Ujjain News: Bjp Spokesperson Nazia Ilahi Khan Arrived To Visit Baba Mahakal – Madhya Pradesh News – Ujjain Mahakal:महाकाल के दर्शन कर छलके नाजिया इलाही खान के आंसू, बोलीं
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता नाजिया इलाही खान रविवार को बाबा महाकाल के दरबार में दर्शन करने के लिए पहुंचीं। उन्होंने बाबा महाकाल के दरबार में शीश नवाकर पवित्र रमजान के महीने में बाबा का आशीर्वाद लिया। गर्भगृह की दहलीज से उन्होंने बाबा महाकाल का पूजन किया। नंदी जी का आशीर्वाद लेकर मंत्रोच्चार के साथ भगवान महाकाल से आशीर्वाद मांगा।
