Rajasthan Man Beaten In Moga His Car Vandalised Video – Amar Ujala Hindi News Live


पंजाब के मोगा में राजस्थान से आए व्यक्ति पर हमला हुआ है। मोगा के कस्बा बाघापुराना बस स्टैंड के नजदीक बुधवार देर शाम को भरे बाजार में कुछ युवकों ने जमकर गुंडागर्दी की। 10 से 12 लोगों ने राजस्थान के गंगानगर से आए कार सवार दर्शन सिंह के साथ मारपीट की। दर्शन सिंह अपने दोस्त के साथ वरना कार पर मोगा आया था। जब वह बाघापुराना चौक के पास पहुंचा तो करीब एक दर्जन लोगों ने उस पर हमला कर दिया।

Trending Videos

इस हमले में दर्शन सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों ने उसकी कार में भी तोड़ फोड़ की। इतना ही नहीं हमलावरों ने दर्शन सिंह को जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर अपहरण की कोशिश भी की। मौके पर पुलिस पहुंची तो हमलावर भाग गए। लेकिन पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया। दर्शन सिंह को बाघापुराना के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट रेफर कर दिया है। वहीं मारपीट की घटना मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद हुई है।

एसपीडी बालकिसान सिंगला ने बताया कि दर्शन सिंह पर बाघापुराना बस स्टैंड के पास कुछ लोगों ने हमला करके उसकी गाड़ी को भी तोड़ा है। हमला करने वाले आरोपी गांव कालेके और गांव फुलेवाला के रहने वाले हैं। आरोपियों की दर्शन सिंह के साथ पुरानी रंजिश थी, जिस वजह से हमला किया गया है। दर्शन सिंह घायल हुआ है। मौके पर पीसीआर मुलाजिम ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। दर्शन सिंह के बयान के आधार पर 7 लोगों पर मामला दर्ज किया गया, बाकि आरोपियों की तलाश जारी है।



Source link

2658900cookie-checkRajasthan Man Beaten In Moga His Car Vandalised Video – Amar Ujala Hindi News Live

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Ram Navami 2025: The Doors Of Mahavir Mandir Will Open At Midnight On Ram Navami: Patna News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: 500 Committees Will Take Out Jawara And Sang Yatra In The City – Amar Ujala Hindi News Live     |     ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजन: 90% सुरंग निर्माण का कार्य पूरा, सांसद महेंद्र भट्ट ने सदन में उठाया मुद्दा     |     A Young Man Riding An Activa On The Road Had A Heart Attack Sub-inspector Saved His Life By Giving Cpr – Gwalior News     |     Alwar Sharp Reaction To Waqf Amendment Bill Meo Panchayat Said This Property Was Not Given By Any Government – Alwar News – Alwar:वक्फ संशोधन बिल को लेकर तीखी प्रतिक्रिया, मेव पंचायत ने कहा     |     Himachal Weather: पांच जिलों में आज बारिश और बर्फबारी के आसार, मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान; जानें     |     RCB vs GT: बटलर के आगे नहीं चली आरसीबी गेंदबाजों की चालाकी, गुजरात टाइटंस ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत     |     कहीं भूल तो नहीं गए कांतारा का जादू? फिर आ रहा अगला पार्ट, हो गया रिलीज डेट का खुलासा     |     Thomson ने 6799 रुपये में लॉन्च किया QLED स्मार्ट टीवी, घर में मिलेगा थिएटर वाला एक्सपीरियंस     |     ट्रंप टैरिफ से मुकाबला करने को भारत ने बनाया वॉर रूम, रात 1.30 बजे से होगा एक्टिव     |    

9213247209
हेडलाइंस
Ram Navami 2025: The Doors Of Mahavir Mandir Will Open At Midnight On Ram Navami: Patna News - Amar Ujala Hindi News Live Kanpur: 500 Committees Will Take Out Jawara And Sang Yatra In The City - Amar Ujala Hindi News Live ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजन: 90% सुरंग निर्माण का कार्य पूरा, सांसद महेंद्र भट्ट ने सदन में उठाया मुद्दा A Young Man Riding An Activa On The Road Had A Heart Attack Sub-inspector Saved His Life By Giving Cpr - Gwalior News Alwar Sharp Reaction To Waqf Amendment Bill Meo Panchayat Said This Property Was Not Given By Any Government - Alwar News - Alwar:वक्फ संशोधन बिल को लेकर तीखी प्रतिक्रिया, मेव पंचायत ने कहा Himachal Weather: पांच जिलों में आज बारिश और बर्फबारी के आसार, मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान; जानें RCB vs GT: बटलर के आगे नहीं चली आरसीबी गेंदबाजों की चालाकी, गुजरात टाइटंस ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत कहीं भूल तो नहीं गए कांतारा का जादू? फिर आ रहा अगला पार्ट, हो गया रिलीज डेट का खुलासा Thomson ने 6799 रुपये में लॉन्च किया QLED स्मार्ट टीवी, घर में मिलेगा थिएटर वाला एक्सपीरियंस ट्रंप टैरिफ से मुकाबला करने को भारत ने बनाया वॉर रूम, रात 1.30 बजे से होगा एक्टिव
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088