Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज ने लगाया शतक, पारी में जड़े 10 चौके, 9 छक्के; टीम का स्कोर बना 289 रन


जैक फेजर मैकगर्क
Image Source : PTI
जैक फेजर मैकगर्क

Delhi Capitals: IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपना पहला मुकाबला 24 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलेगी। आगामी सीजन के लिए दिल्ली ने अक्षर पटेल को कप्तान बनाया है। उनकी कप्तानी में टीम की निगाहें खिताब जीतने पर होंगी। अब आईपीएल शुरू होने से पहले इंट्रा स्क्वाड मैच में दिल्ली कैपिटल्स के लिए जैक फ्रेजर मैकगर्क ने शानदार बल्लेबाजी की है और बेहतरीन शतक लगाया है। 

मैकगर्क ने खेली 110 रनों की पारी 

जैक फ्रेजर मैकगर्क हमेशा से ही विस्फोटक बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। अभी आईपीएल 2025 से पहले उन्होंने इंट्रा स्क्वाड मैच में दिल्ली कैपिटल्स के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश किया और दमदार शतक लगाया। उन्होंने 39 गेंदों में कुल 110 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 10 छक्के शामिल रहे। उनकी वजह से ही टीम 289 रनों का टोटल स्कोर बनाने में सफल हो पाई। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसका वीडियो पोस्ट किया गया है। 

पिछले सीजन ही किया था आईपीएल में डेब्यू

जैक फ्रेजर मैकगर्क ने पिछली सीजन ही आईपीएल में डेब्यू किया था और अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित करने में सफल रहे थे। उन्होंने आईपीएल 2024 के 9 मैचों में कुल 330 रन बनाए थे, जिसमें उनके बल्ले से चार अर्धशतक निकले थे। जिस तरह की लय में वह नजर आ रहे हैं। आगामी सीजन उनके बल्ले से रनों का अंबार देखने को मिल सकता है। 

दिल्ली कैपिटल्स ने आज तक नहीं जीता है खिताब

दिल्ली कैपिटल्स की टीम आज तक एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है। जबकि दिल्ली की टीम आईपीएल के पहले ही सीजन से हिस्सा ले रही है। टीम ने सिर्फ एक बार फाइनल में जगह बनाई है। वह भी साल 2020 में। तब दिल्ली को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। इस बार दिल्ली की टीम के पास फॉफ डु प्लेसिस, केएल राहुल, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क और अक्षर पटेल जैसे स्टार प्लेयर्स मौजूद हैं, जो टी20 क्रिकेट के बड़े महारथी हैं। 

यह भी पढ़ें: 

कबड्डी वर्ल्ड कप 2025: भारत ने सेमीफाइनल में मारी एंट्री, अब इस टीम से होगी कड़ी टक्कर

कब, कहां और कैसे देखें न्यूजीलैंड-पाकिस्तान चौथा T20I, ये है सबसे आसान तरीका

Latest Cricket News





Source link

2628470cookie-checkदिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज ने लगाया शतक, पारी में जड़े 10 चौके, 9 छक्के; टीम का स्कोर बना 289 रन
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Amid Eknath Shinde row, Kamra takes shot at T-Series for ‘being a stooge’ | India News     |     Gopalganj News: In Up, Speeding Vehicle Ran Over A Teacher And His Father Who Going For Treatment, Both Died – Amar Ujala Hindi News Live     |     नोटिस मिलने के बाद सांसद बर्क: अफसर कानून के साथ कर रहे मजाक, जितना जुल्म करेंगे… उतना ज्यादा हौसला बढ़ेगा     |     Haridwar News: Five Madrasas Running Without Registration Were Sealed, One Was Warned – Haridwar News     |     A Young Man Shot Himself With His Father’s Licensed Gun In Shajapur – Amar Ujala Hindi News Live     |     बदल गए Loan से जुड़े नियम, RBI ने जारी किया मास्टर-निर्देश, 1 अप्रैल से होंगे लागू, यहाँ जानें डिटेल      |     Last Few Days to Avail Tax Benefits     |     Udaipur: Royal Court Invites After 300 Years, Five Rajpurohit Villages To Be Honored At City Palace – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rohtak Murder Case: Big Revelation In Rohtak’s Jagdeep Murder Case – Amar Ujala Hindi News Live     |     Shimla Road Accident: Car Lost Control And Fell Into A Ditch, Four People Including Mother And Daughter Died – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088