Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Gaya Bihar News : Union Minister Jitan Ram Manjhi Targeted Rjd Party Lalu Yadav Gaya Bjp Party - Bihar News - Bihar :जीतन राम मांझी लालू प्रसाद पर जमकर बरसे, कहा 175 Kg Of Ganja Being Brought From Odisha Seized - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand Poisonous Buckwheat Police Tightened Its Grip On Buckwheat Network From Saharanpur To Dehradun - Amar Ujala Hindi News Live Video : In Paharganj A Minor Boy Ran Over A Two-year-old Girl Playing In Street With His Car Death - Amar Ujala Hindi News Live Damoh News: Devotees Offered 15 Kg Silver And Five Tolas Of Gold To Badi Devi - Damoh News 1 अप्रैल को स्कूल चलें हम अभियान-2025 का शुभारंभ करेंगे सीएम डॉ मोहन यादव, राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम भी होगा Wanted Accused Arrested In The Case Of Cheating Of Rs 10 Lakh By Selling Fake Gold As Real - Rajasthan News Haryana: पंजाब से चला ट्रक... बिहार थी मंजिल, हरियाणा पुलिस ने रोका, गैस कंटेनर में जो मिला उससे पुलिस भी सन्न Himachal: कार्बन क्रेडिट पर अपना दावा मजबूती से पेश करेगा हिमाचल, 11 अप्रैल को होगी बैठक एमएस धोनी ने खो दिया आईपीएल रिटायरमेंट का सुनहरा मौका, क्या ये सीजन होगा आखिरी

अरमान मलिक के दादा भी थे संगीत के सुपरस्टार, 2 दिग्गजों के अहंकार में पिस गया था करियर, गुरुदत्त के रहे रूममेट


Armaan Malik
Image Source : INSTAGRAM
अरमान मलिक

बॉलीवुड के सुपरहिट सिंगर अरमान मलिक इन दिनों अपने पारिवारिक कलेश की वजह से सुर्खियों में हैं। अरमान मलिक के भाई अमाल मलिक ने हाल ही में अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उनके परिवार में रिश्ते ठीक नहीं हैं। इतना ही नहीं अरमान मलिक के भाई अमाल मलिक ने घर छोड़ने तक की बात कही है। इन विवादों के बीच हम आपको बताते हैं अरमान मलिक के दादा सरदार मलिक की कहानी। जिसने इस मलिक परिवार में संगीत के बीज बोए और बॉलीवुड को 1 नहीं बल्कि 2 सुपरहिट संगीतकार दिए। लेकिन सरदार मलिक खुद कभी संगीत में उतना नाम नहीं कमा पाए। इसके पीछे की वजह भी बॉलीवुड के 2 दिग्गजों का अहंकार रहा है। 

2 दिग्गजों के अहंकार में पिस गया सरदार मलिक का करियर?

बता दें कि सरदार मलिक भी संगीत के बादशाह रहे हैं और ब्लैक एंड व्हाइट पर्दे से लेकर रंगीन फिल्मों तक अपने संगीत का जलवा दिखाया है। 13 जनवरी 1930 को पंजाब के कपूरथाला में जन्मे सरदार मलिक ने अपनी स्कूल की पढ़ाई उत्तराखंड से पूरी की और यहीं पर संगीत की शिक्षा ली। उत्तराखंड के अल्मोड़ा शहर में उदय शंकर इंडिया कल्चरल सेंटर से डांस की तालीम ली और संगीत के गुण सीखे। लेकिन होश संभालने की शौहरत का भूत सवार हुआ तो मुंबई आ गए। यहां 40 के दशक में मुंबई में अपना नाम कमाने के लिए स्ट्रगल करने लगे। यहां सरदार मलिक की दोस्ती गुरुदत्त से हुई और दोनों एक ही कमरे में किराए पर रहकर संघर्ष करने लगे। गुरुदत्त आगे चलकर बड़े एक्टर और डायरेक्टर बने वहीं सरदार मलिक ने संगीत की दुनिया में अपना हाथ आजमाया। सरदार मलिक ने मुंबई की गलियों की खाक छानी और साल 1953 में रिलीज हुई फिल्म ‘ठोकर’ में म्यूजिक कंपोज करने का मौका मिला। सरदार मलिक का टैलेंट इस फिल्म में दिखा और हिट हो गए। साल 1961 में रिलीज हुई फिल्म ‘सारंग’ में सरदार मलिक ने कमाल कर दिया और संगीत के सुपरस्टार बन गए। लेकिन कुछ समय बाद ही सरदार मलिक का तत्कालीन सुपरहिट सिंगर लता मंगेशकर और राइटर साहिर के बीच ईगो क्लेश हो गया। दोनों ने एक साथ काम करने से मना कर दिया। सरदार मलिक को इसका सबसे ज्यादा नुकसान हुआ और एक साथ कई प्रोजेक्ट चले गए। 

परिवार में बोए संगीत के बीज

हालांकि सरदार मलिक ने अपने करियर में 600 से ज्यादा गानों को कंपोज किया और कई सुपरहिट गाने भी गाए। सरदार मलिक भले ही बॉलीवुड में उतना नाम नहीं कमा पाए लेकिन फिर भी संगीत के बीज अपने परिवार में बोते रहे। सरदार मलिक ने बिलकिस से शादी की जिससे उनके 3 बेटे हुए। जिनमें से सबसे बड़े अनु मलिक ने भी अपने पिता की संगीत की दुनिया में कदम रखा और बाद में बॉलीवुड के सबसे बड़े हिट डायरेक्टर बने। अनु मलिक को आज भी कई फिल्मों में संगीत के लिए जाना जाता है और म्यूजिक रियालिटी शोज में देखा जाता है। इसके अलावा सरदार के छोटे बेटे डब्बू मलिक भी एक बेहतरीन एक्टर और म्यूजिक कंपोजर हैं जो अरमान मलिक के पिता भी हैं। 

तीसरी पीढ़ी के स्टार हैं अरमान मलिक

वहीं सरदार मलिक के पोते अरमान मलिक ने भी सिंगिंग की दुनिया को अपना करियर बनाया और सुपरहिट रहे। अरमान मलिक ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन गानों से नवाजा। आज अरमान मलिक बॉलीवुड के सबसे सुपरहिट सिंगर्स में गिने जाते हैं। बीते दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों बटोरने वाले अरमान मलिक इन दिनों अपने पारिवारिक विवाद के चलते सुर्खियों में हैं। अरमान मलिक के भाई अमाल मलिक ने अपने ही पेरेंट्स पर भेदभाव करने के आरोप लगाते हुए घर छोड़ दिया है। इस विवाद को लेकर ये मलिक परिवार सुर्खियां बटोर रहा है। 

Latest Bollywood News





Source link

2622070cookie-checkअरमान मलिक के दादा भी थे संगीत के सुपरस्टार, 2 दिग्गजों के अहंकार में पिस गया था करियर, गुरुदत्त के रहे रूममेट
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Gaya Bihar News : Union Minister Jitan Ram Manjhi Targeted Rjd Party Lalu Yadav Gaya Bjp Party – Bihar News – Bihar :जीतन राम मांझी लालू प्रसाद पर जमकर बरसे, कहा     |     175 Kg Of Ganja Being Brought From Odisha Seized – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Poisonous Buckwheat Police Tightened Its Grip On Buckwheat Network From Saharanpur To Dehradun – Amar Ujala Hindi News Live     |     Video : In Paharganj A Minor Boy Ran Over A Two-year-old Girl Playing In Street With His Car Death – Amar Ujala Hindi News Live     |     Damoh News: Devotees Offered 15 Kg Silver And Five Tolas Of Gold To Badi Devi – Damoh News     |     1 अप्रैल को स्कूल चलें हम अभियान-2025 का शुभारंभ करेंगे सीएम डॉ मोहन यादव, राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम भी होगा     |     Wanted Accused Arrested In The Case Of Cheating Of Rs 10 Lakh By Selling Fake Gold As Real – Rajasthan News     |     Haryana: पंजाब से चला ट्रक… बिहार थी मंजिल, हरियाणा पुलिस ने रोका, गैस कंटेनर में जो मिला उससे पुलिस भी सन्न     |     Himachal: कार्बन क्रेडिट पर अपना दावा मजबूती से पेश करेगा हिमाचल, 11 अप्रैल को होगी बैठक     |     एमएस धोनी ने खो दिया आईपीएल रिटायरमेंट का सुनहरा मौका, क्या ये सीजन होगा आखिरी     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088