Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Tension In Darbhanga Devotees Returning From Kalash Shobha Yatra Pelted With Stones - Amar Ujala Hindi News Live Kanpur: सिर्फ मुख्य स्टेडियम नहीं पूरे ग्रीनपार्क को किया जाएगा विकसित Geology And Mining Department Received Revenue More Than Rs 3.75 Billion Compared To Previous Financial Year - Amar Ujala Hindi News Live Delhi Weather Sky Will Be Clear Tomorrow Maximum Temperature Will Increase - Amar Ujala Hindi News Live Vikram Mahotsav: Ujjain's Pride Day Celebrated With Shreya Ghoshal's Performance - Amar Ujala Hindi News Live Kesariya Balam Aavo Ni, Come To My Country... - Rajasthan News MI vs KKR: वानखेड़े में बल्लेबाजों का गरजेगा बल्ला या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, जानें पूरी Pitch रिपोर्ट पति करता था मारपीट, बेटी ने दुत्कारा, 44 साल की एक्ट्रेस के रहे 6 रिलेशनशिप, बोली- '50 तक और अफेयर...' Jio यूजर्स की हो गई मौज, 72 दिन वाले प्लान में अब 20GB डेटा मिलेगा एक्स्ट्रा पुलिस वाला निकला चोर: खनौरी बॉर्डर से चुराई किसान की ट्रॉली, कांस्टेबल ने चाचा के साथ मिलकर की थी वारदात

सीनियर IAS ऑफिसर अजय सेठ होंगे देश के नए वित्त सचिव, केंद्रीय मंत्रिमंडल से मिली मंजूरी


Finance Secretary, Finance Secretary of india, ajay seth, ias officer, tuhin kanta pandey, ministry

Photo:PTI अजय सेठ (फाइल फोटो)

सीनियर ब्यूरोक्रेट अजय सेठ को सोमवार को नया वित्त सचिव नियुक्त किया गया। एक आधिकारिक आदेश में ये जानकारी दी गई। कर्नाटक कैडर के 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी अजय सेठ वर्तमान में आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव हैं। कार्मिक मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने अजय सेठ को वित्त सचिव नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। बताते चलें कि अजय सेठ को तुहिन कांत पांडेय की जगह ये पद दिया जा रहा है। अभी हाल ही में तुहिन कांत पांडेय को माधबी पुरी बुच के स्थान पर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। सेबी का नया चेयरमैन नियुक्त किए जाने के बाद से ही वित्त सचिव का पद खाली हो गया था।

कौन बनता है भारत का वित्त सचिव

तुहिन कांत पांडेय ने सितंबर, 2024 में देश के वित्त सचिव के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। वित्त सचिव के रूप में सेवाएं देने के बाद उन्होंने 1 मार्च, 2025 से सेबी प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला था। स्थापित परंपरा के मुताबिक, केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अलग-अलग विभागों में तैनात सचिवों में से सबसे सीनियर सचिव को ही वित्त सचिव के पद पर नियुक्त किया जाता है। बताते चलें कि अजय सेठ को इससे पहले मार्च में राजस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

2013 में  प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं अजय सेठ

अजय सेठ ने आईआईटी रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया हुआ है। इसके अलावा, उन्होंने एटेनियो डी मनीला यूनिवर्सिटी से एमबीए भी किया हुआ है। देश के नए वित्त सचिव के पास प्रशासनिक सेवाओं में 3 दशक से भी ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर में पब्लिक फाइनेंस, टैक्सेशन और सोशल सेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हालांकि, कर्नाटक के कमर्शियल टैक्स एडमिनिस्ट्रेशन को बदलने के लिए अजय सेठ को विशेष पहचान मिली थी। साल 2013 में लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए उन्हें प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Latest Business News





Source link

2642050cookie-checkसीनियर IAS ऑफिसर अजय सेठ होंगे देश के नए वित्त सचिव, केंद्रीय मंत्रिमंडल से मिली मंजूरी
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Tension In Darbhanga Devotees Returning From Kalash Shobha Yatra Pelted With Stones – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: सिर्फ मुख्य स्टेडियम नहीं पूरे ग्रीनपार्क को किया जाएगा विकसित     |     Geology And Mining Department Received Revenue More Than Rs 3.75 Billion Compared To Previous Financial Year – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi Weather Sky Will Be Clear Tomorrow Maximum Temperature Will Increase – Amar Ujala Hindi News Live     |     Vikram Mahotsav: Ujjain’s Pride Day Celebrated With Shreya Ghoshal’s Performance – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kesariya Balam Aavo Ni, Come To My Country… – Rajasthan News     |     MI vs KKR: वानखेड़े में बल्लेबाजों का गरजेगा बल्ला या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, जानें पूरी Pitch रिपोर्ट     |     पति करता था मारपीट, बेटी ने दुत्कारा, 44 साल की एक्ट्रेस के रहे 6 रिलेशनशिप, बोली- ’50 तक और अफेयर…’     |     Jio यूजर्स की हो गई मौज, 72 दिन वाले प्लान में अब 20GB डेटा मिलेगा एक्स्ट्रा     |     पुलिस वाला निकला चोर: खनौरी बॉर्डर से चुराई किसान की ट्रॉली, कांस्टेबल ने चाचा के साथ मिलकर की थी वारदात     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088