Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, एक घायल; जानें कैसे हुआ हादसा पुलिस टीम पर हमला: हिरासत में लिए आरोपियों को छुड़ाया, प्रधान सहित छह गिरफ्तार, 25 से 30 पर रिपोर्ट दर्ज Mp Weather Today: Rain And Hailstorm Continues In Madhya Pradesh, There Will Be Rain During Nautapa As Well, W - Amar Ujala Hindi News Live Rajasthan Weather: Life Disrupted Due To Storm In Jodhpur Chittorgarh Sriganganagar, Electricity Poles Broken - Amar Ujala Hindi News Live मलेशिया मास्टर्स टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे श्रीकांत, शानदार अंदाज में मारी एंट्री Bihar: Phulidumar Zone Of Banka Ranked First In The Ranking Of Zonal Offices In April - Amar Ujala Hindi News Live Kanpur: Groom's Hand Shook During Jaimala, Bride Refused To Marry - Amar Ujala Hindi News Live - Kanpur:जयमाल के वक्त कांपा दूल्हे का हाथ, दुल्हन बोली प्रेमी हत्या केस: एमपी हाईकोर्ट ने किशोरी को माना नाबालिग, अब किशोर न्याय बोर्ड में चलेगा मामला Banswara Crime: Couple Lived In Live-in For 5 Months, Now Jcb Dug Out Body Of Girl From Pit; Youth Detained - Amar Ujala Hindi News Live भारत ब्रांड योजना गड़बड़ी मामला: नरवाना और उचाना पहुंची ईडी, कई घरों में की छापेमारी

‘आपसे अनुरोध करती हूं…’ शुभांगी अत्रे ने पूर्व पति के निधन पर किया रिएक्ट, 2 महीने पहले हुआ था तलाक


shubhngi atre
Image Source : INSTAGRAM
शुभांगी अत्रे ने पूर्व पति के निधन पर किया रिएक्ट

‘भाबीजी घर पर हैं’ फेम टीवी एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। 2 महीने पहले ही शुभांगी अत्रे पीयूष पूरे से तलाक के बाद अलग हुई थीं। शादी के 22 साल बाद 5 फरवरी, 2025 को शुभांगी अपने पति से अलग हो गईं। दोनों की तलाक की खबर समाने आते ही सभी को झटका लगा था। दोनों की एक बेटी भी है, जो 18 साल की है। तलाक के दो महीने बाद अभिनेत्री के पूर्व पति पीयूष का निधन हो गया है। पीयूष पिछले कुछ समय से लिवर सिरोसिस से जूझ रहे थे। उन्होंने शनिवार को अंतिम सांस ली। अब अभिनेत्री शुभांगी अत्रे ने पूर्व पति के निधन पर प्रतिक्रिया दी है।

क्या बोलीं शुभांगी अत्रे?

शुभांगी अत्रे ने अब पूर्व पति के निधन पर प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री ने पूर्व पति के निधन पर बात करते हुए कहा- ‘इस समय के दौरान आपकी विचारशीलता मेरे लिए बहुत मायने रखती है। मैं आप सबसे अनुरोध करती हूं कि मुझे इस बारे में बात करने के लिए कुछ समय दें।’

पीयूष पूरे का इस वजह से हुआ निधन

इंडिया टुडे के अनुसार, पीयूष पूरे की मौत तीन दिन पहले इंदौर में हुई थी। शुभांगी और उनकी बेटी को उनके निधन की खबर मिल गई थी। वह लीवर की बीमारी से पीड़ित थे और कुछ दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, उनकी हालत बिगड़ती गई और डॉक्टर उन्हें नहीं बचा सके। दूसरी तरफ तलाक के बाद से ही एक्ट्रेस की पीयूष के साथ बातचीत बंद थी।

इसी साल फरवरी में हुआ था तलाक

शुभांगी अत्रे और पीयूष पूरे का तलाक इसी साल फरवरी में फाइनल हुआ था। वे अपनी शादी के 22 साल बाद 2025 में अलग हो गए। उनकी एक बेटी है, जिसका नाम आशी है। कपल ने अपनी बेटी की वजह से तलाक न लेने का विचार किया था, लेकिन आपसी अनबन के कारण आखिरकार उन्होंने अलग होने का फैसला किया। अभिनेत्री की बेटी आशी फिलहाल अमेरिका में है और पढ़ाई कर रही है।

शुभांगी अत्रे का करियर

शुभांगी अत्रे ने अपने करियर में कई चर्चित टीवी सीरियल्स में काम किया है। इनमें ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘कस्तूरी’, ‘चिड़िया घर’ और ‘भाबीजी घर पर हैं’ जैसे टीवी शोज शामिल हैं। भाबीजी घर पर हैं में शुभांगी ने शिल्पा शिंदे की जगह ली थी, जो मेकर्स के साथ आपसी विवाद के बाद शो से अलग हो गई थीं। वह शो में ‘अंगूरी भाभी’ का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बना चुकी हैं।





Source link

2622400cookie-check‘आपसे अनुरोध करती हूं…’ शुभांगी अत्रे ने पूर्व पति के निधन पर किया रिएक्ट, 2 महीने पहले हुआ था तलाक
Artical

Comments are closed.

Bihar Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, एक घायल; जानें कैसे हुआ हादसा     |     पुलिस टीम पर हमला: हिरासत में लिए आरोपियों को छुड़ाया, प्रधान सहित छह गिरफ्तार, 25 से 30 पर रिपोर्ट दर्ज     |     Mp Weather Today: Rain And Hailstorm Continues In Madhya Pradesh, There Will Be Rain During Nautapa As Well, W – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rajasthan Weather: Life Disrupted Due To Storm In Jodhpur Chittorgarh Sriganganagar, Electricity Poles Broken – Amar Ujala Hindi News Live     |     मलेशिया मास्टर्स टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे श्रीकांत, शानदार अंदाज में मारी एंट्री     |     Bihar: Phulidumar Zone Of Banka Ranked First In The Ranking Of Zonal Offices In April – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: Groom’s Hand Shook During Jaimala, Bride Refused To Marry – Amar Ujala Hindi News Live – Kanpur:जयमाल के वक्त कांपा दूल्हे का हाथ, दुल्हन बोली     |     प्रेमी हत्या केस: एमपी हाईकोर्ट ने किशोरी को माना नाबालिग, अब किशोर न्याय बोर्ड में चलेगा मामला     |     Banswara Crime: Couple Lived In Live-in For 5 Months, Now Jcb Dug Out Body Of Girl From Pit; Youth Detained – Amar Ujala Hindi News Live     |     भारत ब्रांड योजना गड़बड़ी मामला: नरवाना और उचाना पहुंची ईडी, कई घरों में की छापेमारी     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088