Up Weather Today: Friday Hottest Day Of Season In Agra Up Alert For Next Two Days – Amar Ujala Hindi News Live उत्तरप्रदेश By On Apr 26, 2025 Heat Wave In UP: अप्रैल के महीने में गर्मी रोज अपने ही रिकॉर्ड तोड़ रही है। बृहस्पतिवार के बाद शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के उच्चतम स्तर को पार कर गया। तापमान 43.6 डिग्री पहुंचने के साथ ही शुक्रवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, शनिवार को भी गर्मी और तापमान से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं हैं। 29 अप्रैल को मौसम में बदलाव हो सकता है। Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं अप्रैल की शुरूआत से ही भीषण गर्मी ने शहर में दस्तक दे दी थी। 15 अप्रैल को पारा 40 डिग्री तक पहुंचा था। इसके बाद 18, 19, 20 अप्रैल को लगातार तीन दिन पारा करीब 42 डिग्री सेल्सियस रहा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान पहली पार 43 डिग्री के पार पहुंचा। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन पारा 43 पार पहुंच गया। यह सीजन का सबसे गर्म दिन भी बन गया। शहर का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब 4.1 डिग्री अधिक था। गर्मी और धूप का यह आलम था कि 12 बजे से पहले ही गर्म हवा के थपेड़े झुलसाने लगे थे। न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र ने 27 और 28 अप्रैल को हीट वेव का यलो और 29 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ये भी पढ़ें- UP: आगरा में दो मुस्लिम युवकों की हत्या, कथित हिंदू संगठन का दावा झूठा…एक की गई जान, पुलिस की ये चेतावनी यह भी पढ़ें Olympics में भारत के आगे बच्चा है पाकिस्तान, 29 साल से नहीं… Jul 15, 2024 शाहीन अफरीदी को किया गया दूसरे टेस्ट से बाहर, जो रूट ने… Aug 30, 2024 Source link Like0 Dislike0 26397200cookie-checkUp Weather Today: Friday Hottest Day Of Season In Agra Up Alert For Next Two Days – Amar Ujala Hindi News Liveyes
Comments are closed.