Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
इराक में फंसे दो पंजाबियों की घर वापसी On cam: Two-year-old girl crushed under car being driven by teen in Delhi | India News Gaya Bihar News : Union Minister Jitan Ram Manjhi Targeted Rjd Party Lalu Yadav Gaya Bjp Party - Bihar News - Bihar :जीतन राम मांझी लालू प्रसाद पर जमकर बरसे, कहा 175 Kg Of Ganja Being Brought From Odisha Seized - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand Poisonous Buckwheat Police Tightened Its Grip On Buckwheat Network From Saharanpur To Dehradun - Amar Ujala Hindi News Live Video : In Paharganj A Minor Boy Ran Over A Two-year-old Girl Playing In Street With His Car Death - Amar Ujala Hindi News Live Damoh News: Devotees Offered 15 Kg Silver And Five Tolas Of Gold To Badi Devi - Damoh News 1 अप्रैल को स्कूल चलें हम अभियान-2025 का शुभारंभ करेंगे सीएम डॉ मोहन यादव, राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम भी होगा Wanted Accused Arrested In The Case Of Cheating Of Rs 10 Lakh By Selling Fake Gold As Real - Rajasthan News Haryana: पंजाब से चला ट्रक... बिहार थी मंजिल, हरियाणा पुलिस ने रोका, गैस कंटेनर में जो मिला उससे पुलिस भी सन्न

चैत्र माह में 27 मार्च को मनाई जाएगी मासिक शिवरात्रि, इन 2 शुभ योगों का हो रहा निर्माण

Mahashivratri

सनातन धर्म में शिवरात्रि का काफी अधिक महत्व होता है। इस दिन महादेव के भक्ति सुबह से ही मंदिर हो में पहुंचकर भगवान का रुद्राभिषेक करते हैं और विधि विधान पूर्वक उनकी पूजा अर्चना करते हैं। पंचांग के अनुसार, हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाया जाता है। इस दिन भोलेनाथ के अलावा माता पार्वती की पूजा करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से वैवाहिक जीवन में सुख और शांति आती है। जिन लोगों के विवाह में अड़चन उत्पन्न हो रही है, उन्हें हर महीने मासिक शिवरात्रि का व्रत अवश्य रखना चाहिए।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव के 108 नाम का जप करने से जल्द ही विवाह के योग बन जाते हैं। साथ ही जीवन में चल रही सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 27 मार्च को देर रात 11 बजकर 03 मिनट पर शुरू होगी। जिसका समापन अगले दिन यानी 28 मार्च को शाम 7 बजकर 55 मिनट पर होगा। ऐसे में 27 मार्च को मासिक शिवरात्रि मनाई जाएगी।

बन रहे शुभ योग

इस महीने में पढ़ने वाली शिवरात्रि पर दो शुभ योग का निर्माण हो रहा है। सुबह 9 बजकर 25 मिनट तक साध्य योग का निर्माण होगा, जबकि शुभ योग सुबह 9 बजकर 25 मिनट से लेकर अगले दिन 28 मार्च को सुबह 5 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा, शतभिषा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। ऐसे में रात में 12 बजकर 34 मिनट पर पूर्व भाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव होगा।

महत्व

पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस व्रत को करने से महादेव के भक्तों के जीवन से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। उनकी सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं। दुख, बीमारियां, दोष, आदि समाप्त हो जाते हैं। इस दिन रात के समय शिव मंत्रों का जाप करने पर विशेष लाभ मिल सकता है। भगवान को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाते हैं। इस दिन कुछ लोग घर पर भी कुछ ना कुछ वस्तु अवश्य खरीद कर लाते हैं, जो कि सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

2645100cookie-checkचैत्र माह में 27 मार्च को मनाई जाएगी मासिक शिवरात्रि, इन 2 शुभ योगों का हो रहा निर्माण
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

इराक में फंसे दो पंजाबियों की घर वापसी     |     On cam: Two-year-old girl crushed under car being driven by teen in Delhi | India News     |     Gaya Bihar News : Union Minister Jitan Ram Manjhi Targeted Rjd Party Lalu Yadav Gaya Bjp Party – Bihar News – Bihar :जीतन राम मांझी लालू प्रसाद पर जमकर बरसे, कहा     |     175 Kg Of Ganja Being Brought From Odisha Seized – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Poisonous Buckwheat Police Tightened Its Grip On Buckwheat Network From Saharanpur To Dehradun – Amar Ujala Hindi News Live     |     Video : In Paharganj A Minor Boy Ran Over A Two-year-old Girl Playing In Street With His Car Death – Amar Ujala Hindi News Live     |     Damoh News: Devotees Offered 15 Kg Silver And Five Tolas Of Gold To Badi Devi – Damoh News     |     1 अप्रैल को स्कूल चलें हम अभियान-2025 का शुभारंभ करेंगे सीएम डॉ मोहन यादव, राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम भी होगा     |     Wanted Accused Arrested In The Case Of Cheating Of Rs 10 Lakh By Selling Fake Gold As Real – Rajasthan News     |     Haryana: पंजाब से चला ट्रक… बिहार थी मंजिल, हरियाणा पुलिस ने रोका, गैस कंटेनर में जो मिला उससे पुलिस भी सन्न     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088