Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

विराट कोहली IPL इतिहास में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी, अब तक रोहित-धोनी भी नहीं कर सके ये काम


Virat Kohli
Image Source : AP
विराट कोहली

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया। सीजन के पहले ही मुकाबले में इस टी20 लीग के सबसे बड़े खिलाड़ी विराट कोहली के बल्ले का कमाल फैंस को देखने को मिला जिसमें उन्होंने 59 रनों की अपनी नाबाद पारी के दम पर एक ऐसा कीर्तिमान बना दिया जो अब तक आईपीएल के इतिहास में कोई और दूसरा खिलाड़ी बनाने में कामयाब नहीं हो सका। इस मैच में आरसीबी की टीम को 175 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उन्होंने 16.2 ओवर्स में हासिल कर लिया।

कोहली आईपीएल में चार टीमों के खिलाफ 1000 प्लस रन बनाने वाले बने पहले खिलाड़ी

विराट कोहली आईपीएल इतिहास में अब चार अलग-अलग टीमों के खिलाफ 1000 या उससे अधिक रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली ने केकेआर के खिलाफ मुकाबले में 59 रनों की अपनी नाबाद पारी के दौरान 36 गेंदों का सामना किया जिसमें उन्होंने चार चौके लगाने के साथ तीन छक्के भी लगाए। वहीं विराट कोहली ने केकेआर के खिलाफ आईपीएल में अपने 1000 रन पूरे करने से पहले दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स टीम के खिलाफ भी 1000 से अधिक रन बनाए थे। कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जहां 1057 रन बनाए हैं, तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 1053 जबकि पंजाब किंग्स के खिलाफ 1030 रन बनाए हैं।

आरसीबी ने आईपीएल इतिहास में बनाया पावरप्ले में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल के 18वें सीजन में नई ओपनिंग जोड़ी के साथ मैदान पर उतरी है, जिसमें विराट कोहली के साथ पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी फिल साल्ट को मिली है। दोनों ने मिलकर पहले ही मुकाबले में टीम को शानदार शुरुआत देने का काम किया है जिसमें पावरप्ले में ही आरसीबी की टीम ने बिना किसी नुकसान के केकेआर खिलाफ इस मुकाबले में अपना स्कोर 80 रनों तक पहुंचा लिया था। आईपीएल इतिहास में आरसीबी का ये अब तक का पावरप्ले में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

ये भी पढ़ें

विराट कोहली ने अपने करियर में हासिल की बड़ी उपलब्धि, इस मामले में बन गए तीसरे भारतीय खिलाड़ी

SRH vs RR: गेंदबाज या बल्लेबाज हैदराबाद की पिच पर किसका रहेगा बोलबाला, पढ़ें पिच रिपोर्ट

Latest Cricket News





Source link

2632110cookie-checkविराट कोहली IPL इतिहास में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी, अब तक रोहित-धोनी भी नहीं कर सके ये काम
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

‘I’m a woman & dark, time I own both: Kerala chief secretary Sarada Muraleedharan | India News     |     Bihar News: Patna Dm Reviewed Construction Of Municipal Offices, Pre-monsoon Preparations And Pmay – Amar Ujala Hindi News Live     |     News Update Notice To Sho In Varanasi Accused Of Fraud Of 14 Lakhs Arrested – Amar Ujala Hindi News Live     |     Dehradun Famous Nakraunda Robbery And Murder Case Accused Akram Arrested For Theft, Was Out Of Jail On Bail – Amar Ujala Hindi News Live     |     Three Trains Affected Due To Block In Varanasi And Jhansi Division – Madhya Pradesh News     |     Kidnapping A Minor And Gang Raping Her In The Forest – Rajasthan News     |     Himachal Assembly Deputy Cm Mukesh Agnihotri Said There Should Be No Objection In Paying Ten Paise On Cess – Amar Ujala Hindi News Live – हिमाचल विधानसभा:उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले     |     IPL 2025: लखनऊ की हार की क्या रही वजह? कप्तान पंत और कोच क्लूजनर की राय जुदा     |     पैसा रखें तैयार! निसान जल्द लॉन्च करेगी 5-सीटर SUV और ऑल न्यू 7-सीटर MPV, जानें क्या होगा खास?     |     VIDEO : मोगा में अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088