Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News: Six People Brutally Assaulted A Woman In Darbhanga, Made A Video And Also Threatened To Kill Her - Amar Ujala Hindi News Live Imran Trapped 23 Hindu Girls In 2 Years Using Fake Identity Shocking Mobile Data Reveals Blackmail And Obscene - Amar Ujala Hindi News Live Sonam Raghuvanshi Case Five Key Points That Intensified Police Suspicion Mp News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live Alwar News: Two Brothers Robbed After Being Taken In E-rickshaw, One Accused Arrested, 3 Juveniles Detained - Alwar News Himachal Mukesh Agnihotri Met Priyanka And Venugopal Discussed Expansion Of Organization - Amar Ujala Hindi News Live WTC Final: साउथ अफ्रीका को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी ऑस्ट्रेलिया की टीम, पिछले 6 टेस्ट में कुछ ऐसा रहा है रिकॉर्ड आमिर खान देंगे बॉलीवुड को दूसरा सुपरहीरो? साउथ डायरेक्टर के साथ मिलकर कर डाली प्लानिंग, अगले साल होगी शूटिंग जल्द बदलेगा मध्य प्रदेश का मौसम, आज 8 जिलों में बारिश-आंधी, 15 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, जाने अपने शहर का हाल, कब आएगा मानसून? CaratLane and Xperia Group Roll Out the Red Carpet for National Flight Attendant Day रेलवे यात्रियों के लिए खुशखबरी, सफर शुरू होने से 24 घंटे पहले मिलेगा सीट कन्फर्मेशन का अपडेट

Jaipur: Most Wanted Terrorist Firoz Arrested In Nimbahera Rdx Case Of 2022, Nia Team Reached Jaipur Via Tonk – Amar Ujala Hindi News Live


राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में साल 2022 में आरडीएक्स और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री की बरामदगी से जुड़े बहुचर्चित मामले में मुख्य आरोपी और वांछित आतंकी फिरोज को आखिरकार पकड़ लिया गया है। एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) की टीम मध्य प्रदेश के रतलाम से उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर टोंक होते हुए जयपुर पहुंची। टोंक-जयपुर हाईवे पर आतंकी को लाते समय सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे और भारी पुलिस बल की तैनाती रही। फिरोज को अब पांच मई को एनआईए कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Trending Videos

यह भी पढ़ें- Ajmer News: मंदिर में पूजा करने में लीन किराना व्यापारी की गई जान, सीसीटीवी फुटेज से खुला मौत का राज

 

जयपुर में करने वाला था सीरियल ब्लास्ट

एनआईए सूत्रों के अनुसार, साल 2022 में निम्बाहेड़ा से जब आरडीएक्स और अन्य विस्फोटक सामग्री जब्त की गई थी, तब इस साजिश में आतंकी फिरोज की संलिप्तता उजागर हुई थी। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया था कि फिरोज जयपुर में सीरियल बम धमाकों की तैयारी में था। लेकिन सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता के चलते उससे पहले ही कार्रवाई हो गई, और वह फरार हो गया था। उस समय इस मामले में लगभग आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन फिरोज लंबे समय तक पुलिस और एनआईए की पकड़ से बाहर रहा। उसके खिलाफ एनआईए जयपुर ने पांच लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

 

ईद पर बहन के घर आया तो पकड़ में आया

एनआईए की महीनों की छानबीन और लगातार निगरानी के बाद दो अप्रैल को फिरोज उस समय पुलिस के हत्थे चढ़ा जब वह ईद मनाने के लिए अपनी बहन के घर रतलाम आया था। रतलाम पुलिस को मिली सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए फिरोज को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद एनआईए ने उसे प्रोडक्शन वारंट पर लिया और जयपुर की विशेष एनआईए कोर्ट में पेश कर पहले सात दिन की रिमांड ली।

 

रिमांड के दौरान की गई पूछताछ के बाद एनआईए को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं, जिससे उसकी रिमांड को छह दिन और बढ़ा दिया गया। बीते दिनों एनआईए टीम उसे लेकर फिर रतलाम पहुंची, जहां आरडीएक्स, बम और अन्य विस्फोटकों के संबंध में कई ठिकानों पर तलाशी ली गई।

यह भी पढ़ें- Jaipur: KK विश्नोई का बेनीवाल पर तीखा हमला, कहा- वाइट की कमाई से बनाया है अपना घर, उनको बोलने का हक नहीं

 

खुल सकते हैं और भी राज

एनआईए अब आतंकी फिरोज को पांच मई को एक बार फिर जयपुर की एनआईए कोर्ट में पेश करेगी। एजेंसी को उम्मीद है कि पूछताछ से और भी कई अहम खुलासे होंगे, खासकर आतंकी नेटवर्क, विस्फोटकों की आपूर्ति और जयपुर में तय लक्ष्य को लेकर।



Source link

2679630cookie-checkJaipur: Most Wanted Terrorist Firoz Arrested In Nimbahera Rdx Case Of 2022, Nia Team Reached Jaipur Via Tonk – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Bihar News: Six People Brutally Assaulted A Woman In Darbhanga, Made A Video And Also Threatened To Kill Her – Amar Ujala Hindi News Live     |     Imran Trapped 23 Hindu Girls In 2 Years Using Fake Identity Shocking Mobile Data Reveals Blackmail And Obscene – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sonam Raghuvanshi Case Five Key Points That Intensified Police Suspicion Mp News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Alwar News: Two Brothers Robbed After Being Taken In E-rickshaw, One Accused Arrested, 3 Juveniles Detained – Alwar News     |     Himachal Mukesh Agnihotri Met Priyanka And Venugopal Discussed Expansion Of Organization – Amar Ujala Hindi News Live     |     WTC Final: साउथ अफ्रीका को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी ऑस्ट्रेलिया की टीम, पिछले 6 टेस्ट में कुछ ऐसा रहा है रिकॉर्ड     |     आमिर खान देंगे बॉलीवुड को दूसरा सुपरहीरो? साउथ डायरेक्टर के साथ मिलकर कर डाली प्लानिंग, अगले साल होगी शूटिंग     |     जल्द बदलेगा मध्य प्रदेश का मौसम, आज 8 जिलों में बारिश-आंधी, 15 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, जाने अपने शहर का हाल, कब आएगा मानसून?     |     CaratLane and Xperia Group Roll Out the Red Carpet for National Flight Attendant Day     |     रेलवे यात्रियों के लिए खुशखबरी, सफर शुरू होने से 24 घंटे पहले मिलेगा सीट कन्फर्मेशन का अपडेट     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088