Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Indian railway: बिहार के इस जिले को मिल सकती है बड़ी सौगात; भाजपा विधायक की अपील पर रेल मंत्री ने दिया यह आदेश Akhilesh Yadav Addressed Businessmen In Lucknow. - Amar Ujala Hindi News Live - Up:अखिलेश यादव बोले Solar Project Uttarakhand Now There Will Be No Tender For 40 Solar Projects Allocated By Ureda In 2019-20 - Amar Ujala Hindi News Live Efforts To Control Forest Fire On Mount Abu-abu Road Continued For Second Consecutive Day - Madhya Pradesh News Police Takes Out Procession Of Father Who Murdered Daughters - Rajasthan News - Sikar News:जुड़वा बेटियों की हत्या की, पुलिस ने निकाला आरोपी पिता का जुलूस, कहा नितीश राणा ने जमकर कर दी CSK गेंदबाजों की धुनाई, राजस्थान के लिए बने ऐसा करने वाले 18 सालों में पहले खिलाड़ी करोड़ों मोबाइल यूजर्स को लगने वाला है बड़ा झटका, ये कंपनी बंद करने जा रही है वैलिडिटी ऑफर मोगा में चार नशा तस्कर गिरफ्तार अब आधार कार्ड को वोटर ID से जोड़ना जरूरी, इन 5 तरीकों से करें दोनों दस्तावेजों को लिंक, यहाँ जानें डिटेल  Brain-dead woman's organs give new lease of life to three patients | India News

ITR: 4 साल में 90 लाख से ज्यादा अपडेटेड आयकर रिटर्न हुए दाखिल, सरकार को मिले इतने हजार करोड़ रुपये


आकलन वर्ष 2022-23 और आकलन वर्ष 2021-22 में 40. 07 लाख और 17. 24 लाख अपडेटेड ITR दाखिल किए गए।

Photo:FILE आकलन वर्ष 2022-23 और आकलन वर्ष 2021-22 में 40. 07 लाख और 17. 24 लाख अपडेटेड ITR दाखिल किए गए।

पिछले चार वर्षों में 90 लाख से अधिक अपडेटेड आयकर रिटर्न दाखिल किए गए हैं, जिससे सरकारी खजाने को 9,118 करोड़ रुपये हासिल हुए हैं। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में सोमवार को यह जानकारी दी गई। पीटीआई की खबर के मुताबिक, स्वैच्छिक अनुपालन को प्रोत्साहित करने के लिए, सरकार ने 2022 में करदाताओं के लिए अतिरिक्त आयकर का भुगतान करके संबंधित आकलन वर्ष से 2 वर्ष तक अपडेटेड आईटी रिटर्न (आईटीआर-यू) दाखिल करने का विकल्प पेश किया था।

28 फरवरी तक 4.64 लाख अपडेटेड आईटीआर दाखिल

खबर के मुताबिक, वित्त विधेयक, 2025 के जरिये, सरकार ने संबंधित आकलन वर्ष से अपडेटेड रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा को 4 वर्ष तक बढ़ाने का प्रस्ताव किया है। चालू आकलन वर्ष (2024-25) में 28 फरवरी तक 4.64 लाख अपडेटेड आईटीआर दाखिल किए गए हैं और 431. 20 करोड़ रुपये का टैक्स चुकाया गया है। आकलन वर्ष 2023-24 में 29. 79 लाख से अधिक ITR-U दाखिल किए गए और 2,947 करोड़ रुपये अतिरिक्त टैक्स का भुगतान किया गया।

91.76 लाख से अधिक ITR-U दाखिल

आकलन वर्ष 2022-23 और आकलन वर्ष 2021-22 में 40. 07 लाख और 17. 24 लाख अपडेटेड ITR दाखिल किए गए और अतिरिक्त 3,940 करोड़ रुपये और 1,799. 76 करोड़ रुपये टैक्स का भुगतान किया गया। कुल मिलाकर, आकलन वर्ष 2021-22 से आकलन वर्ष 2024-25 के बीच 91.76 लाख से अधिक ITR-U दाखिल किए गए, जिससे सरकार को 9,118 करोड़ रुपये का अतिरिक्त टैक्स प्राप्त हुआ।

31 जुलाई तक रिकॉर्ड आईटीआर फाइलिंग

बीते 31 जुलाई की निर्धारित समयसीमा तक रिकॉर्ड 7.28 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल किए गए थे, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 7.5 प्रतिशत अधिक है। कर विभाग के मुताबिक आकलन वर्ष 2024-25 के लिए रिकॉर्ड 7.28 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए गए हैं। पिछले साल 6.77 करोड़ आईटीआर दाखिल किए गए थे। आकलन वर्ष 2024-25 के लिए दाखिल किए गए कुल 7.28 करोड़ आईटीआर में से नयी कर व्यवस्था के तहत 5.27 करोड़ रिटर्न दाखिल किए गए हैं। वहीं पुरानी कर व्यवस्था में दाखिल रिटर्न की संख्या 2.01 करोड़ है।

Latest Business News





Source link

2640430cookie-checkITR: 4 साल में 90 लाख से ज्यादा अपडेटेड आयकर रिटर्न हुए दाखिल, सरकार को मिले इतने हजार करोड़ रुपये
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Indian railway: बिहार के इस जिले को मिल सकती है बड़ी सौगात; भाजपा विधायक की अपील पर रेल मंत्री ने दिया यह आदेश     |     Akhilesh Yadav Addressed Businessmen In Lucknow. – Amar Ujala Hindi News Live – Up:अखिलेश यादव बोले     |     Solar Project Uttarakhand Now There Will Be No Tender For 40 Solar Projects Allocated By Ureda In 2019-20 – Amar Ujala Hindi News Live     |     Efforts To Control Forest Fire On Mount Abu-abu Road Continued For Second Consecutive Day – Madhya Pradesh News     |     Police Takes Out Procession Of Father Who Murdered Daughters – Rajasthan News – Sikar News:जुड़वा बेटियों की हत्या की, पुलिस ने निकाला आरोपी पिता का जुलूस, कहा     |     नितीश राणा ने जमकर कर दी CSK गेंदबाजों की धुनाई, राजस्थान के लिए बने ऐसा करने वाले 18 सालों में पहले खिलाड़ी     |     करोड़ों मोबाइल यूजर्स को लगने वाला है बड़ा झटका, ये कंपनी बंद करने जा रही है वैलिडिटी ऑफर     |     मोगा में चार नशा तस्कर गिरफ्तार     |     अब आधार कार्ड को वोटर ID से जोड़ना जरूरी, इन 5 तरीकों से करें दोनों दस्तावेजों को लिंक, यहाँ जानें डिटेल      |     Brain-dead woman’s organs give new lease of life to three patients | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088