Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
On cam: Two-year-old girl crushed under car being driven by teen in Delhi | India News Gaya Bihar News : Union Minister Jitan Ram Manjhi Targeted Rjd Party Lalu Yadav Gaya Bjp Party - Bihar News - Bihar :जीतन राम मांझी लालू प्रसाद पर जमकर बरसे, कहा 175 Kg Of Ganja Being Brought From Odisha Seized - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand Poisonous Buckwheat Police Tightened Its Grip On Buckwheat Network From Saharanpur To Dehradun - Amar Ujala Hindi News Live Video : In Paharganj A Minor Boy Ran Over A Two-year-old Girl Playing In Street With His Car Death - Amar Ujala Hindi News Live Damoh News: Devotees Offered 15 Kg Silver And Five Tolas Of Gold To Badi Devi - Damoh News 1 अप्रैल को स्कूल चलें हम अभियान-2025 का शुभारंभ करेंगे सीएम डॉ मोहन यादव, राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम भी होगा Wanted Accused Arrested In The Case Of Cheating Of Rs 10 Lakh By Selling Fake Gold As Real - Rajasthan News Haryana: पंजाब से चला ट्रक... बिहार थी मंजिल, हरियाणा पुलिस ने रोका, गैस कंटेनर में जो मिला उससे पुलिस भी सन्न Himachal: कार्बन क्रेडिट पर अपना दावा मजबूती से पेश करेगा हिमाचल, 11 अप्रैल को होगी बैठक

राजस्थान रॉयल्स का कप्तान बनते ही रियान पराग का पहला रिएक्शन आया सामने, कही ये बड़ी बात


रियान पराग
Image Source : PTI
रियान पराग

Rajashthan Royals Captain: राजस्थान रॉयल्स के नियमित कप्तान संजू सैमसन इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में चोटिल हो गए थे। इसी वजह से वह आईपीएल 2025 के तीन शुरुआती मैचों में राजस्थान रॉयल्स के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलेंगे और कप्तानी नहीं करेंगे। ऐसे में आईपीएल 2025 के शुरुआती तीन मैचों के लिए राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की जिम्मेदारी युवा रियान पराग को सौंपी गई है। 

पराग का रिएक्शन आया सामने

रियान पराग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि कुछ मैचों में लीडर के तौर पर बड़ी भूमिका निभानी होगी। इस चुनौती के लिए तैयार हूं। इसके बाद उन्होंने संजू सैमसन और राजस्थान रॉयल्स को टैग भी किया है और उन्होंने दिल वाली इमोजी भी लगाई है। 

राजस्थान रॉयल्स की टीम के होंगे सातवें कप्तान

अभी तक राजस्थान रॉयल्स के लिए 6 खिलाड़ियों ने कप्तानी की जिम्मेदारी निभाई है। इनमें संजू सैमसन, शेन वॉर्न, राहुल द्रविड़, शेन वॉटसन, स्टीव स्मिथ और अजिंक्य रहाणे के नाम शामिल हैं। राजस्थान के लिए संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 61 मैचों में कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली है, जिसमें से 31 में टीम ने जीत हासिल की है और 29 में राजस्थान को हार का सामना करना पड़ा था। रियान पराग राजस्थान की टीम के सातवें कप्तान होंगे। 

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए बना चुके 1000 से ज्यादा रन

रियान पराग साल 2019 से ही आईपीएल में खेल रहे हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल के 70 मैचों में 1173 रन बनाए हैं, जिसमें 6 अर्धशतक शामिल रहे हैं। आईपीएल में उनका हाईएस्ट स्कोर 84 रन रहा है। इसके अलावा वह भारतीय टीम के लिए एक वनडे मैच और 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। 

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अभी तक सिर्फ एक बार आईपीएल का खिताब जीता है। वह भी साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में। उसके बाद राजस्थान की टीम खिताब नहीं जीत पाई है। संजू सैसमन की कप्तानी में राजस्थान ने आईपीएल 2022 के फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन तब उसे गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। 

यह भी पढ़ें: 

BCCI ने T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम को दिया खास तोहफा, प्लेयर्स को ताउम्र रहेगा याद

IPL में साल 2008 से ही हिस्सा ले रही ये 3 टीमें, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ खिताब जीतने का सपना

Latest Cricket News





Source link

2622090cookie-checkराजस्थान रॉयल्स का कप्तान बनते ही रियान पराग का पहला रिएक्शन आया सामने, कही ये बड़ी बात
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

On cam: Two-year-old girl crushed under car being driven by teen in Delhi | India News     |     Gaya Bihar News : Union Minister Jitan Ram Manjhi Targeted Rjd Party Lalu Yadav Gaya Bjp Party – Bihar News – Bihar :जीतन राम मांझी लालू प्रसाद पर जमकर बरसे, कहा     |     175 Kg Of Ganja Being Brought From Odisha Seized – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Poisonous Buckwheat Police Tightened Its Grip On Buckwheat Network From Saharanpur To Dehradun – Amar Ujala Hindi News Live     |     Video : In Paharganj A Minor Boy Ran Over A Two-year-old Girl Playing In Street With His Car Death – Amar Ujala Hindi News Live     |     Damoh News: Devotees Offered 15 Kg Silver And Five Tolas Of Gold To Badi Devi – Damoh News     |     1 अप्रैल को स्कूल चलें हम अभियान-2025 का शुभारंभ करेंगे सीएम डॉ मोहन यादव, राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम भी होगा     |     Wanted Accused Arrested In The Case Of Cheating Of Rs 10 Lakh By Selling Fake Gold As Real – Rajasthan News     |     Haryana: पंजाब से चला ट्रक… बिहार थी मंजिल, हरियाणा पुलिस ने रोका, गैस कंटेनर में जो मिला उससे पुलिस भी सन्न     |     Himachal: कार्बन क्रेडिट पर अपना दावा मजबूती से पेश करेगा हिमाचल, 11 अप्रैल को होगी बैठक     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088