Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
'Tarnished India’s reputation': BJP demands MEA to ban Mamata's future foreign visits | India News Bseb Bihar Board Class 10th Result 2025 Live Updates Direct Links Marksheet At Biharboardonline.bihar.gov.in - Amar Ujala Hindi News Live Horrible End Of Love Marriage: Married Five Years Ago Died Police Had To Shoulder Body Performed Last Rites - Amar Ujala Hindi News Live Major Obstacle In The Construction Of A Land Port Near Nepal Border Has Been Removed Uttarakhand News - Amar Ujala Hindi News Live Sehore News: Controversy Over Irregularities In Barkatullah University Exam Results - Madhya Pradesh News Udaipur News: Contracted Buses To Run On Long-closed Rural Routes, Rajasthan Roadways Issues Tenders - Rajasthan News Himachal Mlas Also Demanded Flags Said They Want More Salary Than Cs Ruling Party And Opposition United - Amar Ujala Hindi News Live - Himachal Pradesh:विधायकों ने झंडी भी मांग ली, बोले OTT पर मौजूद है हॉलीवुड की टॉप हॉरर फिल्में, इस वीकेंड इन फिल्मों को जरूर देखें, ये रही लिस्ट पाकिस्तान के खिलाफ बन गया नया इतिहास, 14 साल पुराना कीर्तिमान हो गया ध्वस्त 64 साल के हीरो की फिल्म ने मचाई सियासी सनसनी, केरल में गरमाई राजनीति, गुजरात दंगों की हो रही चर्चा

IPL में अनसोल्ड रहे धाकड़ बल्लेबाज ने 19 गेंद में जड़ा तूफानी अर्धशतक, 10 ओवर में ठोक डाले 134 रन


Finn Allen
Image Source : GETTY
फिन एलन

NZ vs PAK, 4th T20I: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड टीम के बीच T20I सीरीज खेली जा रही है। पहले तीन मैचों में 2 मैच जीतकर न्यूजीलैंड 2-1 से आगे है। पाकिस्तान तीसरा मैच 9 विकेट से जीतने में सफल रही। अब दोनों टीमें माउंट माउंगानुई के बे ओवल में आमने-सामने हैं। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। इस मौके को मेजबान कीवी टीम ने भुनाते हुए ताबड़तोड़ अंदाज में आगाज किया। इस दौरान सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने महज 19 गेंदों पर अर्धशतक जड़ सनसनी मचा दी। बता दें, फिन एलन IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। उनका बेस प्राइज 2 करोड़ था, लेकिन उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। यही वजह है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड के लिए T20I सीरीज खेल रहे हैं। 

ठोका अपना दूसरा सबसे तेज अर्धशतक

दरअसल, टिम सीफर्ट और फिन एलन की सलामी जोड़ी ने पहली ही गेंद से पाकिस्तानी गेंदबाजों पर हमला बोला, जिसका नतीजा ये हुआ कि टीम ने 4 ओवर में ही 54 रन ठोक डाले। 5वें ओवर में सीफर्ट आउट होकर पवेलियन लौट गए। वह अपने अर्धशतक से 6 रन दूर रह गए। उन्होंने 22 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 छक्के और 3 चौके जड़े। पहला विकेट गिरने के बाद फिन एलन ने मोर्चा संभाला और कीवी टीम ने 8 ओवर में ही 108 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए। मार्क चैपमेन ने 9वें ओवर में अपना विकेट खोया। इसके अगले ही ओवर में एलन अपना अर्धशतक पूरा करने में सफल रहे। उन्होंने महज 19 गेंदों पर 3 छक्के और 6 चौकों की मदद से 50 रन पूरे किए। इस तरह उन्होंने T20I में अपना दूसरा सबसे तेज अर्धशतक ठोकने का बड़ा कारनामा कर दिया।

एक ओवर में बटोरे 23 रन 

एलन ने 10वें ओवर में गेंदबाजी करने आए शादाब खान की जमकर कुटाई की। इस ओवर में उन्होंने 2 छक्के और 2 चौके जड़ते हुए कुल 23 रन बटोरे और इस तरह न्यूजीलैंड का 10 ओवर में स्कोर 2 विकेट पर 134 रन पहुंच गया। हालांकि, अगले ही ओवर की पहली गेंद पर एलन पाकिस्तानी गेंदबाज अब्बास अफरीदी का शिकार बन गए। इस तरह न्यूजीलैंड को तीसरा बड़ा झटका लग गया। 

न्यूजीलैंड के लिए सबसे तेज T20I अर्धशतक (गेंदों के हिसाब से)

  • 14 – कॉलिन मुनरो बनाम श्रीलंका, 2016
  • 18 – कॉलिन मुनरो बनाम वेस्टइंडीज, 2018
  • 18 – कॉलिन मुनरो बनाम इंग्लैंड, 2018
  • 18 – फिन एलन बनाम बांग्लादेश, 2021
  • 19 – मार्टिन गुप्टिल बनाम श्रीलंका, 2016
  • 19 – मार्टिन गुप्टिल  बनाम इंग्लैंड, 2019
  • 19 – ग्लेन फिलिप्स बनाम बांग्लादेश, 2022
  • 19 – फिन एलन बनाम पाकिस्तान, 2025

न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 220 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रही। कप्तान माइकल ब्रेसवेल 26 गेंदों पर 46 रन बनाकर नाबाद लौटे। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए। 

यह भी पढ़ें:

CSK vs MI: IPL 2025 के तीसरे मैच में चेन्नई की मुंबई से टक्कर, देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

IPL 2025: धोनी के पास इतिहास रचने का शानदार मौका, निशाने पर एडम गिलक्रिस्ट का महाकीर्तिमान

Latest Cricket News





Source link

2634820cookie-checkIPL में अनसोल्ड रहे धाकड़ बल्लेबाज ने 19 गेंद में जड़ा तूफानी अर्धशतक, 10 ओवर में ठोक डाले 134 रन
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

‘Tarnished India’s reputation’: BJP demands MEA to ban Mamata’s future foreign visits | India News     |     Bseb Bihar Board Class 10th Result 2025 Live Updates Direct Links Marksheet At Biharboardonline.bihar.gov.in – Amar Ujala Hindi News Live     |     Horrible End Of Love Marriage: Married Five Years Ago Died Police Had To Shoulder Body Performed Last Rites – Amar Ujala Hindi News Live     |     Major Obstacle In The Construction Of A Land Port Near Nepal Border Has Been Removed Uttarakhand News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sehore News: Controversy Over Irregularities In Barkatullah University Exam Results – Madhya Pradesh News     |     Udaipur News: Contracted Buses To Run On Long-closed Rural Routes, Rajasthan Roadways Issues Tenders – Rajasthan News     |     Himachal Mlas Also Demanded Flags Said They Want More Salary Than Cs Ruling Party And Opposition United – Amar Ujala Hindi News Live – Himachal Pradesh:विधायकों ने झंडी भी मांग ली, बोले     |     OTT पर मौजूद है हॉलीवुड की टॉप हॉरर फिल्में, इस वीकेंड इन फिल्मों को जरूर देखें, ये रही लिस्ट     |     पाकिस्तान के खिलाफ बन गया नया इतिहास, 14 साल पुराना कीर्तिमान हो गया ध्वस्त     |     64 साल के हीरो की फिल्म ने मचाई सियासी सनसनी, केरल में गरमाई राजनीति, गुजरात दंगों की हो रही चर्चा     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088