Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत Up: Dgp Said There Should Be Strong Security Arrangements During Festivals, Police Force Should Be Present On - Amar Ujala Hindi News Live Delhi: सौरभ भारद्वाज के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग वाली याचिका खारिज, जानें क्या है पूरा मामला Shivpuri- A Quack Doctor Was Found Selling Grocery Items In Shivpuri- In A Raid - Madhya Pradesh News Alwar News Snake In Councillor House Family Ran Out As Soon As They Saw It Wolf Snake Was Rescued - Alwar News Drug Alert: हिमाचल में बनीं 38 दवाओं समेत 103 के सैंपल फेल, कहीं आप ने भी तो नहीं कर लिया सेवन Omar Abdullah: CM Omar Abdullah says Army deployment towards Chinese border opened doors for terrorists in Jammu | India News GT vs MI: शुभमन ने अपने नाम किया ये रिकॉर्ड, IPL में इस मामले में बन गए सबसे तेज भारतीय खिलाड़ी कभी श्रीदेवी-माधुरी दीक्षित को टक्कर देती थी ये सुपरस्टार, एक तरफा प्यार ने तबाह किया करियर इस दिन लॉन्च होगा मोटोरोला का मोटो एज 60 फ्यूजन, जानिए इसके फीचर्स और कीमत

रिश्तों में बढ़ती दूरियों की असली वजह? जया किशोरी की इन 5 बातों से पता चलेगा सच

Jaya Kishori

Jaya Kishori: प्रसिद्ध कथाकार और आध्यात्मिक प्रवक्ता जया किशोरी के विचार न केवल हमारे मन को शांति प्रदान करते हैं, बल्कि जीवन को सही तरीक़े से जीने में मदद करते हैं। सोशल मीडिया पर जया किशोरी के विचारों का वीडियो वायरल होता रहता है, न सिर्फ़ बड़े लोग बल्कि बच्चे भी उनकी बातों को सुनना बहुत पसंद करते हैं। जया किशोरी की शिक्षाएं सरल, और जीवन के हर पहलू को छूने वाली होती है।

जया किशोरी के विचार न सिर्फ हमे जिंदगी और रिश्तों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं, बल्कि उन्हें निभाने और संवारने की भी शिक्षा देते हैं, रिश्तों को निभाना दिन पर दिन लोगों के लिए मुश्किल होता जा रहा है, ऐसे में जया किशोरी के इन विचारों को पढ़कर, आप अपने रिश्तों को सुधारने में मदद कर सकते हैं।

जया किशोरी की ये 5 बातें रिश्ते को बनाएगी मजबूत (Jaya Kishori Quotes)

रिश्ते में समझदारी जरुरी है

जया किशोरी कहती हैं, कि अगर किसी भी रिश्ते में समझदारी है, तो परेशानी कैसी भी क्यों ना हो, आसानी से उसे सुलझाया जा सकता है। रिश्तों में गलतफहमियां, मतभेद, और छोटे मोटे झगड़ों का होना बहुत ही सामान्य बात है। लेकिन इन सबके बावजूद अगर पार्टनर एक दूसरे को समझने और हालात को सुलझाने की कोशिश करें, तो कोई भी समस्या बड़ी नहीं होती है।

रिश्ते भावनाओं पर टिके होते हैं

जया किशोरी कहती हैं, कि जो लोग दिल से जुड़े होते हैं वे कभी भी दूर नहीं जाते हैं फिर चाहे वे शारीरिक रूप से कितने भी दूर क्यों न हो। उनका कहना है कि सच्चे रिश्ते भावनाओं पर टिके होते हैं, न कि सिर्फ़ शारीरिक उपस्थिति पर। जब विश्वास मज़बूत होता है तब दूरियां मायने नहीं रखती।

ईमानदारी और विश्वास

जया किशोरी कहती हैं, रिश्तों में ईमानदारी और विश्वास सबसे बड़ी ताक़त होती है, अगर आपके रिश्ते में ये दोनों चीज़ें नहीं है तो फिर प्यार कितना भी क्यों न हो रिश्ता ज़्यादा दिनों तक नहीं टिकता है। ईमानदारी और विश्वास से रिश्ता मज़बूत बनता है और टिकाऊ भी।

उम्मीद नहीं रखनी चाहिए

जया किशोरी कहती हैं, रिश्ते में उम्मीदें रखने से निराशा होती है। इसलिए कभी भी अपने रिश्ते में उम्मीद नहीं रखनी चाहिए केवल प्यार देना चाहिए। बिना शर्त की सिर्फ़ प्यार देने से रिश्ता मज़बूत होता है और रिश्तों की सच्चाई और गहराई साफ़ नज़र आती है।

सम्मान जरुरी है

जया किशोरी कहती हैं, कि रिश्ते में प्यार जितना ही ज़रूरी होता है सम्मान। अगर किसी रिश्ते में प्यार और सम्मान दोनों चीज़ें हैं तो वह रिश्ता बहुत ही अनमोल है, अगर आपके रिश्ते में प्यार है, लेकिन सम्मान नहीं है, तो फिर आप कितनी भी कोशिश क्यों न करें रिश्तों में दूरी आना स्वाभाविक है।

 

2622930cookie-checkरिश्तों में बढ़ती दूरियों की असली वजह? जया किशोरी की इन 5 बातों से पता चलेगा सच
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Bihar News : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत     |     Up: Dgp Said There Should Be Strong Security Arrangements During Festivals, Police Force Should Be Present On – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi: सौरभ भारद्वाज के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग वाली याचिका खारिज, जानें क्या है पूरा मामला     |     Shivpuri- A Quack Doctor Was Found Selling Grocery Items In Shivpuri- In A Raid – Madhya Pradesh News     |     Alwar News Snake In Councillor House Family Ran Out As Soon As They Saw It Wolf Snake Was Rescued – Alwar News     |     Drug Alert: हिमाचल में बनीं 38 दवाओं समेत 103 के सैंपल फेल, कहीं आप ने भी तो नहीं कर लिया सेवन     |     Omar Abdullah: CM Omar Abdullah says Army deployment towards Chinese border opened doors for terrorists in Jammu | India News     |     GT vs MI: शुभमन ने अपने नाम किया ये रिकॉर्ड, IPL में इस मामले में बन गए सबसे तेज भारतीय खिलाड़ी     |     कभी श्रीदेवी-माधुरी दीक्षित को टक्कर देती थी ये सुपरस्टार, एक तरफा प्यार ने तबाह किया करियर     |     इस दिन लॉन्च होगा मोटोरोला का मोटो एज 60 फ्यूजन, जानिए इसके फीचर्स और कीमत     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088