Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Top posts at RAW, IB, CBI, Delhi Police to fall vacant in next three months | India News Bihar: Biodiversity Conservation Will Get New Direction, 1500 Special Trees Identified; Bihar Heritage Trees - Amar Ujala Hindi News Live Prisoner Escape Case Wife Missing Head Constable Said Shakeel Had Escaped Pretending To Be Urinating - Amar Ujala Hindi News Live - बंदी के भागने का मामला:पत्नी गायब…षडयंत्र की आशंका, हेड कांस्टेबल बो... Kedarnath Heli Service 2025 If You Cancel Ticket Before 24 Hours Of Ride Money Will Not Be Refunded - Amar Ujala Hindi News Live Indore News Stamp Duty Hike From April 1, Land Prices To Rise In 4972 Locations - Amar Ujala Hindi News Live Women Congress State President Participated In Nari Nyaya Shakti Samman Program - Ajmer News Now Death Penalty For Chitta Smugglers Himachal Pradesh Organized Crime Bill Introduced In The Assembly - Amar Ujala Hindi News Live BCCI ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, टॉप ग्रेड में सिर्फ 3 खिलाड़ी Apple को बड़ी राहत, इस देश में हटा iPhone 16 पर बैन, 11 अप्रैल से शुरू होगी बिक्री गर्मी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी, रोज सुबह 1 गिलास पी लें ये देसी ड्रिंक, शरीर और दिमाग रहेगा ठंडा

ऑक्शन में अनसोल्ड रहा ये खिलाड़ी, अब बड़ा मौका मिलने की उम्मीद; इस टीम से जुड़ने के लिए तैयार


लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम
Image Source : TWITTER
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम

IPL 2025 Shardul Thakur: आईपीएल 2025 की शानदार शुरुआत हो चुकी है। पहले मैच में आरसीबी की टीम ने केकेआर को 7 विकेट से हरा दिया। अब आईपीएल शुरू होते ही शार्दुल ठाकुर के हाथ बड़ा मौका लग सकता है। जहां आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में उन्हें कोई भी खरीददार नहीं मिला था, तो  अब वह लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में शामिल होने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। लखनऊ के चार स्टार तेज गेंदबाज चोटिल हैं और उसकी टीम की चिंता बढ़ी हुई है। 

शार्दुल ने LSG के साथ किया विशाखापट्टनम का सफर

ESPNक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक शार्दुल ठाकुर इस समय विशाखापत्तनम में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के साथ हैं, जहां लखनऊ को आईपीएल 2025 में अपना पहला मुकाबला 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है। लखनऊ के युवा तेज गेंदबाज मोहसिन खान घरेलू क्रिकेट में विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते समय चोटिल हो गए थे। उन्होंने विशाखापट्टनम का सफर नहीं किया है। वह अभी रिहैब कर रहे हैं। अगर वह आईपीएल 2025 से बाहर हो जाते है, तो शार्दुल को टीम में एंट्री मिल जाएगी और इस बात की प्रबल संभावना नजर आ रही है। 

टीम के साथ ट्रेनिंग कैंप में शामिल हुए थे शार्दुल

शार्दुल ठाकुर लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। फ्रेंचाइजी ने लखनऊ में अपना ट्रेनिंग कैंप शुरू किया था, जहां वह गेंदबाजी करते हुए दिखे और सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। शार्दुल ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है और मुंबई की टीम को कई मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई है। वह काउंटी क्रिकेट में खेलने के लिए एसेक्स के साथ करार पर साइन कर चुके हैं। लेकिन शार्दुल पहले ही एसेक्स को बता चुके हैं कि अगर किसी आईपीएल टीम ने रिप्लेसमेंट प्लेयर के तौर पर उन्हें शामिल किया, तो वह आईपीएल में खेलेंगे। 

LSG के चार तेज गेंदबाज हैं चोटिल

लखनऊ सुपर जायंट्स के टीम के लिए आईपीएल 2025 में मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं, क्योंकि उसके टॉप चार तेज गेंदबाज चोटिल हैं। इनमें मोहसिन खान के अलावा मयंक यादव, आकाश दीप और आवेश खान के नाम शामिल हैं। ये खिलाड़ी बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं। मयंक को पीठ के निचले में चोट लगी थी। वहीं आवेश घुटने की चोट से उबर रहे हैं। आकाश दीप भी चोटिल हैं। 

Latest Cricket News





Source link

2633350cookie-checkऑक्शन में अनसोल्ड रहा ये खिलाड़ी, अब बड़ा मौका मिलने की उम्मीद; इस टीम से जुड़ने के लिए तैयार
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Top posts at RAW, IB, CBI, Delhi Police to fall vacant in next three months | India News     |     Bihar: Biodiversity Conservation Will Get New Direction, 1500 Special Trees Identified; Bihar Heritage Trees – Amar Ujala Hindi News Live     |     Prisoner Escape Case Wife Missing Head Constable Said Shakeel Had Escaped Pretending To Be Urinating – Amar Ujala Hindi News Live – बंदी के भागने का मामला:पत्नी गायब…षडयंत्र की आशंका, हेड कांस्टेबल बोला     |     Kedarnath Heli Service 2025 If You Cancel Ticket Before 24 Hours Of Ride Money Will Not Be Refunded – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indore News Stamp Duty Hike From April 1, Land Prices To Rise In 4972 Locations – Amar Ujala Hindi News Live     |     Women Congress State President Participated In Nari Nyaya Shakti Samman Program – Ajmer News     |     Now Death Penalty For Chitta Smugglers Himachal Pradesh Organized Crime Bill Introduced In The Assembly – Amar Ujala Hindi News Live     |     BCCI ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, टॉप ग्रेड में सिर्फ 3 खिलाड़ी     |     Apple को बड़ी राहत, इस देश में हटा iPhone 16 पर बैन, 11 अप्रैल से शुरू होगी बिक्री     |     गर्मी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी, रोज सुबह 1 गिलास पी लें ये देसी ड्रिंक, शरीर और दिमाग रहेगा ठंडा     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088