यात्रा का आयोजन किया गया। यह भव्य यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुई। फाग यात्रा का शुभारंभ देवास के जवाहर चौक से हुआ और समापन सयाजी द्वार पर किया गया। इस दौरान शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

Trending Videos

ये भी पढ़ें- चार घंटे चली गेर में पांच लाख लोगों के उत्साह से पटी सड़कें 90 मिनट में साफ, निगम ने किया करिश्मा

फाग यात्रा में सांस्कृतिक झलक

फाग यात्रा में जहां होली के गीतों पर लोग झूमते नजर आए, वहीं आदिवासी संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा में आदिवासी समुदाय के लोग नृत्य करते हुए शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए श्रद्धालुओं ने पूरे माहौल को आनंदमय बना दिया। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हुए, जिन्होंने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

भव्य आरती के साथ हुआ शुभारंभ

फाग यात्रा के प्रारंभ से पहले जवाहर चौक पर भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के गणमान्य नागरिक और राजनीतिक हस्तियां उपस्थित रहीं। आरती में विधायक गायत्री राजे पवार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, भाजपा जिला अध्यक्ष राय सिंह सेंधव, पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आरती के बाद भजनों और होली गीतों के बीच फाग यात्रा निकाली गई, जिसमें सभी श्रद्धालु रंगों से सराबोर होकर भक्ति और उल्लास में झूमते दिखे।

ये भी पढ़ें- रंगपंचमी की धूम; शहर में निकली भोलेनाथ की झांकी, शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल मौजूद

शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी यात्रा

फाग यात्रा जवाहर चौक से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। भजनों पर नृत्य करते हुए लोगों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। राधा-कृष्ण की भक्ति में लीन श्रद्धालु झूमते हुए नजर आए।

समापन और भक्तिमय माहौल

फाग यात्रा का समापन सयाजी द्वार पर हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस आयोजन में शहरवासियों ने पूरे जोश और उल्लास के साथ भाग लिया और सामाजिक समरसता मंच द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना की।

शहर में निकली फाग यात्रा

शहर में निकली फाग यात्रा

 

शहर में निकली फाग यात्रा

शहर में निकली फाग यात्रा

 

शहर में निकली फाग यात्रा

शहर में निकली फाग यात्रा

 



Source link

2614500cookie-checkRadhakrishnan Phag Yatra Started In Dewas, Public Representatives And Common People Including Mla Participated – Dewas News
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

गुंडागर्दी मंजूर नहीं चलेगी: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने फाइनेंस कंपनी को लगाई फटकार, अंबाला के एसपी को आदेश     |     Himachal News: पुलिस को देख निगल लिया चिट्टा, घर से अमेरिकन पिस्टल हुई बरामद; बिलासपुर जिले का मामला     |     IPL में अनसोल्ड रहे धाकड़ बल्लेबाज ने 19 गेंद में जड़ा तूफानी अर्धशतक, 10 ओवर में ठोक डाले 134 रन     |     Reliance Jio का नया धमाका, स्मार्टफोन में अब कम स्टोरेज की नहीं खलेगी कमी     |     क्या आपने कभी आटे के बिस्किट खाए हैं? घर पर ही इस रेसिपी को फॉलो कर बनाएं     |     क्या रियल एस्टेट सेक्टर फिर मंदी की चपेट में आया? घरों की बिक्री 23% गिरी, जानें इसके पीछे की वजह     |     Video : कपूरथला के जालंधर रोड पर कूड़े के ढेर में लगी आग, फैला धुआं – Amar Ujala Hindi News Live     |     EC is a dysfunctional body, a failed institution: Kapil Sibal | India News     |     भंसाली की ‘हीरामंडी’ में ये सीन करने से फरीदा जलाल ने साफ़ किया मना, बोलीं- ये मुझसे नहीं होगा, मैं अनकम्फर्टेबल..     |     Bihar Ness: A Young Man Who Went Out For A Morning Walk Died After Being Hit By A Truck: Bihar News Updates – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088