Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News : Makhana Of Bihar Got Global Identity International Hs Code Nitish Kumar - Amar Ujala Hindi News Live Flood Like Situation On Roads And Water Entered Houses Due To Heavy Rain In Bareilly - Amar Ujala Hindi News Live Uttarkashi Cloudburst Missing People Not Traceable Weather Is Creating Hindrance In Relief And Construction Wo - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: बीमार पत्नी को देखने के लिए गैगेस्टर नीरज बवाना को एक दिन की कस्टडी पेरोल Bhajan Singer Maithili Thakur Said In Ujjain - Everyone Has The Right To Remember God - Madhya Pradesh News - Ujjain News:भजन गायिका मैथिली ठाकुर बोलीं Maharashtra Revised One-time Tax Structure Set To Make Several Vehicles Costlier News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live Nagaur News: Ao Tried To Commit Suicide By Setting Himself On Fire In School - Amar Ujala Hindi News Live Haryana Crime: अमन ढाबा फायरिंग केस, पुलिस ने गिरफ्तार किए दो आरोपी, कोर्ट में किया पेश सेना के जवान पर चंडीगढ़ में FIR: हिमाचल की युवती से दोस्ती... होटल में दुष्कर्म, असम में तैनात है आरोपी IND vs ENG टेस्ट सीरीज के बीच भारतीय बल्लेबाज का इंग्लैंड में बड़ा धमाका, ठोक दिया शानदार शतक

स्पेन की तरह ही मध्यप्रदेश बनेगा फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद- निर्माता एकता कपूर

स्पेन की तरह ही मध्यप्रदेश बनेगा फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद- निर्माता एकता कपूर

BHOPAL NEWS :  वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 2025 में शनिवार को मध्यप्रदेश के लिए ऐतिहासिक क्षण रहा। मुंबई के नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) में “डिजिटल सपनों और सिनेमाई दृष्टिकोण के साथ: मध्यप्रदेश अगला रचनात्मक केंद्र” विषय पर एक प्रभावशाली पैनल डिस्कशन आयोजित हुआ। इस सत्र ने देश के क्रिएटिव और डिजिटल उद्योग से जुड़े शीर्ष विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर मध्यप्रदेश को एवीजीसी-एक्सआर (एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी) का राष्ट्रीय हब बनाने की दिशा में विचार-विमर्श को मजबूती प्रदान की।

फिल्म फैसिलिटेशन पोर्टल के सेकंड फेस को लॉन्च किया

इस चर्चा में मध्यप्रदेश के अपर मुख्य सचिव आईटी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संजय दुबे, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला, प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशिका एकता कपूर, फिक्की एवीजीसी फोरम व एमसीसीआईए एनिमेशन एंड गेमिंग कमेटी के चेयरमैन आशीष एस. कुलकर्णी, अगस्त मीडिया ग्रुप के फाउंडर एवं सीईओ ज्योर्तिमय सहा और क्रिएटिव लैंड स्टूडियोज़ की सीईओ शोभा सेंट शामिल रहे। इस सत्र का संचालन सुप्रसिद्ध लेखक और पत्रकार नमन रामचंद्रन ने किया। प्रसिद्ध अभिनेता अमित सियाल और शरद केलकर के साथ सभी विशेषज्ञों ने मध्यप्रदेश फिल्म पर्यटन नीति 2025 और मध्यप्रदेश एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी AVGC-XR नीति 2025 को रिलॉन्च किया। साथ ही प्रदेश के फिल्म फैसिलिटेशन पोर्टल के सेकंड फेस को लॉन्च किया।

मध्यप्रदेश की AVGC-XR नीति 2025 का निर्माण

सत्र के दौरान अपर मुख्य सचिव आईटी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संजय दुबे ने कहा कि फिल्म निर्माण के दौरान फिल्म शूटिंग के अलावा उसका प्री प्रोडक्शन और पोस्ट प्रोडक्शन भी महत्वपूर्ण कार्य होता है। इसी को ध्यान में रखकर मध्यप्रदेश की AVGC-XR नीति 2025 का निर्माण किया गया है। फिल्म पर्यटन नीति और AVGC-XR नीति में से किसी भी एक नीति में अप्लाई कर दोनों नीतियां का लाभ लिया जा सकता है। इसलिए अब फिल्म निर्माता फिल्म शूटिंग के अलावा उसका प्री प्रोडक्शन और पोस्ट प्रोडक्शन का कार्य भी एमपी में ही कर सकते हैं।

स्पेन की तरह ही मध्यप्रदेश भी फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद बनेगा

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशिका एकता कपूर ने कहा कि फिल्म निर्माण के लिए मुख्य रूप से वित्तीय सहायता, छूट, सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम, मनभावन लोकेशन और ईज ऑफ शूट को ध्यान में रखा जाता है। इन सभी चीजों के साथ मध्यप्रदेश में समृद्ध संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत आज भी अपने मूल रूप में है। स्पेन ने अपनी पॉलिसी के द्वारा अधिकांश अंतर्राष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं को आकर्षित किया है। निश्चित है स्पेन की तरह ही मध्यप्रदेश भी फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद बनेगा।

मध्यप्रदेश विशेष रूप से ईज ऑफ शूटिंग डेस्टिनेशन

प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि फिल्म निर्माताओं के लिए मनभावन शूटिंग स्थलों के साथ, शूटिंग फ्रेंडली स्थानीय नागरिक, फिल्म सहयोगी ईको सिस्टम, समृद्ध स्थानीय संस्कृति के साथ मध्यप्रदेश विशेष रूप से ईज ऑफ शूटिंग डेस्टिनेशन बन गया है। फिल्म टूरिज्म पॉलिसी की विशेषताओं को बताते हुए प्रमुख सचिव श्री शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में फिल्म और वेब सीरीज की श्रृंखला को शूट करने पर इन्क्रीमेंटल इनसेंटिव्स का प्रावधान है। पहली बार शूट करने पर अधिकतम 1.5 करोड़ रुपये, दूसरी बार शूट करने पर 1.75 करोड़ रुपये और इसी तरफ तीसरी बार शूट करने पर 2 करोड़ रुपये तक की सहायता दी जाती है। इसके साथ ही स्थानीय भाषा में फिल्म बनाने और स्थानीय कलाकारों को काम देने पर अतिरिक्त सहायता राशि प्रदान की जाती है। अपनी विशेष सहायता राशि, सिंगल विंडो फिल्म शूटिंग अनुमति, स्थानीय टैलेंट के साथ मध्यप्रदेश अब शूटिंग के हब मुंबई को रन फॉर मनी देने के लिए तैयार है।

भारत में शूट के लिए मध्यप्रदेश की लोकेशंस पहली पसंद

फिक्की एवीजीसी फोरम व एमसीसीआईए एनिमेशन एंड गेमिंग कमेटी के चेयरमैन आशीष एस. कुलकर्णी, ने कहा कि देश में मेट्रो सिटी की तुलना में मध्यप्रदेश के भोपाल और इंदौर में अधोसंरचना निर्माण, सर्विस और आर्टिस्ट कॉस्ट बहुत कम है। इसका फायदा मध्यप्रदेश में फिल्म और AVGC क्षेत्र को मिलेगा। क्रिएटिव लैंड स्टूडियोज़ की सीईओ शोभा सेंट ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का एकमात्र प्रदेश है, जहां मल्टीपल सीन और विजुअल है। आज तक किसी फिल्म मेकर से प्रदेश में शूटिंग संबंधी कोई शिकायत नहीं मिली है। जो एक बार मध्यप्रदेश से शूट कर के गया वो दबारा मध्यप्रदेश ही आया है। अभी हाल में ही ऑट्रेलियन प्रोडक्शन हाउस ने भारत में शूट के लिए मध्यप्रदेश की लोकेशंस को अपनी पहली पसंद बताया है।

एवीजीसी-एक्सआर सेक्टर के विकास पर हुआ मंथन

पैनलिस्टों ने एवीजीसी-एक्सआर क्षेत्र में तकनीकी विकास, स्किल डेवेलपमेंट, निवेश अवसरों और कंटेंट निर्माण की बढ़ती संभावनाओं पर प्रकाश डाला। यह पैनल डिस्कशन न केवल मध्यप्रदेश के लिए, बल्कि समूचे देश के एवीजीसी-एक्सआर सेक्टर के लिए एक दिशा-दर्शी संवाद हुआ। WAVES 2025 में यह सत्र प्रदेश में डिजिटल क्रिएटिव इंडस्ट्री के विकास और नीतिगत समन्वय की दृष्टि से एक मील का पत्थर साबित होगा।

2684020cookie-checkस्पेन की तरह ही मध्यप्रदेश बनेगा फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद- निर्माता एकता कपूर
Artical

Comments are closed.

Bihar News : Makhana Of Bihar Got Global Identity International Hs Code Nitish Kumar – Amar Ujala Hindi News Live     |     Flood Like Situation On Roads And Water Entered Houses Due To Heavy Rain In Bareilly – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarkashi Cloudburst Missing People Not Traceable Weather Is Creating Hindrance In Relief And Construction Wo – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: बीमार पत्नी को देखने के लिए गैगेस्टर नीरज बवाना को एक दिन की कस्टडी पेरोल     |     Bhajan Singer Maithili Thakur Said In Ujjain – Everyone Has The Right To Remember God – Madhya Pradesh News – Ujjain News:भजन गायिका मैथिली ठाकुर बोलीं     |     Maharashtra Revised One-time Tax Structure Set To Make Several Vehicles Costlier News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Nagaur News: Ao Tried To Commit Suicide By Setting Himself On Fire In School – Amar Ujala Hindi News Live     |     Haryana Crime: अमन ढाबा फायरिंग केस, पुलिस ने गिरफ्तार किए दो आरोपी, कोर्ट में किया पेश     |     सेना के जवान पर चंडीगढ़ में FIR: हिमाचल की युवती से दोस्ती… होटल में दुष्कर्म, असम में तैनात है आरोपी     |     IND vs ENG टेस्ट सीरीज के बीच भारतीय बल्लेबाज का इंग्लैंड में बड़ा धमाका, ठोक दिया शानदार शतक     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088